1955 में प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने गीता प्रेस के मुख्य द्वार व लीला चित्र मंदिर का उद्घाटन किया था,अब राम नाथ कोविन्द करेंगे दर्शन
गीताप्रेस के मुख्य द्वार व लीला चित्र मंदिर का उद्घाटन प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 1955 में किया था। उनके बाद राम नाथ कोविन्द पहले राष्ट्रपति हैं, जो शनिवार को गीताप्रेस में आ रहे। वह लीला चित्र मंदिर में सायं पांच बजे देवी देवताओं का दर्शन करने के बाद आम जन को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति के आगमन के दृष्टिगत तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
तैयार हो गया है पंडाल व मंच: पंडाल व मंच बनकर तैयार हो गया है। मंच के सामने ढाई सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई। वाराणसी, सूरत, ऋषिकेश, मुंबई से भी अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। वे गीताप्रेस पहुंच चुके हैं। राष्ट्रपति, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य द्वार से प्रवेश करेंगे। आम जन उत्तरी द्वार से प्रवेश करेंगे। पार्किंग की व्यवस्था उत्तरी द्वार पर ही की गई है।
सत्संग भवन में बैठेंगे कर्मचारी: गीताप्रेस कर्मचा...



