पूरे देश में नए मामलों का आंकड़ा 46 हजार को पार, केरल में 31,445 नए केस, महाराष्ट्र में भी बिगड़े हालात
नई दिल्ली, केरल में एक बार फिर कोरोना महामारी का विस्फोट हुआ है। राज्य में तीन महीने के बाद पहली बार एक दिन में 30 हजार से ज्यादा (31,445) मामले मिले हैं। इससे पहले 30 मई को 30,491 मामले मिले थे। 215 लोगों की जान भी गई है। केरल के आंकड़ों के चलते पूरे देश में नए मामलों का आंकड़ा 46 हजार को पार कर गया है। इससे पहले पांच अगस्त को 45 हजार नए मामले मिले थे। केरल के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में संक्रमण दर बढ़कर 19 फीसद से ज्यादा हो गई है।
ओणम के बाद बढ़े मामले
इसका मतलब है कि जितने भी नमूनों की जांच की जा रही है, उनमें से हर पांचवां व्यक्ति संक्रमित मिल रहा है। विशेषज्ञों ने ओणम महोत्सव के बाद संक्रमण में वृद्धि की आशंका जताई थी, जो सच साबित हो रही है। इससे पहले जुलाई में बकरीद के मौके पर पाबंदियों में छूट दी गई थी, जिसके बाद अचानक नए मामले बढ़कर 20 हजार को पार गए थे। केरल में एक दिन ...








