द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा का आभार जताया
देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है।
इंटरनेट मीडिया में अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनजातीय समुदाय की महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने का यह निर्णय ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों के बीच द्रौपदी मुर्मू का संपूर्ण जीवन जनजातीय समाज के शैक्षणिक उन्नयन, गरीब व जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित रहा है।
सचिवालय संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र
वहीं सचिवालय संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर चम्पावत उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए उन्हें शुभकामना दी। साथ ही कर्मचारियों की विभिन्न मांगों की तरफ मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इनका शीघ्र निराकरण कराने का आग्रह किया।...




