Saturday, March 7News That Matters

Day: June 18, 2022

देश की फौज और सुरक्षा को खतरे में डालने जा रही केंद्र सरकार : माहरा

देश की फौज और सुरक्षा को खतरे में डालने जा रही केंद्र सरकार : माहरा

उत्तराखण्ड
देश की फौज और सुरक्षा को खतरे में डालने जा रही केंद्र सरकार : माहरा उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने अग्निपथ योजना को लेकर सरकार पर उठाए बड़े सवाल कहा, कृषि कानून की तर्ज पर अग्निपथ योजना को तत्काल वापस ले केंद्र देहरादून I कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक करन माहरा ने आज केंद्र की सेना में भर्ती किए जाने वाली अग्निपथ योजना को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यह अग्नि पथ योजना वास्तव में देश की फौज एवं सुरक्षा को खतरे में डालने जा रही है, इसलिए देश हित तथा यहां की इकोनॉमी को बचाने के लिए इस योजना को तत्काल वापस लेना चाहिए I उन्होंने कहा कि हमारा भारत देश चीन, नेपाल एवं पाकिस्तान जैसे कूटनीतिक चाल चलने वाले देशों की सीमाओं से लगा हुआ है और कहीं न कहीं भारत को नुकसान पहुंचाने का कदम उठाया जाता रहा है I ऐसे में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना निश्चित रूप से ...
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुखों के साथ नई सेना भर्ती को लेकर की बैठक और आंदोलनकारियों को शांत करने पर हुई चर्चा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुखों के साथ नई सेना भर्ती को लेकर की बैठक और आंदोलनकारियों को शांत करने पर हुई चर्चा

देश-विदेश
नई दिल्ली, देशभर में नई सेना भर्ती योजना 'अग्निपथ' के विरोध में हो रहे भारी बवाल को शांत कराने के लिए केंद्र सरकार एक्टिव मोड में आ गई है। इसी के मद्देनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज दिल्ली में सेना प्रमुखों के साथ बैठक की। बैठक में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और थल सेनाध्यक्ष जनरल बी एस राजू ने भाग लिया। जानकारी के अनुसार बैठक का मुख्य फोकस 'अग्निपथ' योजना को जल्द से जल्द लागू करने और आंदोलनकारियों को शांत करने के तरीकों को सुनिश्चित करना था। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे बैठक में शामिल नहीं हो सके क्योंकि वह आधिकारिक दौरे पर हैदराबाद में हैं। व्यापक विचार-विमर्श के बाद शुरू हुई योजना : राजनाथ 'अग्निपथ' योजना के खिलाफ विरोध तेज होने के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को नए सैन्य भर्ती माडल का जोरदार बचाव करते हुए कहा कि इसे पू...
अग्निपथ योजना को लेकर चल रहे आंदोलन को लेकर उत्‍तराखंड पुलिस विभाग ने कोचिंग संस्थानों पर भी निगाह रखनी शुरू की

अग्निपथ योजना को लेकर चल रहे आंदोलन को लेकर उत्‍तराखंड पुलिस विभाग ने कोचिंग संस्थानों पर भी निगाह रखनी शुरू की

उत्तराखण्ड
देहरादून : अग्निपथ योजना को लेकर चल रहे आंदोलन को लेकर उत्‍तराखंड पुलिस विभाग ने कोचिंग संस्थानों (कोचिंग सेंटर) पर भी निगाह रखनी शुरू कर दी है। पुलिस ने युवाओं को जागरूक करने की जिम्मेदारी कोचिंग संस्थानों के संचालकों को दी है। साथ ही सभी जिलों के पुलिस कप्तानों से युवाओं की कोचिंग संस्थान के साथ ही स्वयं भी काउंसिलिंग करने के निर्देश दिए हैं। सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश - युवा को समझाएं पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने युवाओं से शांति बनाए रखने की अपील करने के साथ ही सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि युवा को समझाएं। उन्हें यह बताए कि उन्हें आंदोलन चलाना भी है तो शांतिपूर्वक तरीके से चलाएं अग्निपथ योजना के विरोध में उत्तराखंड में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। कुमाऊं मंडल में युवा धरना प्रदर्शन व सड़क जाम कर रहे हैं। वहीं, गढ़वाल मंडल में देहरादून, पौड़ी व चमोली में भी ...
घनसाली- तिलवाड़ा मोटर मार्ग पर हिमाचल की आल्‍टो कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, चार घायल

घनसाली- तिलवाड़ा मोटर मार्ग पर हिमाचल की आल्‍टो कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, चार घायल

उत्तराखण्ड
घनसाली- तिलवाड़ा मोटर मार्ग पर मयाली से चार किलोमीटर पहले पैयाताल में हिमाचल की आल्‍टो कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। वाहन तिलवाड़ा से घनसाली की ओर जा रहा था। रात को ही रेस्क्यू कार्य किया दुर्घटना की सूचना मिलने ही पुलिस, जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम ने रात को ही रेस्क्यू कार्य किया। वाहन में सभी घायलों को सड़क तक लाया गया और घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। घायलों के नाम: दिलेर सिंह पुत्र गुलजार उम्र 32 वर्ष निवासी, हिमाचल प्रदेश निवासी राहुल पुत्र मोहनलाल मनप्रीत ठाकुर पुत्र बलवंत बलवीर सिंह पुत्र गुरु वंश मृतक का नाम: वीरू गिरी, उम्र 30 साल, निवासी उत्तर प्रदेश टिहरी में बोलेरो पर बड़...
लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में देर रात भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की हालत गंभीर

लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में देर रात भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की हालत गंभीर

देश-विदेश
बनी मोहान रोड पर लतीफनगर के पास तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से पिकअप सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए। पिकअप सवार सभी लोग शादी समारोह से डीजे बजाकर लौट रहे थे। मरने वाले और घायल सभी हरदोई जनपद के रहने वाले हैं। लतीफनगर के पास तेज रफ्तार टैंकर ने शनिवार तड़के करीब तीन बजे पिकअप में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग सड़क पर आ गए। चीख-पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पिकअप में फंसे लोगों को निकाला और केजीएमयू के ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां, डाक्टरों ने परीक्षण के बाद छह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, छह की हालत नाजुक देख भर्ती कर लिया। इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतकों और घायलों में सभी हरदोई के रहने वाले हैं। एक मृतक के पास से मिले मोबाइल से उनके घरवालों को...
चारधाम सहित पर्वतीय क्षेत्र में जमकर बरसेंगे मेघ-बारिश का अलर्ट,जानें मौसम पूर्वानुमान |

चारधाम सहित पर्वतीय क्षेत्र में जमकर बरसेंगे मेघ-बारिश का अलर्ट,जानें मौसम पूर्वानुमान |

उत्तराखण्ड
चारधाम सहित पर्वतीय क्षेत्र में जमकर बरसेंगे मेघ-बारिश का अलर्ट,जानें मौसम पूर्वानुमान | गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा 2022 भी शुरू हो गई। पहाड़ पर बारिश से चारधाम में यात्रियों की संख्या घटने लगी है। जानें क्या है मौसम पूर्वानुमान? उत्तराखंड के पहाड़ों में बारिश होने की खबर का चारधाम यात्रा पर असर पड़ने लगा है। अब चारधाम यात्रियों की संख्या में कमी आने लगी है। चारधाम के लिए ऋषिकेश में 15 मई के आसपास जहां पांच से सात हजार तक पंजीकरण हो रहे थे, वहीं अब फोटोमैट्रिक ऑनलाइन पंजीकरण काउंटर में पंजीकरण की संख्या 1400 के करीब रह गई है। खराब मौसब और पहाड़ में बारिश को देखते हुए चारधाम यात्रियों की संख्या में कमी देखने को मिली है। करीब एक माह तक यात्रा अपने पूरे चरम पर रही है। इस वजह से सरकार और प्रशासन की व्यवस्था भी कम पड़ गई थी। लोगों...
सरकार द्वारा किए खर्चों को लेकर नियंत्रक महालेखा परीक्षक ने फिर खड़े किए सवाल |

सरकार द्वारा किए खर्चों को लेकर नियंत्रक महालेखा परीक्षक ने फिर खड़े किए सवाल |

उत्तराखण्ड
सरकार द्वारा किए खर्चों को लेकर नियंत्रक महालेखा परीक्षक ने फिर खड़े किए सवाल | सरकार द्वारा किए खर्चों को लेकर नियंत्रक महालेखा परीक्षक (कैग) ने फिर सवाल खड़े किए हैं। कैग) के बार-बार सवाल उठाने के बावजूद उत्तराखंड की सरकारें वित्तीय नियंत्रण में सुधार नहीं कर पा रही हैं। नियंत्रक महालेखा परीक्षक (कैग) के बार-बार सवाल उठाने के बावजूद उत्तराखंड की सरकारें वित्तीय नियंत्रण में सुधार नहीं कर पा रही हैं। कैग की रिपोर्ट के अनुसार बीते 15 साल में राज्य में रही सरकारों ने करीब 43 हजार करोड़ रुपये विधानसभा की मंजूरी के बिना ही खर्च कर दिए। कैग ने इस पर गंभीर चिंता जताते हुए इसे संविधान का उल्लंघन बताया है। राज्य सरकार को यदि वेतन, पेंशन या अन्य मदों पर पैसा खर्च करना होता है तो उसके लिए पहले बजट या फिर लेखानुदान में प्रावधान किया जाता है। इसके विपरती सरकारें मनमानी करती आ रही हैं। शुक्रवा...

योगी सरकार ने बढ़ाया आयुर्वेद छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, प्रदेश के आयुर्वेदिक कालेजों में बैचलर आफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएएमएस) की पढ़ाई कर रहे छात्रों को अब हर महीने 12 हजार रुपये इंटर्नशिप भत्ता मिलेगा। सरकारी आयुर्वेदिक कालेजों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। अभी तक उन्हें 7500 रुपये महीना इंटर्नशिप भत्ता दिया जाता है। यानी इसमें 4500 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी की गई है। आयुर्वेद विभाग के निदेशक डा. एसएन सिंह की ओर से सभी राजकीय आयुर्वेदिक कालेजों के प्राचार्यों को पत्र लिखकर इंटर्नशिप भत्ता बढ़ाए जाने का आदेश दिया गया है। प्रदेश में आठ राजकीय आयुर्वेदिक कालेजों में हर साल 350 विद्यार्थी बीएएमएस की डिग्री हासिल कर रहे हैं। साढ़े पांच साल आयुर्वेद की पढ़ाई के दौरान अंतिम वर्ष में छात्रों को इंटर्नशिप कराई जाती है। एक साल की इंटर्नशिप पूरा करने के बाद उन्हें डिग्री दी जाती है। इंटर्नशिप करने के लि...
गृह मंत्रालय ने CAPFs और असम राइफल्स में भर्ती के लिए 3 वर्ष की छूट देने का निर्णय किया

गृह मंत्रालय ने CAPFs और असम राइफल्स में भर्ती के लिए 3 वर्ष की छूट देने का निर्णय किया

देश-विदेश
नई दिल्ली, देशभर में बढ़ते विरोध और हिसक प्रदर्शनों के बीच गृह मंत्रालय ने शनिवार को CAPFs और असम राइफल्स में होने वाली भर्तियों में अग्निपथ योजना के अंतर्गत 4 साल पूरा करने वाले अग्निवीरों के लिए 10 फीसद रिक्तियों को आरक्षित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। साथ ही गृह मंत्रालय ने CAPFs और असम राइफल्स में भर्ती के लिए अग्निवीरों को निर्धारित अधिकतम प्रवेश आयु सीमा में भी तीन  वर्ष की छूट देने का निर्णय किया है और अग्निपथ योजना के पहले बैच के लिए यह छूट 5 वर्ष होगी। कोरोना महामारी के कारण सेना में भर्ती प्रक्रिया पर हुआ था असर इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा था, 'पिछले दो वर्ष कोरोना महामारी के कारण सेना में भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई थी, इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अग्निपथ योजना में उन युवाओं की चिंता करते हुए पहले वर्ष उम्र सीमा में दो वर्ष की रियायत देकर उसे 21 साल...
उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज, पहाड़ से लेकर मैदान तक हो रही हल्की फुल्की बारिश |

उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज, पहाड़ से लेकर मैदान तक हो रही हल्की फुल्की बारिश |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज, पहाड़ से लेकर मैदान तक हो रही हल्की फुल्की बारिश | मौसम विज्ञानियों की मानें तो जिस मानसून को 20 जून के आसपास राज्य में दस्तक देना था, अब वह 25 जून के बाद ही यहां पहुंचेगा। उधर, मौसम के बदले मिजाज से पहाड़ से लेकर मैदान तक हो रही हल्की फुल्की बारिश और तेज हवाओं के चलने से न सिर्फ तापमान काफी नीचे चला गया है, बल्कि गर्मी से भी राहत मिली है। शनिवार सुबह पहाड़ों पर रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। कहीं रिमझिम बारिश हो रही है तो कहीं बादल छाये हुए हैं। जिला मुख्यालय नई टिहरी व आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं कोटद्वार में भी रिमझिम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों बादल छाए हुए है। हरिद्वार में भी सुबह से बूंदाबांदी जारी है। दूसरी ओर राज्य में मानसून की दस्तक के साथ ही झमाझ...