Saturday, June 20News That Matters

Month: July 2021

“पागल फ़क़ीरा”… क्षितिज पर दूर सूरज चमका, सुबह खड़ी है आने को..

“पागल फ़क़ीरा”… क्षितिज पर दूर सूरज चमका, सुबह खड़ी है आने को..

राष्ट्रीय
"पागल फ़क़ीरा" भावनगर, गुजरात --------------------------------------- क्षितिज पर दूर सूरज चमका, सुबह खड़ी है आने को, धुंध हटेगी, धूप खिलेगी, फिर दिन नया है छाने को। साहिल पर बैठे बैठे डरते रहने से क्या होगा दोस्त, लहरों से लड़ना होगा उस पार समन्दर जाने को। प्यार इश्क़ तो है पुरानी बातें, कैसे इनसे नज़्में सजे, आज की क़लम वो दर्द लाई सोती रूह जगाने को। दिन गुज़रा याद दिलाता है, भूली बिसरी बातें अब, सुर नया हो, ताल नया हो, गाये नये अफ़साने को। ख़ुद के हाथों की लक़ीरों को तू करले ख़ुद के बस में, "फ़क़ीरा" तेरी रूठी तक़दीर कौन आये उसे मनाने को।  ...

नीरज नैथानी….. कुशला फूफू के आ जाने का मतलब था जच्चा-बच्चा की खैरियत

राष्ट्रीय
नीरज नैथानी रुड़की, उत्तराखंड मेरे गांव में बीमारियों का इलाज साथियों पिछली बार मैंने आपको बताया कि जब हमारे गांव में सड़क नहीं पहुंची थी तो किसी बीमार को डाक्टर के पास दिखाने के लिए पिनस पर ले जाते थे। लेकिन, मैं जिक्र करना भूल गया कि डाक्टर के पास ले जाने की नौबत ही बहुत कम आती थी। अब आप इसका यह मतलब कतई न निकालिएगा कि हमारे गांव में कोई बीमार ही नहीं पड़ता था। गाहे-बगाहे मौसम का मिजाज बदलने पर या बदपरहेजी होने की वजह से लोगों की तवियत बिगड़ा ही करती थी। उस जमाने में गांव में न तो राजकीय प्राथमिक चिकित्सा केंद्र (पीएचसी), न  डाक्टर, न कम्पाउंडर और न ही कोई मेडिकल स्टोर हुआ करता था। लेकिन, हर बीमारी के इलाज के पारम्परिक तरीके जरूर हुआ करते थे। मसलन, किसी घर में बहू को प्रसव होना‌ है तो गांव की कुशला फूफू की सेवाएं ली जाती थीं। साठ-पैंसठ के आसपास की उम्र की कुशला फूफू पास...
बिना विष पीये, विषमता को पचाए कोई भी महान नहीं बनता

बिना विष पीये, विषमता को पचाए कोई भी महान नहीं बनता

आध्यात्मिक
 भगवद चिन्तन... श्रावण मास शिव तत्व देवाधिदेव भगवान आशुतोष के जीवन से इस श्रावण मास में पूजन करते-करते कुछ सीखने और समझने योग्य है। ये महादेव कैसे हुए? जो अमृत पीते हैं वो देव बनते हैं जो राष्ट्र, समाज और प्रकृति की रक्षा के लिए विष को भी प्रेम से पी जाएँ वो महादेव बन जाते हैं। बिना विष को पीये, विषमता को पचाए कोई भी महान नहीं बन सकता। आज के समय में अमृत की चाह तो सबको है, पर विष की नहीं। बिना विष को स्वीकारे कोई अमृत तक नहीं पहुँच सकता है। संघर्ष, दुःख, प्रतिकूल परिस्थिति, अभाव ये सब तुम्हें निखार रहे हैं। समस्या को स्वीकार करना ही समस्या का समाधान है। कोई भी समस्या तब तक ही है जब तक आप उससे डरते हो और उसका सामना करने से बचते हो। मनुष्य के संकल्प के सामने बड़ी से बड़ी चुनौती भी छोटी हो जाती है।...

उत्तराखंड में आज मिले 48 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, कोई मौत नहीं

उत्तराखण्ड, हेल्थ
-राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 341982 हो गया है। शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो) (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में आज 48 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि, कोरोना संक्रमित किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, 51 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 341982 हो गया है। देहरादून व नैनीताल में आज सबसे ज्यादा मरीज 12-12 नए मरीज मिले हैं। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 669 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 7361 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही देहरादून में 12, अल्मोड़ा 06, बागेश्वर 01, चमोली में 00, चम्पावत में 00, हरिद्वार में 01, नैनीताल में 12, पौड़ी गढ़वाल में 01, पिथौरागढ़ में 04, रुद्रप्रयाग में 01, टिहरी गढ़वाल में 00, ऊधमसिंहनगर 07 और उ...
संजय सती व अर्चना डिमरी सती के गढ़वाली वीडियो गीत ‘मेरु पहाड़ स्वर्ग जन’ का हुआ लोकार्पण

संजय सती व अर्चना डिमरी सती के गढ़वाली वीडियो गीत ‘मेरु पहाड़ स्वर्ग जन’ का हुआ लोकार्पण

मनोरंजन
-बॉलीवुड स्टूडियो नेहरू कालोनी देहरादून में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र डंगवाल "पार्थ" और संगीतकार विकेश भारद्वाज ने वीडियो गीत का लोकार्पण किया। गीत अर्चना डिमरी सती ऑफिशियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। गीतकार संजय सती और गायिका अर्चना डिमरी सती के गढ़वाली वीडियो गीत 'मेरु पहाड़ स्वर्ग जन' का लोकार्पण वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र डंगवाल "पार्थ" और संगीतकार विकेश भारद्वाज ने किया। गीत अर्चना डिमरी सती के यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है। बॉलीवुड स्टूडियो नेहरू कालोनी देहरादून में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र डंगवाल "पार्थ" ने कहा कि संजय सती ने पहाड़ के पर्यटन स्थलों को दर्शाता हुआ बहुत सुंदर गीत लिखा है। वर्तमान में चल रहे गढ़वाली डीजे गीतों की धमाचौकड़ी में यह गीत सुकून देता है।...
मुख्यमंत्री के गुरुद्वारा दर्शन में रोकी थी गुरुवाणी, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिया इस्तीफा

मुख्यमंत्री के गुरुद्वारा दर्शन में रोकी थी गुरुवाणी, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिया इस्तीफा

उत्तराखण्ड, धर्म
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उद्यमसिंहनगर जनपद के नानकमत्ता गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इस्तीफा दे दिया है। गुरुद्वारे के सुचारू कामकाज के लिए पांच सदस्यीय प्रबंधन कमेटी गठित किसी है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने उधमसिंहनगर जनपद के दौरे के दौरान 24 जुलाई को नानकमत्ता गुरुद्वारे में दर्शन के लिये गए थे। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए स्कूली छात्राओं ने गुरुद्वारा परिसर में नृत्य किया था। वहीं, जिस समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्री व विधायकों के साथ नानकमत्ता गुरुद्वारे में माथा टेकने गए थे, उस समय गुरुद्वारे में गुरुवाणी को थोड़ी देर के लिए बंद कर दिया गया था। संगतें नानकमत्ता में डाले हुए थी डेरा गुरुद्वारा परिसर में नृत्य और गुरुवाणी रोके जाने को लेकर सिख संगठनों ने आपत्ति जताई और इसे गुरुद्वारे की मर्यादा का उल्लंघन बताया। वहीं, अकाल तख्त अमृतस...

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम 31 जुलाई को

उत्तराखण्ड
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने की तिथि तय हो गई है। 31 जुलाई को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी करेंगे। पांडे ने बताया कि विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड पहुंचकर वह बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी करेंगे। परिणाम सुबह 11 बजे जरिन्होगा। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते पहली बार उत्तराखंड बोर्ड बिना बोर्ड परीक्षाओं के ही पूर्व कक्षाओं के मूल्यांकन के आधार पर परिणाम घोषित करेगा। इसलिए सभी की नजरें परीक्षा परिणाम पर लगी हुई हैं कि आखिर परिणाम इस वर्ष किस तरह का होगा।...
सीबीएसई बोर्ड के 12वीं कक्षा का रिजल्ट आएगा 30 जुलाई को

सीबीएसई बोर्ड के 12वीं कक्षा का रिजल्ट आएगा 30 जुलाई को

राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। 12वीं का रिजल्ट 30 जुलाई को जारी किया जाएगा। वहीं, दसवीं के छात्रों को रिजल्ट के लिए करीब 5 दिन का इंतजार करना होगा। अगस्त के इसके हफ्ते 10 वीं का रिज़ल्ट जारी होगा सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक रणवीर सिंह ने कहा कि रिजल्ट तय समय में जारी किया जाएगा। 12वीं कक्षा का परिणाम 30 जुलाई और दसवीं कक्षा का रिजल्ट अगस्त के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि सीबीएसई 20 जुलाई को रिजल्ट घोषित करने वाला था। लेकिन, रिज़ल्ट जारी नहीं हो पाया। अब 30 जुलाई यानी कल रिजल्ट घोषित किया जाएगा।...
ज्यादा छात्र संख्या वाले स्कूलों  में दो पाली में होगी पढ़ाई

ज्यादा छात्र संख्या वाले स्कूलों में दो पाली में होगी पढ़ाई

उत्तराखण्ड
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड में 2 अगस्त से स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए ज्यादा छात्र संख्या वाले स्कूलों में दो पालियों में पढ़ाई होगी। शिक्षा सचिव राधिका झा ने इसके निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। शिक्षा सचिव ने राधिका झा ने विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूल खोलने से पहले स्वच्छता, पेयजल, शौचालय व सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की जाए। इसकी जिम्मेदारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारियों की होगी। उन्होंने कहा कि मैदानी जिलों में अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों में दो पाली में कक्षाएं संचालित की जायं, पढ़ाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रोडमैप तैयार किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूल खुलने पर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं, शिक्षकों, भोजन मात...
वरिष्ठ साहित्यकार भारती पाण्डे की एक कविता.. सखी! सावन आया है

वरिष्ठ साहित्यकार भारती पाण्डे की एक कविता.. सखी! सावन आया है

राष्ट्रीय
भारती पाण्डे देहरादून, उत्तराखंड ------------------------ सावन आया है .... तप्त धरा संतृप्त, हृदय असंतृप्त कृष्णमेघ कौतुकी, अवनी अंबर संपृक्त झर झर झर पावस सर्वत्र समाया सखी! सावन आया है। ताल-नद जलाकंठ, नहीं कोई रिक्त नदी-कछारों में, हरियर मुस्काया सखी! सावन आया है। श्यामल दिग–दिवस साँझ, झूमें तरु-पीपर पात स्वप्न जागे मन-मन में प्रेम अकुलाया सखी! सावन आया है। मेघों का गर्जन दामिनी–नर्तन मन मयूर चहका, नूपुरों की रुनझुन श्रावणी-कजरी युगल गीत गाया सखी! सावन आया है। वेगवती चलीं सागर की ओर प्रिय-मिलन आतुरता अहो! उमंग–पुरजोर नेह भरे चंचल चित्त-प्रीत की माया सखी! सावन आया है। सुन री सखी! ऋतु सावन-धनी हेरन-सुधबुद्ध कहाँ रे सखी! कोयल की कूक, अमराई-झूले गाँव की गैल-छैल, स्मृतियों के रेले पुलकित तन-मन, मेहंदिया गंध क्षितिज से क्षितिज तक इंद्रधनु छाया सखी! सा...