गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी को डायलिसिस मशीन की सौगात दी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं हंस फाउंडेशन के सौजन्य से गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने रविवार को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी को डायलिसिस मशीन की सौगात दी। विधायक ने जिला चिकित्सालय में स्थापित डायलिसिस केंद्र का लोकार्पण किया।
विधायक ने कहा कि आमजनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में है। जिला चिकित्सालय में डायलिसिस मशीन न होने के कारण यहां के मरीजों को डायलिसिस कराने देहरादून जाना पड़ता था। लेकिन मशीन के स्थापित होने से अब किडनी की बीमारी से ग्रसित मरीजों का उपचार अब यहीं हो सकेगा। जिला चिकित्सालय में डायलिसिस मशीन की अति आवश्यकता थी,जिसे आज पूरा किया गया। इस दौरान विधायक ने स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर करने के लिए निरंतर कार्य करने की भी बात कही। इस दौरान विधायक श्री चौहान अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी मिले। विधायक ने मौके पर सीएमओ को मरीजो के बेहतर इलाज ...

