Saturday, March 7News That Matters

Day: June 26, 2022

उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार पर्यावरण को बचाने की मुह‍िम के जर‍िए बच्‍चों और युवाओं को जोड़ने की तैयारी में

उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार पर्यावरण को बचाने की मुह‍िम के जर‍िए बच्‍चों और युवाओं को जोड़ने की तैयारी में

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, उत्‍तर प्रदेश की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार पर्यावरण को बचाने की मुह‍िम के जर‍िए बच्‍चों और युवाओं को जोड़ने की तैयारी में है। प्रदेश सरकार ने आगामी वर्षा काल में आयोजित होने वाले 35 करोड़ पौधारोपण अभियान में बच्चों व युवाओं को जोड़ने की अनूठी पहल की है। सरकार बाल वन व युवा वन के जरिए बच्चों व युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेगी। प्रत्येक जिले के बेसिक व माध्यमिक स्कूलों में बाल वन व उच्च एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थानों में युवा वन स्थापित किए जाएंगे। इनमें फलदार, छायादार व शोभाकार पौधे बच्चों व युवाओं से लगवाए जाएंगे। 35 करोड़ पौधारोपण अभियान में 14 करोड़ पौधे वन विभाग लगाएगा, जबकि 21 करोड़ पौधे अन्य 25 सरकारी विभाग मिलकर लगाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग को 2.80 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इतना ही लक्ष्य माध्यमिक शिक्षा वि...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में लोगों से मिले इनपुट्स पर खुशी व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में लोगों से मिले इनपुट्स पर खुशी व्यक्त की

देश-विदेश
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम की शुरूआत में 'आपातकाल' का जिक्र किया। पीएम मोदी ने नौजवानों से सवाल पूछते हुए कहा कि कहा आज की पीढ़ी के नौजवानों से एक सवाल पूछना चाहता हूं और सवाल बहुत गंभीर है। मेरे नौजवान साथियों, हमारे देश में एक बार ऐसा हुआ था। जब 1975 में जून के समय में 'आपातकाल' लागू किया गया था। पीएम मोदी बोले- 'आपातकाल' के दौर में लोकतंत्र को कुचला पीएम मोदी ने कहा उस समय भारत के लोकतंत्र को कुचल देने का प्रयास किया गया था। देश की अदालतें, हर संवैधानिक संस्था, प्रेस, सब पर नियंत्रण लगा दिया गया था। सेंसरशिप की ये हालत थी कि बिना स्वीकृति कुछ भी छापा नहीं जा सकता था। भारत के लोगों ने लोकतांत्रिक तरीके से ही 'आपातकाल' को हटाकर, वापस, लोकतंत्र की स्थापना की। तानाशाही की मानसिकता ...
बागी विधायकों के साथ आज अहम बैठक करेंगे एकनाथ शिंदे, संजय राउत ने दी चेतावनी

बागी विधायकों के साथ आज अहम बैठक करेंगे एकनाथ शिंदे, संजय राउत ने दी चेतावनी

देश-विदेश
नई दिल्ली, महाराष्ट्र में सियासी संकट लगातार जारी है। शिवसेना के बागी विधायक और नेता असम के गुवाहाटी में मौजूद हैं। उनका नेतृत्व एकनाथ शिंदे कर रहे हैं। उनका दावा है कि उनके पास 40 से अधिक विधायकों का समर्थन है। इसके साथ ही यह भी खबर आ रही है कि एकनाथ शिंदे ने आज फिर बागी विधायकों की एक बैठक बुलाई है। शनिवार को भी बागी विधायकों की एक बैठक हुई थी। सूत्रों के मुताबिक, बागी विधायकों के नेता एकनाथ शिंदे आज बुलाई गई बैठक में आगे की रणनीति को लेकर विधायकों से चर्चा करेंगे। बता दें कि शनिवार रात एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात हुई है। दोनों नेताओं की मुलाकात किन मुद्दों पर हुई और उसका नतीजा क्या रहा, ये सामने नहीं आया है। वहीं शिवसेना के राज्यसभा सांसद ने एक ट्वीट करके बागी नेताओं पर निशाना साधा है। संजय राउत ने ट्वीट किया है कि कब तक छिपोगे गुवाहाट...
जिले में एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पूर्णतया बर्जित: डीएम

जिले में एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पूर्णतया बर्जित: डीएम

उत्तराखण्ड
जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने बताया कि पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के तहत विभिन्न सिंगल यूज प्लास्टिक से निर्मित उत्पादों (75 माइक्रोन से कम) के विनिर्माण,आयात,भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग पर 30 जून से पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया है। इस परिपेक्ष्य में जिले की सभी नगर निकायों में 1 जुलाई 2022 से पोलीस्टाइरीन (थर्माकोल) वस्तुओं सहित एकल प्रयोग प्लास्टिक वस्तुओं के विनिर्माण,आयात,भंडारण, वितरण,बिक्री और उपयोग को निषेध किया जाएगा। जिसमें प्लास्टिक स्टिक युक्त इयरबड्स, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक की डंडिया, प्लास्टिक के झंडे,कैंडी स्टिक, आइसक्रीम की डंडिया, पोलीस्टाइरीन (थर्माकोल) की सजावट सामग्री, प्लेट कप, गिलास, कांटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रा, ट्रे जैसे कटलरी मिठाई के डिब्बों के इर्द-गिर्द लपेटने या पैक करने वाली फिल्में, निमंत्रण कार्ड और सिगरेट पैकेट...
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का हेलीकाप्‍टर अचानक हवा में हुआ खराब करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का हेलीकाप्‍टर अचानक हवा में हुआ खराब करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

देश-विदेश
वाराणसी, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का हेलीकाप्‍टर उड़ान भरने के बाद दोबारा लैंड कराया गया। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का हेलीकॉप्टर फिर वापस आया तो हड़कंप मच गया। जिला मुख्यालय पर आनन फानन फिर से सुरक्षा कड़ी कर दी गई। पु‍लिस अधिका‍रियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर में कुछ खराबी आने की वजह से उसे वापस लैंड करना पड़ा। इसके बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ सड़क मार्ग से बाबतपुर एयरपोर्ट रवाना हो गए। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार चापर में आई तकनीकी खराबी के कारण सीएम का हेलीकॉप्टर दोबारा लैंड कराना पड़ा। इस बाबत एडीएम सिटी गुलाब चंद ने बताया कि पायलट ने कुछ तकनीकी गड़बड़ी की बात कही है, इसीलिए लौटना पड़ा। कमिश्‍नर ने इस बाबत स्‍पष्‍ट किया कि हेलीकॉप्टर में पक्षी टकराने की वजह से सावधानी बरतते हुए हेलीकॉप्टर वापस आ गय...