Saturday, June 20News That Matters

Day: October 7, 2021

धामी सरकार बेरोजगारों पर मेहरबान, पांच विभाग में 157 रिक्त पद की विज्ञप्ति जारी कर दी गई

धामी सरकार बेरोजगारों पर मेहरबान, पांच विभाग में 157 रिक्त पद की विज्ञप्ति जारी कर दी गई

उत्तराखण्ड
देहरादून : प्रदेश की धामी सरकार बेरोजगारों पर मेहरबान है। बुधवार को पांच विभाग में 157 रिक्त पद की विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। इन पदों के लिए 12 अक्टूबर से आनलाइन आवेदन शुरू होंगे और आवेदन शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। इसी सप्ताह प्रदेश सरकार ने चार अन्य सरकारी विभागों में रिक्त समूह 'ग' के 423 पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि प्राविधिक शिक्षा विभाग में कर्मशाला अनुदेशक के 109 पद, कर्मशाला अनुदेशक इलेक्ट्रोनिक्स व कर्मशाला अनुदेशक विद्युत के 16, जनजाति कल्याण विभाग में 15 पद, उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी में लाइनमैन का एक, लघु सिंचाई विभाग में सहायक बोरिंग टेक्नीशियन के 13 व उरेडा में तकनीकी सहायक के तीन पद पर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। राज्य सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण काल के कारण अधिकतम आयु वर्ग में एक वर्ष की छूट दी गई है। अभ्यर...
उत्‍तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत पर कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने रखा उपवास

उत्‍तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत पर कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने रखा उपवास

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश: उत्‍तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में की घटना पर कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने उपवास रखा। कार्यकर्त्‍ताओं ने त्रिवेणी घाट गांधी स्‍तंभ पर काली पट्टी बांधकर मौन व्रत रखा।  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि  सरकार जनता की सुध नहीं लेती  है। जहां एक ओर देश का किसान कई महीनों से आंदोलनरत है वहीं लखीमपुर खीरी की घटना का विरोध किया। उन्‍होंने कहा कि इस घटना के बाद भी केंद्र सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। महानगर कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय व सोशल मीडिया सेल के प्रदेश महासचिव दीपक जाटव ने कहा कि लखीमपुर खीरी घटना की जांच होनी चाहिए। इस मौके पर कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय सारस्वत, डा. केएस राणा, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर रॉय, मदन मोहन शर्मा, विजयपाल रावत, विमला रावत, पार्षद राधा रमोल...
चार अकटूबर से आशीष की तलाश में लगी पुलिस अभी खाली हाथ, आइजी जोन बोलीं-जारी है मंत्री के बेटे की तलाश

चार अकटूबर से आशीष की तलाश में लगी पुलिस अभी खाली हाथ, आइजी जोन बोलीं-जारी है मंत्री के बेटे की तलाश

देश-विदेश
लखनऊ,  लखीमपुर खीरी में बीती चार अकटूबर को उपद्रव के बाद हिंसा में आठ लोगों की मौत के बाद बेहद चर्चा में चल रहे केन्द्र सरकार में गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा की पुलिस को तलाश है। लखीमपुर में चार किसानों को गाड़ी से रौंदने के मामले में नामजद आशीष मिश्रा की तलाश में लगीं आइजी जोन लखनऊ लक्ष्मी सिंह ने कहा कि तलाश जारी है। पुलिस को जल्दी ही सफलता मिलेगी। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में चार अक्टूबर को दंगल का संचालन कर रहे आशीष मिश्रा का नाम चार लोगों की हत्या में आने के बाद भी वहां का माहौल बदल गया है। चार अकटूबर से आशीष की तलाश में लगी पुलिस अभी खाली हाथ है। पुलिस को पता ही नहीं चल पा रहा है कि मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी का का बेटा आशीष कहां पर है। आईजी जोन लखनऊ लक्ष्मी सिंह ने कहा कि गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की तलाश जारी है और उनको गिरफ...
नवजोत सिंह सिद्धू और कांग्रेस नेताओं का काफिला उत्‍तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी रवाना,कहा- गिरफ्तारी नहीं हुई तो भूख हड़ताल करुंगा

नवजोत सिंह सिद्धू और कांग्रेस नेताओं का काफिला उत्‍तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी रवाना,कहा- गिरफ्तारी नहीं हुई तो भूख हड़ताल करुंगा

देश-विदेश
चंडीगढ़,  पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्‍व में कांग्रेस नेताओं का काफिला उत्‍तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी रवाना हो गया। इससे पहले सिद्धू ने कहा कि यदि कल तक लखीमपुर की घटना के लिए दोषी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो भूख हड़ताल करुंगा। मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी भी इस मौके पर पहुंचे थे। उनके काफिले में पंजाब के कांग्रेस विधायक और मंत्री शामिल हैं। यह दल मोहाली में चंडीगढ़ अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डा के पास से रवाना हुआ। काफिले में पंजाब के शिक्षामंत्री परगट सिंह सहित कई मंत्री और विधायक काफिले में शामिल हैं।  कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा भी लखीमपुर खीरी जाने वाले काफिल में शामिल हैं । इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला से मोहाली पहुंचे। कहा- किसानों के लिए अगर देह भी देनी पड़ी तो पीछे नहीं हटेंगे नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा क...
भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की, वरुण-मेनका गांधी किए गए बाहर

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की, वरुण-मेनका गांधी किए गए बाहर

राजनीतिक
नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को पार्टी की 80 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई केंद्रीय मंत्रियों, राज्य के कई नेताओं के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही इस सूची में लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गजों को फिर से शामिल किया गया है। वहीं, इस सूची में वरुण गांधी और मेनका गांधी का नाम नहीं है। 80 नियमित सदस्यों के अलावा, कार्यकारिणी में 50 विशेष आमंत्रित और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य भी होंगे। इस सूची में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंक्षी राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, किरेन रिजीजू, गिरिराज सिंह, एस जयशंकर, मनोत तिवारी समेत कई नाैण शामिल हैं। हर्षवर्धन, रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर जैसे पूर्व केंद्रीय मंत्री भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बने...
बालीवुड स्‍टार कंगना रनोट को मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा टिकट मिलने की फर्जी सूची जारी, साइबर सेल में पहुंचा मामला

बालीवुड स्‍टार कंगना रनोट को मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा टिकट मिलने की फर्जी सूची जारी, साइबर सेल में पहुंचा मामला

मनोरंजन
शिमला,  इंटरनेट मीडिया पर बालीवुड स्‍टार कंगना रनोट को मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा टिकट मिलने की फर्जी सूची जारी कर दी गई। प्रदेश भर में लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। भाजपा ने सुबह तक आधिकारिक तौर पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की थी। इस कारण कई लोग इस फर्जी लिस्‍ट को सच मान बैठे थे। कंगना के नाम के साथ अन्‍य प्रत्‍याशियों के भी नाम लिखे हुए थे, इस पर बकायदा स्‍टांप भी लगी हुई है व साइन भी किए गए हैं। लोग भाजपा प्रत्‍याशियों के अधिकारिक सूची के इंतजार में थे, ऐसे में ऐन मौके पर यह फर्जी लिस्‍ट ने लोगों को चौंका दिया। कई लोग इसे ही सच मानकर शेयर करने लग पड़े। भाजपा की ओर से मंडी संसदीय क्षेत्र में कारगिल हीरो ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर का नाम घोषित किया गया है। कंगना के नाम की चर्चा के बाद लोग अब दो महिलाओं के बीच मंडी संसदीय ...
कोर्ट ने यूपी सरकार से स्टेटस रिपोर्ट पेश करने को कहा, कल फिर होगी सुनवाई

कोर्ट ने यूपी सरकार से स्टेटस रिपोर्ट पेश करने को कहा, कल फिर होगी सुनवाई

उत्तराखण्ड
नई दिल्ली,  सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी मामले पर सुनवाई शुक्रवार तक के लिए टाल दी है। कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से मामले में कल तक स्टेटस रिपोर्ट देने को कहा है। चीफ जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली की बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है। गुरुवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यूपी सरकार से कहा है कि वह स्टेटस रिपोर्ट में बताएगी कि किन-किन अभियुक्तों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है और वे लोग गिरफ्तार किए गए हैं कि नहीं। इसके साथ ही कोर्ट ने हिंसा में अपना बेटा गंवाने वाली बीमार मां के तत्काल इलाज के लिए तुरंत इंतजाम करने का यूपी सरकार को आदेश दिया। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने कोर्ट को बताया कि मामले की जांच के लिए एसआइटी टीम और एक सिंगल सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया गया है। ताकि स्थिति रिपोर्ट भी दाखिल की जा सके। इस दौरान सीजेआइ ने कहा कि दो अधिवक्ताओं ने मंगलवार को ...