Saturday, March 7News That Matters

Day: June 14, 2022

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ‘अग्निपथ’ भर्ती योजना को किया लॉन्च, पढ़िए पूरी खबर

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ‘अग्निपथ’ भर्ती योजना को किया लॉन्च, पढ़िए पूरी खबर

देश-विदेश
नई दिल्ली, केंद्र सरकार मंगलवार को रक्षा बलों के लिए अग्निपथ भर्ती योजना की घोषणा की। इसके तहत सैनिकों को सिर्फ चार साल के लिए भर्ती किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना में भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाव के लिए अग्निपथ भर्ती योजना' का ऐलान किया। राजनाथ सिंह ने बताया कि अग्निपथ भर्ती योजना के तहत सेना में चार साल के लिए युवाओं को भर्ती कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें नौकरी से छोड़ते वक्त सेवा निधि पैकेज मिलेगा। इस योजना के तहत सेना में शामिल होने वाले युवाओं को अग्निवीर कहा जाएगा। तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस योजना का प्रेजेंटेशन भी दिया था। इस योजना के तहत सेना में युवा कम समय के लिए भर्ती हो सकेंगे। इस योजना को अग्निपथ स्कीम नाम दिया गया है। इसके तहत युवा चार साल के लिए सेना में शामिल हो सकते हैं और देश की सेवा कर सकेंगे। रक्षा मंत्...
उत्तराखंड बजट सत्र हुआ शुरू शाम को पेश होगा बजट, पक्ष व विपक्ष में दिखेगी जोर आजमाइश

उत्तराखंड बजट सत्र हुआ शुरू शाम को पेश होगा बजट, पक्ष व विपक्ष में दिखेगी जोर आजमाइश

उत्तराखण्ड
देहरादून : विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार से शुरू हो गया है। वहीं यशपाल आर्य सहित कई कांग्रेसी नेता ग्रीष्‍मकालीन सत्र गैरसैंण में कराए जाने की मांग को लेकर सदन के बाहर धरने पर बैठ गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा बजट सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर वित्त मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल भी उपस्थित थे। भू-अध्यादेश अधिनियम अभियान संगठन का विधानसभा कूच भू-कानून की मांग को लेकर नेहरू कालौनी फवारा चौक से विधानसभा कूच करने पहुंचे भू-अध्यादेश अधिनियम अभियान संगठन से जुड़े सदस्यों को पुलिस ने रिस्पना पुल बैरिकेडिंग पर रोक दिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पहले दिन वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 63 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया जाएगा। सत्तापक्ष ...
उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद का 33वां स्‍थापना द‍िवस लखनऊ में आयोज‍ित क‍िया गया, मुख्‍यमंत्री योगी ने किया वर्चुअली शुभारंभ

उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद का 33वां स्‍थापना द‍िवस लखनऊ में आयोज‍ित क‍िया गया, मुख्‍यमंत्री योगी ने किया वर्चुअली शुभारंभ

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के 33वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का वर्चुअली शुभारंभ क‍िया। वर्चुअल संगोष्‍ठी में देशभर के वैज्ञान‍िकों ने ह‍िस्‍सा ल‍िया। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने वर्चुअली संबोधन करते हुए कहा क‍ि उत्‍तर प्रदेश के पास 12 फीसदी कृषि भूम‍ि है पर उत्‍तर प्रदेश 20 फीसदी खाद्यान्न का उत्‍पादन करता है। ये द‍िखाता है क‍ि उत्‍तर प्रदेश के पास क‍ितना पोटेंश‍ियल है। प्रदेश में 2017 में हमारी सरकार बनने के बाद हमने क‍िसानों के ल‍िए कर्ज माफ क‍िया। हमारी सरकार ने कृषि तकनीक‍ि के जर‍िए अन्‍न दाता क‍िसान की आय बढ़ान...

संत कबीर दास की जयंती पर मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ सह‍ित भाजपा के कई नेताओं ने उन्‍हें दी श्रद्धांज‍ल‍ि

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, संत कबीर दास की जयंती पर मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ सह‍ित भाजपा के कई नेताओं ने उन्‍हें श्रद्धांज‍ल‍ि दी। इस मौके पर मुख्‍यमंत्री ने विश्व रक्तदाता दिवस की भी शुभकामनाएं दी। मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा मानवीय मूल्यों में रक्तदान को महादान माना गया है। वहीं उन्‍होंने संत कबीर को भारतीय संत परंपरा का महान संवाहक बताया। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने संत कबीर दास की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांज‍ल‍ि दी। उन्‍होंने ट्वीट करते हुए ल‍िख क‍ि, 'संत कबीरदास जी भारतीय संत परंपरा के महान संवाहक थे। उनके द्वारा प्रदत्त सत्य, मानवता, समता आदि से जुड़ी शिक्षाएं युगों-युगों तक 'रूढ़ि-मुक्त समाज' के निर्माण हेतु सतत प्रेरित करती रहेंगी। आज उनकी जयंती पर उन्हें कोटिशः ...

कैंची धाम में प्रशासन और मंदिर समिति ने 15 जून को स्थापना दिवस की तैयारियां कर ली गयी पूरी|

उत्तराखण्ड
कैंची धाम में प्रशासन और मंदिर समिति ने 15 जून को स्थापना दिवस की तैयारियां कर ली गयी पूरी| कैंची धाम में प्रशासन और मंदिर समिति ने 15 जून को स्थापना दिवस की तैयारियां पूरी कर ली हैं। यातायात सुचारु रखने के लिए आज और कल रूट डायवर्ट रहेगा। दो साल बाद आयाेजित हो रहे स्थापना दिवस मेले में डेढ लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभवना है। ऊपर से पर्यटन सीजन भी पीक पर है। सामान्य दिनों में भी लंबे जाम लगने कारण प्रशासन ने मेला को लेकर विशेष तैयारी की है। वहीं पुलिस प्रसाशन द्वारा मंदिर के आसपास कंट्रोल रूम बनाए है। जहाँ से श्रद्धालुओं की देख रेख कर लाइन से मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा। हल्द्वानी से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ को जाने वाले भारी वाहन, यात्री वाहन, प्राइवेट वाहन 14 जून की शाम पांच बजे से खुटानी मोड़ भीमताल से, पदमपुरी–पोखरा-कशियालेख-शीतला-मोना-ल्वेशाल होते हुए क्वारब को डायवर्ट किए ...

अमरनाथ यात्रा में धर्म के नाम पर नफरत का जहर घोलने का रचा जा रहा षड्यंत्र

राष्ट्रीय
जम्मू्, कश्मीर में आतंक की कमर टूटते देख पाकिस्तान अब जम्मू संभाग में आतंक का बड़ा ‘खेल खेलने’ की तैयारियों में है। दरअसल अमरनाथ यात्रा से पूर्व जम्मू संभाग में धर्म के नाम पर नफरत का जहर घोलने का षड्यंत्र रचा गया है ताकि यदि हिंसक भड़के तो यात्रा संचालन में बाधा आए। वहीं पांच दिन पहले नफरतभरी बयानबाजी करेन पर भद्रवाह और किश्तवाड़ में कर्फ्यू जारी है। दोनों जगहों पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की अफवाहें तेजी से फैलाई जा रही हैं। जम्मू पुलिस ने कुछ दिनों में कई संदिग्ध लोगों को पकड़ा था। इनमें से कुछ के मोबाइल फोन की जांच करने पर पता चला कि इंटरनेट मीडिया पर पाकिस्तानी हैंडलर की तरफ से उन्हें जम्मू में धर्म के नाम पर दंगे करवाने के फरमान जारी किए थे। इस काम के एवज में मोटी रकम देने का लालच भी किया। इसके साथ ही, पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठनों के आकाओं की तरफ से ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्...

रोजगार पर अब ऐक्शन में मोदी सरकार, केंद्र सरकार डेढ़ साल में देगी 10 लाख नौकरियां

देश-विदेश
नई दिल्‍ली, रोजगार के मुद्दे पर पीएम मोदी सरकार ने कमर कस ली है। अगले डेढ़ साल में केंद्र सरकार 10 लाख लोगों को नौकरी देने जा रही है। पीएमओ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, डेढ़ सालों में ही केंद्र सरकार के कई विभागों में 1.5 लाख पदों पर भर्ती की जा सकती है। ट्वीट कहा गया- पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रालयों एवं विभागों में मानव संसाधन की बेहद बारीकी के साथ समीक्षा की है। समीक्षा के बाद उन्‍होंने निर्णय लिया कि अगले डेढ़ सालों में इस पर मिशन मोड में काम किया जाए और 10 लाख लोगों को भर्ती किया जाए। कांग्रेस ने मोदी सरकार के इस ऐलान पर तंज कसते हुए कहा है कि वादा हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का हुआ था। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल, मोदी सरकार पर रोजगार के मुद्दे पर ही सबसे ज्‍यादा हमले करते रहे हैं। विपक्ष आरोप लगाता रहा है कि पिछले कुछ सालों में लाखों लोगों की नौकर...

देहरादून के पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने की अफवाह | सोमवार रात को कई पंपों पर लग गईं लाइनें |

उत्तराखण्ड
देहरादून के पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने की अफवाह | सोमवार रात को कई पंपों पर लग गईं लाइनें | देहरादून के पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने की अफवाह के बाद सोमवार रात को कई पंपों पर लाइनें लग गईं। कारगी चौक के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर देर रात 11 बजे भीड़ उमड़ पड़ी। बुलानी पड़ी पुलिस। देहरादून के पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने की अफवाह के बाद सोमवार रात को कई पंपों पर लाइनें लग गईं। कारगी चौक के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर देर रात 11 बजे भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देखकर कर्मचारी पंप छोड़कर चले गए। इस दौरान लोगों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया। हरिद्वार और रुड़की में सोमवार को तेल खत्म होने की अफवाह के बाद पेट्रोल पंपों में भारी उमड़ी। भीड़ उमड़ने के बाद कई पंपों पर पेट्रोल खत्म हो गया। इसी प्रकार की अफवाह देहरादून में फैलने के बाद सोमवार शाम को देहरादून क...

उत्तराखंड में तपती गर्मी ने मैदानी जिलों में लोगों को किया काफी परेशान मौसम विभाग की बात मानें तो 14 जून से बदलेगा मौसम |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में तपती गर्मी ने मैदानी जिलों में लोगों को किया काफी परेशान मौसम विभाग की बात मानें तो 14 जून से बदलेगा मौसम | उत्तराखंड में तपती गर्मी ने मैदानी जिलों में लोगों को काफी परेशान किया हुआ है। मौसम विभाग की बात मानें तो 14 जून से मौसम बदलेगा। नैनीताल सहित कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में मंगलवार को एक और गर्म दिन झेलने के बाद राज्य में मौसम करवट लेने जा रहा है। बुधवार से नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश, आंधी व आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम साफ और गर्म रहेगा। मंगलवार को राज्य के मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस व पर्वतीय क्षेत्रों में 2000 मीटर तक के इल...

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के दूसरे सत्र में पहले ही दिन गैरसैंण के मुद्दे पर सियासत गर्मा सकती है।

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के दूसरे सत्र में पहले ही दिन गैरसैंण के मुद्दे पर सियासत गर्मा सकती है। उत्तराखंड आंदोलन के परवान चढ़ते-चढ़ते गैरसैंण इसका केंद्र बिंदु बन गया लेकिन राज्य गठन के बाद स्थायी राजधानी को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों की सरकारें रहीं, लेकिन स्थायी राजधानी को लेकर अभी तक अपना रुख स्पष्ट नहीं कर पाई हैं। हालांकि विपक्ष में रहते हुए दोनों पार्टियां गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की बात करती रही हैं। उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के दूसरे सत्र में पहले ही दिन गैरसैंण के मुद्दे पर सियासत गर्मा सकती है। प्रदेश की जनभावनाओं से जुड़े इस मुद्दे पर विपक्ष अपने तेवर दिखा सकता है। वहीं, कयास लगाए जा रहे हैं कि धामी सरकार गैरसैंण को लेकर कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकती है। सरकार की ओर से बजट सत्र पहले गैरसैंण में कराए जाने की ...