Saturday, March 7News That Matters

Day: June 10, 2022

राज्यसभा चुनाव शुरू होते ही राजनीतिक हलचल तेज, जेडीएस विधायक श्रीनिवास गौड़ा ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की कही बात

राज्यसभा चुनाव शुरू होते ही राजनीतिक हलचल तेज, जेडीएस विधायक श्रीनिवास गौड़ा ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की कही बात

देश-विदेश
राज्यसभा चुनाव शुरू होते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस बीच कर्नाटक में क्रास वोटिंग की बात सामने आई है। जेडीएस विधायक के श्रीनिवास गौड़ा ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की बात कही है। गौड़ा ने वोट करने के बाद कहा कि मैंने कांग्रेस को वोट इसलिए दिया क्योंकि मुझे वह पसंद है। इससे पहले जनता दल (सेक्युलर) के प्रमुख एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कर्नाटक के राज्यसभा चुनावों में खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेता सिद्धारमैया जेडीएस विधायकों पर उनके लिए वोट करने का दबाव बना रहे हैं।...
विधानसभा का बजट सत्र 14 जून से शुरू सात दिनी सत्र के दौरान सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस गरजती और बरसती आएगी नजर

विधानसभा का बजट सत्र 14 जून से शुरू सात दिनी सत्र के दौरान सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस गरजती और बरसती आएगी नजर

उत्तराखण्ड
देहरादून। नव संकल्प शिविरों की बूस्टर डोज से प्रदेश में संगठन को मजबूत करने में ताकत झोंक रही कांग्रेस बजट सत्र में तीखे तेवर में दिखेगी। चंपावत उपचुनाव में बड़े अंतर से जीत के साथ आत्मविश्वास में भरे नेता सदन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रमुख विपक्षी दल घेरने की तैयारी कर रहा है। पार्टी की कोशिश में गुटबाजी आड़े न आए, इसे ध्यान में रखकर विधायकों को साधा जाएगा। इस सिलसिले में सत्र से कुछ दिन पहले नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य देहरादून में डेरा डालेंगे। विधानसभा का बजट सत्र 14 जून से प्रारंभ हो रहा है। तकरीबन सात दिनी सत्र के दौरान सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस गरजती और बरसती नजर आएगी। दो-तिहाई बहुमत से सत्ता में काबिज भाजपा की धामी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल के पहले बजट में अपना एजेंडा सामने रखने जा रही है। कांग्रेस इस मौके को अपने पक्ष में भुनाना चाहती है। इसमें सबसे बड़ी परे...
भड़काऊ संदेश पोस्ट करने के मामले में ओवैसी पर दर्ज एफआइआर का विरोध कर रहे AIMIM कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया

भड़काऊ संदेश पोस्ट करने के मामले में ओवैसी पर दर्ज एफआइआर का विरोध कर रहे AIMIM कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया

उत्तराखण्ड
असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा एफआइआर दर्ज करने का विरोध करना एआइएमआइएम कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया है। विभाजनकारी आधार पर लोगों को उकसाने वाले संदेश पोस्ट करने के मामले में ओवैसी पर दर्ज एफआइआर का विरोध कर रहे 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी कार्यकर्ता संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। बता दें कि एक महिला सहित कुल 33 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया और सरकारी काम में बाधा डालने के चलते उनकी गिरफ्तारी की गई है। कल ही ओवैसी पर हुई थी FIR दिल्ली पुलिस ने कल ही आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भड़काऊ बयान देने के चलते एफआइआर की थी। उनपर शांति भंग करने और लोगों को भड़काने वाले संदेश पोस्ट करने का आरोप है। ओवैसी बोले- यह पहली FIR जिसमें अपराध नहीं बताया असदुद्दीन ओवैसी पर एफआइआर के बाद उनका बयान भी स...
वन रक्षकों के लिए मील का पत्थर साबित होगी 300 मोटर बाईकें- सुबोध उनियाल

वन रक्षकों के लिए मील का पत्थर साबित होगी 300 मोटर बाईकें- सुबोध उनियाल

उत्तराखण्ड
प्रोजेक्ट वन रक्षक के अंतर्गत हीरो मोटो कॉर्प ने हर्बल सोसाइटी, नरेंद्रनगर वन प्रभाग को 300 मोटर बाइकें दीं। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने इन मोटर बाइकों को वन सुरक्षा के लिए मील का पत्थर बताया। मुनिकीरेती भद्रकाली मार्ग पर स्थित शिवालिक जैव विविधता पार्क में नरेंद्रनगर वन प्रभाग की ओर से प्रोजेक्ट वन रक्षक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल और विशिष्ट अतिथि प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि समेत सभी ने यहां पार्क में पौधरोपण किया व यहां लगी प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि वनों की सुरक्षा में यह मोटर बाइकें मील का पत्थर साबित होंगी, वनाग्नि, वन तस्करी आदि जैसी समस्याओं से भी निजात मिल सकेगी। विशिष्ट अतिथि प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रोजेक्ट वन रक्षक की सराह...
ताजनगरी आगरा में आज जुमे की नमाज को लेकर पुलिस हाईअलर्ट पर, कानपुर में धारा 144 लागू

ताजनगरी आगरा में आज जुमे की नमाज को लेकर पुलिस हाईअलर्ट पर, कानपुर में धारा 144 लागू

देश-विदेश
कानपुर शहर में बीती तीन जून को जुमे की नमाज के बाद उपद्रव तथा हिंसा के कारण आज प्रदेश भर में हाई अलर्ट है। कानपुर में धारा 144 लागू की गई है, जबकि अन्य शहरों के सभी थाना क्षेत्र में जुमा की नमाज को लेकर पुलिस की टीमें बेहद सतर्क हैं। कानपुर में शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज को लेकर प्रसाशन मुस्तैद है। जिले में आज धारा 144 लागू की गई है। आज जुमा की नमाज भी होनी है, इसके लिए प्रशासन खास सर्तकता बरत रहा है। जिला तथा पुलिस प्रशासन अतिरिक्त पुलिस बल के साथ शहर के चप्पे चप्पे पर प्रशासन नजऱ बनाए हुए है। शहर के साथ ही अन्य संवेदनशील इलाकों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। आज पुलिस के ख़ुफिया तंत्र को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। इंटरनेट मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को लेकर भी पुलिस की साइबर सेल एक्टिव है। जिससे इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वालों पर शिकंजा कसा जा सके। एसीपी स्तर पर पीस...
क्षेत्रीय कार्यालय का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को करेंगे लोकापर्ण

क्षेत्रीय कार्यालय का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को करेंगे लोकापर्ण

देश-विदेश
भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों का शुक्रवार से नए क्षेत्रीय कार्यालय में संचालन शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों इस कार्यालय का लोकार्पण होने जा रहा है। क्षेत्रीय कार्यालय के साथ नेताद्वय प्रदेश के सात जिलों के जिला कार्यालय का भी आनलाइन लोकार्पण करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष इसके लिए शुक्रवार की सुबह गोरखपुर पहुंचेंगे जबकि मुख्यमंत्री योगी गुरुवार की शाम ही पहुंच गए। लोकार्पण के बाद कार्यालय के सामने गरीब कल्याण जनसभा आयोजित होगी, जिसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के 3000 से अधिक कार्यकर्ताओं के बीच दाेनों नेताओं का संबोधन होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रहेंगे मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार की सुबह गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां पार्टी की सांस्कृतिक टोली द्वारा उनका गाजे-बाजे के स...
आखिर कब तक होते रहेंगे तबादले!  चुनाव से पहले तबादले और चुनाव के बाद भी तबादलों का दौर नहीं बनने दे रहा विकास की रफ्तार…

आखिर कब तक होते रहेंगे तबादले! चुनाव से पहले तबादले और चुनाव के बाद भी तबादलों का दौर नहीं बनने दे रहा विकास की रफ्तार…

उत्तराखण्ड
आखिर कब तक होते रहेंगे तबादले! चुनाव से पहले तबादले और चुनाव के बाद भी तबादलों का दौर नहीं बनने दे रहा विकास की रफ्तार... देहरादून- उत्तराखंड राज्य के वर्ष-2022 के आम विधानसभा चुनाव होने के बाद बंपर तबादलों का दौर जारी रहा, तो वह चंपावत उपचुनाव के बाद भी जारी है | तबादलों के इस दौर ने अपनी रफ्तार इतनी अधिक पकड़ी हुई है कि उसके आगे विकास की रफ्तार धीमी पड़ती हुई नजर आ रही है | कभी आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले बंपर स्तर पर हो रहे हैं, तो कभी पुलिस मुख्यालय अपने स्तर से तबादलों को करने में लगा हुआ है| हैरानी की बात यह है कि शासन स्तर पर हो रहे बड़े पैमाने पर तबादला तबादलों से नौकरशाही की कार्यशैली क्या सुधर पाएगी कुछ ऐसे विभाग भी है जहां पर अनेक अधिकारी वर्षों से जमे हुए हैं और उनके तबादले नहीं किए जा रहे हैं ऐसे अधिकारी अपने आकाओं की चापलूसी में लगे हुए नजर आ रहे हैं यही कारण ह...
“रेगिस्तान का जहाज ऊंट” दून की सड़कों पर तलाश रहा दो वक्त की रोटी!

“रेगिस्तान का जहाज ऊंट” दून की सड़कों पर तलाश रहा दो वक्त की रोटी!

उत्तराखण्ड
"रेगिस्तान का जहाज ऊंट" दून की सड़कों पर तलाश रहा दो वक्त की रोटी! देहरादून- बच्चों के लिए भले ही रेगिस्तान का जहाज कहे जाने वाला ऊंट आकर्षण का केंद्र बना हुआ हो, लेकिन ऊंट का स्वामी/संचालक अपने तथा अपने इस जानवर के लिए दो वक्त की रोटी के लिए अपना खून पसीना बहाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है |आजकल उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की सड़कों पर जगह-जगह रेगिस्तान का जहाज माना जाने वाला ऊंट बच्चों का मन लुभा रहा है और उनको अपनी पीठ पर बैठा कर यात्रा  कराकर दो वक्त की रोटी का प्रबंध करने में लगा हुआ है | बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बने इस ऊंट पर बैठकर बच्चे भले ही बहुत ही अधिक आनंदित हो रहे हैं, परंतु भीषण गर्मी तथा शाम के समय घंटों यह ऊंट बच्चों को खुश करने में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ रहा है | भीषण गर्मी के इन दिनों में जहां पर्यटकों से जल क्रीड़ा के केंद्र सहस्त्रधारा, लच्छीवाला, गुछ...
उफ्फ ये गर्मी! आमजन रहा बेहाल  पिछले करीब 1 माह से पेयजल समस्या भी चढ़ी आ रही है परवान |

उफ्फ ये गर्मी! आमजन रहा बेहाल पिछले करीब 1 माह से पेयजल समस्या भी चढ़ी आ रही है परवान |

उत्तराखण्ड
उफ्फ ये गर्मी! आमजन रहा बेहाल पिछले करीब 1 माह से पेयजल समस्या भी चढ़ी आ रही है परवान | देहरादून- भीषण गर्मी का प्रकोप पिछले करीब 15 दिन से निरंतर चला रहा है I सूर्य की तेजी का प्रकोप तो जनता, पर्यटक एवं श्रद्धालु गण झेल ही रहे हैं, साथ ही पानी की किल्लत भी लोगों को परेशान और प्यासा किए हुए है | उत्तराखंड जल संस्थान द्वारा पिछले दिनों ही पानी की कमी न होने के कारण पानी का पर्याप्त होना बताया गया था, लेकिन बावजूद इसके भीषण गर्मी के कारण पानी की खपत गर्मी के इन दिनों में कई गुना बढ़ जाने से परेशानी का सामना सभी जनों को करना पड़ रहा है | इन दिनों उत्तराखंड राज्य के अंदर चार धाम यात्रा के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु गणों का आगमन हो रहा है, तो वहीं दूसरी ओर राज्य की हरी-भरी वादियों तथा यहां के पर्वतीय क्षेत्रों की खूबसूरती तथा आकर्षण का आनंद उठाने के लिए पर्यटकों की संख्या...