मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डा. नित्यानंद शोध संस्थान नवनिर्मित केंद्र का किया उद्घाटन
देहरादून: दून विश्वविद्यालय परिसर में 22 करोड़ की लागत से बने डा.नित्यानंद हिमालयन शोध एवं शिक्षण केंद्र का आज (गुरुवार) को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण किया। केंद्र हिमालय के पर्यावरण अध्ययन और संरक्षण को समर्पित होगा।
दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.सुरेखा डंगवाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि डा.नित्यानंद हिमालयन शोध एवं शिक्षण केंद्र का लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इस संस्थान को ब्रिडकुल ने बेहतरीन ढंग से तैयार किया।
हिमालयी पर्यावरण के महान चिंतक शिक्षाविद डा. नित्यानंद को समर्पित इस केंद्र में स्नातकोत्तर भूगोल एवं भूगर्भ की कक्षाएं पिछले दो साल से संचालित की जा रही हैं, जबकि पिछले वर्ष से गढ़वाली, कुमाऊंनी व जौनसारी बोली के सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू कर दिए गए हैं। केंद्र में रिमोट सेंसिंग पर डिप्लोमा कोर्स भी संचालित किया जा रहा है।
राष्ट्...






