Monday, March 9News That Matters

Month: June 2022

गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को टारगेट किलिंग में शामिल आतंकियों और उनसे जुड़े ओवर ग्राउंड वर्कर्स के खिलाफ सख्त कदम उठाने के दिए निर्देश

गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को टारगेट किलिंग में शामिल आतंकियों और उनसे जुड़े ओवर ग्राउंड वर्कर्स के खिलाफ सख्त कदम उठाने के दिए निर्देश

देश-विदेश
 बीते कुछ समय से कश्मीर में हो रही टारगेट किलिंग को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को टारगेट किलिंग जैसी घटनाओं में शामिल आतंकियों और उनसे जुड़े ओवर ग्राउंड वर्कर्स के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। यह भी निर्णय लिया गया कि कश्मीर में रह रहे हिंदू वहीं रहेंगे और उनके लिए सुरक्षा का इंतजाम किया जाएगा। वैसे राज्य प्रशासन अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहा है कि ऐसी घटनाओं को रोका जाए। पुलिस विभाग का कहना है कि इन आतंकी घटनाओं में शामिल आतंकवादियों की जल्द पहचान करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल आतंकवाद के प्रति जीरो टालरेंस की नीति तो रखनी होगी, लेकिन जहां तक कानून व्यवस्था पर आम लोगों के भरोसे और उनके सुरक्षाबोध का सवाल है तो इसका कारगर और दूरगामी उपाय है कानून का पालन। आतंक उन्मूलन ...
दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक बार फिर पत्थरबाजी; हिरासत में दो आरोपी

दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक बार फिर पत्थरबाजी; हिरासत में दो आरोपी

देश-विदेश
दिल्ली के जहांगीरपुरी  में एक बार फिर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। बीती रात कुछ युवकों ने जमकर पत्थर बरसाए हैं। इस दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें कुछ युवक पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं। पत्थरबाजी की ये घटना जहांगीरपुरी के जे ब्लाक की है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस की टीमों को तैनात किया गया है। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस लगातार इलाके में गश्त भी कर रही है। हिरासत में दो आरोपी डीसीपी नार्थ वेस्ट ऊषा रंगनानी ने बताया कि बीती रात करीब 11 बजे पुलिस को पथराव की जानकारी मिली थी। इस मामले में जहांगीरपुरी के रहने वाले दो आरोपियों विशाल और वीरू को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि बाकी आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा। घटना में सांप्रद...
बैंक की सुरक्षा बनी है “असुरक्षित”  घंटाघर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य द्वार पर ही सजी है दुकाने|

बैंक की सुरक्षा बनी है “असुरक्षित” घंटाघर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य द्वार पर ही सजी है दुकाने|

उत्तराखण्ड
बैंक की सुरक्षा बनी है "असुरक्षित" घंटाघर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य द्वार पर ही सजी है दुकाने| देहरादून- बैंक प्रतिष्ठानों पर लूट-डकैती जैसी घटनाओं का होना जहां पुलिस महकमें की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता रहता है वही बैंक प्रतिष्ठानों की भी कमियां और लापरवाही या कुछ कम नहीं होती हैं, जिस कारण से अपराधिक तत्व बैंकों में अथवा बैंकों के बाहर चोरी-डकैती आदि अपराधिक मामले कर गुजरते हैं और पुलिस को ठेंगा दिखाकर रफूचक्कर हो जाते हैं| बैंकों के बाहर असुरक्षा जैसा माहौल अथवा दृश्य नहीं होने चाहिए |इस पर भी ध्यान देना आवश्यक होता है कि कहीं बैंक प्रतिष्ठानों के बाहर संदिग्धों का जमावड़ा तो नहीं रहता है, लेकिन राज राजधानी देहरादून के हृदय स्थली घंटाघर के पास ही पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य द्वार के बाहर ही दर्जनों लोगों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान स्थापित किए हुए हैं जिस कारण से लूट-डकैती व...
वृक्षों को सुखा रहे राजधानी दून को गंदा करने वाले|

वृक्षों को सुखा रहे राजधानी दून को गंदा करने वाले|

उत्तराखण्ड
वृक्षों को सुखा रहे राजधानी दून को गंदा करने वाले| सार्वजनिक स्थानों पर खुले में मूत्र विसर्जन करने वालों पर होना चाहिए जुर्माना गजब ! गांधी पार्क के पास दो सार्वजनिक शौचालय होने के बावजूद वृक्षों के नीचे मूत्र विसर्जन हो रहा निरंतर देहरादून I राजधानी देहरादून में स्वच्छता अभियान को पलीता लगता हुआ कई जगह देखा जा सकता है I इसी के साथ इस दिशा में ही जन जागरूकता का ग्राफ कितना ऊंचा उठ पाया है, उसका भी स्वत: ही अंदाजा लगाया जा सकता है? अनेक स्थान पर सार्वजनिक शौचालय होने के बावजूद कई लोग सार्वजनिक क्षेत्रों में सड़क किनारे तथा चौराहों के इर्द-गिर्द मूत्र विसर्जन करने से बाज नहीं आ रहे हैं I अक्सर ऐसा देखने को मिल रहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर जगह-जगह खुले स्थानों पर पुरुषों द्वारा मूत्र विसर्जन किए जाने से न सिर्फ गंदगी फैलने के कारण विभिन्न संक्रामक बीमारियां फैल रही है, तो वहीं दूस...
तीन दिन से दुधमुंही बच्ची के साथ गायब महिला का ऐसे हाल में मिला शव, मासूम की लाश देख सिहर उठी पुलिस |

तीन दिन से दुधमुंही बच्ची के साथ गायब महिला का ऐसे हाल में मिला शव, मासूम की लाश देख सिहर उठी पुलिस |

उत्तराखण्ड
तीन दिन से दुधमुंही बच्ची के साथ गायब महिला का ऐसे हाल में मिला शव, मासूम की लाश देख सिहर उठी पुलिस | उधमसिंह नगर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला और उसकी मासूम बच्ची के शव मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची का शव जमीन पर पड़ा मिला, जबकि मां फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधमसिंह नगर जिले के शक्तिफार्म में तीन दिन पूर्व मायके से लापता महिला और उसकी आठ महीने की दुधमुंही बच्ची का शव जंगल में मिला। महिला एक पेड़ पर फंदे से लटकी मिली, जबकि पुत्री का शव जमीन पर पड़ा था। महिला अपनी पुत्री के अन्नप्राशन कार्यक्रम के लिए एक सप्ताह पूर्व अपने आठ वर्षीय पुत्र और बच्ची के साथ मायके रूदपुर गांव आई थी। रूदपुर ग्रामसभा निवासी जोगेश हालदार की पुत्री पिंकी (33) का विवाह दस वर्ष पूर्व पीलीभीत (यूपी) के गांधीनगर निवासी निताई हालदार के साथ हुआ था। पिंकी आठ म...
बीते रविवार को यमुनोत्री हाईवे पर हुए बस हादसे ने जनमानस को झकझोर कर रख दिया|

बीते रविवार को यमुनोत्री हाईवे पर हुए बस हादसे ने जनमानस को झकझोर कर रख दिया|

उत्तराखण्ड
बीते रविवार को यमुनोत्री हाईवे पर हुए बस हादसे ने जनमानस को झकझोर कर रख दिया| बीते रविवार को यमुनोत्री हाईवे पर हुए बस हादसे ने जनमानस को झकझोर कर रख दिया है। साथ ही 2017 को गंगोत्री हाईवे पर हुई बस दुर्घटना की यादें ताजा कर दी। 21 मई 2017 को शाम के समय नालुपानी के समीप हुए बस हादसे में 30 लोगों की जान गई थी, जबकि एक बच्ची और एक व्यक्ति घायल हुए थे। मृतकों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि उनके शवों को चिन्यालीसौड़ सीएचसी में रखने की जगह तक नहीं मिली थी। तब भी दुर्भाग्य से तीर्थयात्री मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। तब भी शासन बड़ी संख्या में हुई यात्रियों की मौत का कोई ठोस कारण नहीं ढूंढ सका था। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शूरवीर रांगड़, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा नौटियाल, अमित सकलानी आदि का कहना है कि सड़कें तो पर्याप्त चौड़ी हुई है, लेकिन हादसे नहीं रुक रहे हैं। जो कि चिंता का विषय है। उन्होंन...
उत्तराखंड के रामनगर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए संचालिका और पांच युवतियों को पकड़ा |

उत्तराखंड के रामनगर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए संचालिका और पांच युवतियों को पकड़ा |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के रामनगर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए संचालिका और पांच युवतियों को पकड़ा | उत्तराखंड के रामनगर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए संचालिका और पांच युवतियों को पकड़ा है। रैकेट की संचालिका ऊधमसिंह नगर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला महामंत्री है। उसकी दो बेटियां भी गिरोह में शामिल हैं। सभी के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़ी गई एक महिला के पांच वर्षीय पुत्र को पुलिस ने उसके पिता के सुपुर्द कर दिया है। गिरोह के कब्जे से छह मोबाइल, नगदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। शुक्रवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के प्रभारी डीएल वर्मा ने सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने विजय नगर नई बस्ती काशीपुर निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला महामंत्री से कुछ दिन पूर्व मोबाइल पर वार्ता की। उन्होंने खुद को सर्र...
हैवानियत की हदें पार, पति को रस्सी से बांधकर गर्भवती महिला के साथ पांच लोगों ने किया दुष्कर्म|

हैवानियत की हदें पार, पति को रस्सी से बांधकर गर्भवती महिला के साथ पांच लोगों ने किया दुष्कर्म|

क्राइम
हैवानियत की हदें पार, पति को रस्सी से बांधकर गर्भवती महिला के साथ पांच लोगों ने किया दुष्कर्म| पांच हथियार बंद लोग एक घर में घुस गए और पति-पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने पति को रस्सी से बांध दिया फिर उसके सामने ही बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से हैवानियत की ऐसी खबर सामने आई है, जिसे पढ़कर हर कोई सिहर उठेगा। यहां एक गर्भवती महिला के साथ पांच लोगों ने दुष्कर्म किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी आरोपी हथियार से लैस थे और उसके बल पर घटना को अंजाम दिया। गर्भवती महिला के साथ इस तरह की वारदात सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, पंजाब प्रांत के झेलम शहर में यह घटना हुई। यहां पांच हथियार बंद लोग एक घर में घुस गए और पति-पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर ...
नवाब मलिक ने राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के लिए एक दिन की जमानत की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया

नवाब मलिक ने राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के लिए एक दिन की जमानत की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया

देश-विदेश
मनी लान्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने सोमवार को राज्य की छह सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के लिए एक दिन की जमानत की मांग करते हुए सोमवार को यहां एक विशेष अदालत का दरवाजा खटखटाया। पिछले हफ्ते, महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख, जो मनी लान्ड्रिंग के आरोप में जेल में हैं, ने भी इसी तरह का एक आवेदन दायर किया था। सोमवार को, मुंबई में एक विशेष अदालत, जिसे मनी लान्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए नामित किया गया, ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दोनों आवेदनों (मलिक और देशमुख) पर अपना हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया। ईडी ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय ईडी ने नवाब मलिक और अनिल देशमुख की अर्जी पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है। दोनों ने महाराष्ट्र में होने वाले राज्यसभा ...
पुष्‍कर सिंह धामी और शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी निर्देश दिए और घटना के बारे में अपडेट लिया

पुष्‍कर सिंह धामी और शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी निर्देश दिए और घटना के बारे में अपडेट लिया

उत्तराखण्ड
रविवार शाम को यमुनोत्री हाईवे पर मध्य प्रदेश के यात्रियों की बस हादसे का शिकार हो गई। मध्‍य प्रदेश के 69 तीर्थयात्री दो बसों में यात्रा के लिए पहुंचे थे। श्रद्धालु यमुनोत्री धाम के दर्शनों के लिए जा रहे थे। इस दौरान डामटा में एक बस खाई में गिर गई। दुर्घटना में 26 लोगों की मौत हुई है। जिसमें 27 यात्री हैं और एक बस परिचालक है। चार घायलों का उपचार देहरादून के मैक्‍स अस्‍पताल में किया जा रहा है। घायलों में बस चालक सहित तीन यात्री हैं दुर्घटना की प्रारंभिक वजह चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त बस का बिना रुके यह तीसरा ट्रिप था। नियमत: एक ट्रिप पूरा करने के बाद बस और चालक दोनों को विश्राम दिया जाना होता है वहीं हादसे की खबर मिलने के साथ ही पुलिस और प्रशासन के साथ ही दोनों राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री भी एक्‍शन मोड...