केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम से वायरल पत्र निकला फेक, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम से वायरल पत्र निकला फेक, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश
जेड सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कोई पत्र नहीं भेजा गया था। इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा उक्त पत्र जांच में फेक पाया गया है।
अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूङी ने बताया कि संज्ञान में आया है कि किसी व्यक्ति को जेड सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कोई पत्र नहीं भेजा गया है।
इंटरनेट मीडिया में चल रहे इस फेक लैटर को गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोषी व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। गौरतलब है कि पीआईबी की फेक्ट चैक द्वारा भी इस पत्र को फेक पाया गया है।...


