Saturday, June 20News That Matters

Month: June 2022

सरकारी विभागों से किए गए भुगतान के सत्यापन से हुआ खुलासा, कांट्रेक्टर फर्म ऐसे उठा रही थी फायदा |

सरकारी विभागों से किए गए भुगतान के सत्यापन से हुआ खुलासा, कांट्रेक्टर फर्म ऐसे उठा रही थी फायदा |

उत्तराखण्ड
सरकारी विभागों से किए गए भुगतान के सत्यापन से हुआ खुलासा, कांट्रेक्टर फर्म ऐसे उठा रही थी फायदा | विशेष अनुसंधान शाखा ने सरकारी विभागों से ठेकेदारों को किए गए भुगतानों की सूचनाओं का सत्यापन किया। जिसमें पाया गया कि देहरादून की एक कांट्रेक्टर फर्म वास्तविक टैक्स की तुलना में कम टैक्स जमा कर रही है। राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने देहरादून में सिविल कार्य करने वाली कांट्रेक्टर फर्म में साढ़े पांच करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी है। फर्म को सरकारी विभागों से हुए भुगतान की पड़ताल करने पर विभाग ने टैक्स चोरी का खुलासा किया है। विभागीय कार्रवाई में फर्म ने 1.62 करोड़ का टैक्स जमा कर दिया है। शेष राशि की वसूली के लिए विभाग की जांच जारी है। विशेष अनुसंधान शाखा के उपायुक्त यशपाल सिंह ने बताया कि टैक्स चोरी रोकने के लिए विभाग की ओर से नियमित रूप से निगरानी की जा रही है। विशेष अनुसंधान श...
सूरज की तपिश से जून के पहले सप्ताह में ही तापमान रिकॉर्ड 40 डिग्री सेल्सियस |

सूरज की तपिश से जून के पहले सप्ताह में ही तापमान रिकॉर्ड 40 डिग्री सेल्सियस |

उत्तराखण्ड
सूरज की तपिश से जून के पहले सप्ताह में ही तापमान रिकॉर्ड 40 डिग्री सेल्सियस | सूरज की तपिश से जून के पहले सप्ताह में ही तापमान रिकॉर्ड 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। गर्मी से झुलस रहे लोगों को अभी कुछ दिन और राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार सात जून तक तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है। बढ़ते तापमान को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। राजधानी दून मेें लगातार कई दिनों से पारे के 40 के ऊपर जाने से जहां लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो रखा है, वहीं बिजली कटौती ने तो लोगों का दम ही निकालकर रख दिया है। बिजली कटौती से कई क्षेत्रों में लोगों को पीने के पानी के लिए भी लाले पड़ रहे हैं। शहर के कई क्षेत्रों में बिजली और पानी की आपूर्ति सुचारु न होने से लोग परेशान हैं। आए दिन किसी न किसी क्षेत्र में अक्सर बिजली और पानी की दिक्कत बनी रहती है। शहर से सटे हरिपुर नवादा...
आतंकियों ने श्रमिकों को एक बार फिर निशाना बनाया, दो जख्मी

आतंकियों ने श्रमिकों को एक बार फिर निशाना बनाया, दो जख्मी

देश-विदेश
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में शुक्रवार रात को आतंकियों ने दूसरे राज्यों के श्रमिकों को एक बार फिर निशाना बनाया। इस बार उन्होंने पिस्तौल का इस्तेमाल नहीं किया बल्कि उन पर ग्रेनेड से हमला किया गया। इस हमले में दो श्रमिक जख्मी हुए हैं। हमले के बाद से ही सुरक्षाबलों ने घटनास्थल व उसके साथ लगते इलाकों में तलाशी अभियान छेड़ दिया था, जो आज सुबह भी जारी है। दो दिनों में कश्मीर में रह रहे अन्य राज्यों के श्रमिकों पर यह दूसरा हमला है। आपको बता दें कि इससे पहले वीरवार की रात को आतंकियों ने चाडूरा में ईंट भट्ठा मजदूरों पर हमला किया था। इसमें बिहार के श्रमिक दिलखुश की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य जख्मी हो गया था। शोपियां में अगलर जैनपोरा में जवाहर नवोदय विद्यालय के पास दूसरे राज्यों के काफी श्रमिक रहते हैं। बीती शुक्रवार रात करीब पौने 11 बजे आतंकियों ने वहां बाहर खड़े श्रमिकों को निशाना बनाते हुए ग्रेने...
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ,चंपावत में आयोजित जनसभा को किया संबोधित, ऐतिहासिक जीत दिलवाने हेतु जनता एवं कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद|

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ,चंपावत में आयोजित जनसभा को किया संबोधित, ऐतिहासिक जीत दिलवाने हेतु जनता एवं कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद|

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ,चंपावत में आयोजित जनसभा को किया संबोधित, ऐतिहासिक जीत दिलवाने हेतु जनता एवं कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद| मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चंपावत विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्य बाजार चंपावत में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने चंपावत विधानसभा से ऐतिहासिक जीत ( *55025 वोटों से विजयी रहे*) दिलवाने हेतु जनता एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चंपावत की देवतुल्य जनता द्वारा दिए गए समर्थन मत एवं स्नेह प्यार से मैं भावुक हूं। उन्होंने कहा चंपावत की जनता की हर आकांक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा, उन्होंने चंपावत से चुनाव लड़ने के प्रस्ताव को तुरंत स्वीकृति दिए जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री...
शोपियां बम धमाके में उत्‍तराखंड का एक जवान शहीद, मुख्‍यमंत्री धामी ने किया शत-शत नमन

शोपियां बम धमाके में उत्‍तराखंड का एक जवान शहीद, मुख्‍यमंत्री धामी ने किया शत-शत नमन

उत्तराखण्ड
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में गुरुवार को एक बम धमाके में उत्‍तराखंड का एक जवान बलिदान हो गया। जबकि दो अन्य सैन्यकर्मी घायल हो गए। जम्मू में बलिदान हुए भिलंगना ब्लाक के पांडोली गांव निवासी प्रवीण सिंह के गांव में कोहराम मच गया है। बलिदानी प्रवीण का पार्थिव शरीर को आज शुक्रवार को सेना के जरिए शाम पांच बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लाया जाएगा और कल शनिवार को उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। बलिदानी प्रवीण वर्ष 2011 में सेना में भर्ती हुए थे और 15 वीं बटालियन में तैनात देश सेवा में लगे थे। चचेरे भाई यशवंत गुसाईं ने बताया कि प्रवीण के पिता प्रताप सिंह भी सेना में रहे हैं। प्रवीण ने अपने पिता से प्रेरणा लेकर फौज में भर्ती होकर देश सेवा की ठानी थी। प्रवीण के बड़े भाई प्रदीप जर्मनी में नौकरी करते हैं। प्रवीण अभी पिछले महीने 15 मई को गांव आए थे और अपने ईष्‍ट महेंद्र देव...
सीएम धामी ने 58 हजार से ज्‍यादा वोट हासिल कर ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली

सीएम धामी ने 58 हजार से ज्‍यादा वोट हासिल कर ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली

उत्तराखण्ड
चंपावत की जनता ने आखिरकार मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी को जीत का ताज पहना दिया। शुक्रवार को जारी परिणामों में सीएम धामी ने 58 हजार से ज्‍यादा वोट हासिल कर ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली है। 54 हजार से अधिक मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज उपचुनाव के लिए मतगणना शुक्रवार सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच जिला मुख्यालय के गौरलचौड़ मैदान स्थित वन पंचायत भवन सभागार में शुरू हुई। जिसके बाद मतगणना से शुरू के चरणों से ही मुख्‍यमंत्री धामी ने बढ़त बनाए रखी। सुबह दस बजे के बाद स्थिति बिल्‍कुल स्‍पष्‍ट हो गई और जीत का ताज पुष्‍कर सिंह धामी के सिर पर सज गया। सीएम धामी ने चंपावत उपचुनाव में 58258 से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली। उपचुनाव में ईवीएम से 62898 मत और पोस्टल बैलेट से 1303 वोट पड़े थे। उपचुनाव में पुष्कर सिंह धामी को कुल 55025 वोट मिले हैं। ...
गोरखपुर में बड़ा सड़क हादसा, सड़क की मरम्‍मत कर रहे मजदूरों को डंपर ने रोंदा

गोरखपुर में बड़ा सड़क हादसा, सड़क की मरम्‍मत कर रहे मजदूरों को डंपर ने रोंदा

देश-विदेश
मोहद्दीपुर रेलवे कालोनी के सामने शुक्रवार की भोर में तेज रफ्तार डंपर ने पिकअप में टक्कर मारने के बाद पांच मजदूरों को रौंद दिया। हरदोई व सिद्धार्थनगर जिले के रहने वाले तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रुप से घायल हुए दो का मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। दो मजदूर सड़क किनारे सोए थे और एक सड़क किनारे सफेद पट्टी बना रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दु:ख जताते हुए हादसे में मरने वालों के स्वजन को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है। ऐसे हुई दुर्घटना एयरफोर्स स्टेशन से मोहद्दीपुर-पैडलेगंज होते हुए सर्किट हाउस तक सड़क की मरम्मत के साथ ही दोनों किनारे सफेद पट्टी लगाने का कार्य चल रहा है। शुक्रवार की भोर में 3.30 बजे सिद्धार्थनगर, भवानीगंज के पुरैना निवासी अर्जुन चौहान व राजेश चौरसिया मोहद्दीपुर रेलवे कालोनी के सामने सड़क किनारे सफेद ...
कानपुर देहात में पैतृक गांव परौंख में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी आ रहे

कानपुर देहात में पैतृक गांव परौंख में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी आ रहे

उत्तरप्रदेश
परौंख गांव के लिए 25 जुलाई 2017 पहला ऐतिहासिक पल लेकर आया था, जब यहां जन्मे राम नाथ कोविन्द राष्ट्रपति बने। तब से अब तक परौंख राष्ट्रपति के गांव के रूप में गौरवान्वित है। तीन जून, 2022 को एक बार फिर इस गांव के लिए ऐतिहासिक पल होगा। न केवल राष्ट्रपति अपने पैतृक गांव आएंगे बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उनके साथ यहां होंगे। प्रधानमंत्री पहली बार परौंख आएंगे। शायद अब तक इतिहास में यह संयोग भी पहली बार होगा कि राष्ट्रपति के गांव में प्रधानमंत्री की मौजूदगी होगी। देश के दो दिग्गजों के परौंख में कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने व्यवस्था पूरी कर ली है। गांव के लोग भी स्वागत के लिए तैयार हैं। परौंख पिछले एक महीने से राष्ट्रपति के आगमन की प्रतीक्षा कर रहा है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन की सूचना ने गांव वालों की व्यग्रता और बढ़ा दी है। शुक्रवार को दिल्ली से रवाना होकर राष्ट्रप...
*देहरादून ऐम्बुलेंस मालिक एवं चालक वेलफ़ेर एसोसिएशन द्वारा आजोजित छबील में सर्बत पिलाते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।*

*देहरादून ऐम्बुलेंस मालिक एवं चालक वेलफ़ेर एसोसिएशन द्वारा आजोजित छबील में सर्बत पिलाते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।*

उत्तराखण्ड
*देहरादून ऐम्बुलेंस मालिक एवं चालक वेलफ़ेर एसोसिएशन द्वारा आजोजित छबील में सर्बत पिलाते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।* *देहरादून, 03 जून*, सिखों के 5वें गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर ’’देहरादून ऐम्बुलेंस मलिक एवं चालक वेलफ़ेर एसोसीएशन’’ द्वारा आजोयित छबील कार्यक्रम में सैनिक कल्याण एवं कृषि मंत्री, गणेश जोशी पहुंचे। जो कि एसोसिएशन के संरक्षक भी हैं। इस अवसर पर सिख समाज ने अरदास की। सभी को कार्यक्रम की बधाई देते हुए कहा कि सिखों के पांचवे गुरु अर्जुन देव जी महाराज को मुगल बादशाह जहांगीर ने 1606 को लाहौर में शहीद कर दिया गया था। सिर्फ सिख समुदाय के लोगों को ही नहीं वरन सभी को उनकी शहीदी से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनका इतिहास पढ़ना चाहिए ताकि जीवन में आने वाली किसी भी विषम परिस्थिति में अपने मार्ग से डगमगाएंगे नहीं। कहा जाता है कि, गुरु जी को गर्म तवे पर बैठाकर उन पर गर्म रेत डाला जाता रहा। इसके...

ईडी ने राहुल गांधी को भेजा समन, 13 जून को होना होगा पेश

देश-विदेश
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय ने एक नया समन जारी किया है। इसके अनुसार उन्हें 13 जून को ED के समक्ष पेश होना है। इससे पहले उन्हें 2 जून को बुलाया गया था लेकिन केरल के वायनाड सीट से लोकसभा सदस्य राहुल गांधी ने इसके लिए दूसरी तारीख की मांग की थी क्योंकि वह देश से बाहर थे। अधिकारियों ने बताया कि 51 वर्षीय राहुल गांधी को अब 13 जून को फेडरल एजेंसी के मुख्यालय में बुलाया गया है। वहीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को 8 जून को तलब किया गया था। बता दें कि इस मामले को 2015 में जांच एजेंसी ने बंद कर दिया था। कांग्रेस का भाजपा पर आरोप, कहा-  कर रहे बदले की राजनीति ईडी द्वारा कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल को समन जारी करने पर कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला था। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला और अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि कांग्रेस नेता...