Saturday, March 7News That Matters

Month: June 2022

गर्मी से मिली राहत, वहीं पहाड़ों में मौसम में ठंडक आई मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट |

गर्मी से मिली राहत, वहीं पहाड़ों में मौसम में ठंडक आई मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट |

उत्तराखण्ड
गर्मी से मिली राहत, वहीं पहाड़ों में मौसम में ठंडक आई मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट | झमाझम बारिश से सोमवार को जहां शहर में लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं पहाड़ों में मौसम में ठंडक आई। बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत में आज भारी बारिश के आसार हैं। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक 28 जून से राज्य में मैदान से लेकर पहाड़ तक मानसून के सक्रिय होने और झमाझम बारिश की संभावना है। सोमवार सुबह राजधानी देहरादून सहित मसूरी, चमोली में झमाझम बारिश हुई। वहीं कई जगह पर बादल छाए हुए हैं। चमोली जनपद में तड़के से बारिश हो रही है। जबकि नई टिहरी, श्रीनगर, कोटद्वार, रुद्रप्रयाग में बादल छाए हुए हैं। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में बारिश का मौसम बना हुआ है। मौसम ने करवट ली तो पहाड़ों में ठंडक आई। शहर के लोगों को भी गर्मी से राहत मि...
उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार पर्यावरण को बचाने की मुह‍िम के जर‍िए बच्‍चों और युवाओं को जोड़ने की तैयारी में

उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार पर्यावरण को बचाने की मुह‍िम के जर‍िए बच्‍चों और युवाओं को जोड़ने की तैयारी में

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, उत्‍तर प्रदेश की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार पर्यावरण को बचाने की मुह‍िम के जर‍िए बच्‍चों और युवाओं को जोड़ने की तैयारी में है। प्रदेश सरकार ने आगामी वर्षा काल में आयोजित होने वाले 35 करोड़ पौधारोपण अभियान में बच्चों व युवाओं को जोड़ने की अनूठी पहल की है। सरकार बाल वन व युवा वन के जरिए बच्चों व युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेगी। प्रत्येक जिले के बेसिक व माध्यमिक स्कूलों में बाल वन व उच्च एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थानों में युवा वन स्थापित किए जाएंगे। इनमें फलदार, छायादार व शोभाकार पौधे बच्चों व युवाओं से लगवाए जाएंगे। 35 करोड़ पौधारोपण अभियान में 14 करोड़ पौधे वन विभाग लगाएगा, जबकि 21 करोड़ पौधे अन्य 25 सरकारी विभाग मिलकर लगाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग को 2.80 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इतना ही लक्ष्य माध्यमिक शिक्षा वि...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में लोगों से मिले इनपुट्स पर खुशी व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में लोगों से मिले इनपुट्स पर खुशी व्यक्त की

देश-विदेश
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम की शुरूआत में 'आपातकाल' का जिक्र किया। पीएम मोदी ने नौजवानों से सवाल पूछते हुए कहा कि कहा आज की पीढ़ी के नौजवानों से एक सवाल पूछना चाहता हूं और सवाल बहुत गंभीर है। मेरे नौजवान साथियों, हमारे देश में एक बार ऐसा हुआ था। जब 1975 में जून के समय में 'आपातकाल' लागू किया गया था। पीएम मोदी बोले- 'आपातकाल' के दौर में लोकतंत्र को कुचला पीएम मोदी ने कहा उस समय भारत के लोकतंत्र को कुचल देने का प्रयास किया गया था। देश की अदालतें, हर संवैधानिक संस्था, प्रेस, सब पर नियंत्रण लगा दिया गया था। सेंसरशिप की ये हालत थी कि बिना स्वीकृति कुछ भी छापा नहीं जा सकता था। भारत के लोगों ने लोकतांत्रिक तरीके से ही 'आपातकाल' को हटाकर, वापस, लोकतंत्र की स्थापना की। तानाशाही की मानसिकता ...
बागी विधायकों के साथ आज अहम बैठक करेंगे एकनाथ शिंदे, संजय राउत ने दी चेतावनी

बागी विधायकों के साथ आज अहम बैठक करेंगे एकनाथ शिंदे, संजय राउत ने दी चेतावनी

देश-विदेश
नई दिल्ली, महाराष्ट्र में सियासी संकट लगातार जारी है। शिवसेना के बागी विधायक और नेता असम के गुवाहाटी में मौजूद हैं। उनका नेतृत्व एकनाथ शिंदे कर रहे हैं। उनका दावा है कि उनके पास 40 से अधिक विधायकों का समर्थन है। इसके साथ ही यह भी खबर आ रही है कि एकनाथ शिंदे ने आज फिर बागी विधायकों की एक बैठक बुलाई है। शनिवार को भी बागी विधायकों की एक बैठक हुई थी। सूत्रों के मुताबिक, बागी विधायकों के नेता एकनाथ शिंदे आज बुलाई गई बैठक में आगे की रणनीति को लेकर विधायकों से चर्चा करेंगे। बता दें कि शनिवार रात एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात हुई है। दोनों नेताओं की मुलाकात किन मुद्दों पर हुई और उसका नतीजा क्या रहा, ये सामने नहीं आया है। वहीं शिवसेना के राज्यसभा सांसद ने एक ट्वीट करके बागी नेताओं पर निशाना साधा है। संजय राउत ने ट्वीट किया है कि कब तक छिपोगे गुवाहाट...
जिले में एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पूर्णतया बर्जित: डीएम

जिले में एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पूर्णतया बर्जित: डीएम

उत्तराखण्ड
जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने बताया कि पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के तहत विभिन्न सिंगल यूज प्लास्टिक से निर्मित उत्पादों (75 माइक्रोन से कम) के विनिर्माण,आयात,भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग पर 30 जून से पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया है। इस परिपेक्ष्य में जिले की सभी नगर निकायों में 1 जुलाई 2022 से पोलीस्टाइरीन (थर्माकोल) वस्तुओं सहित एकल प्रयोग प्लास्टिक वस्तुओं के विनिर्माण,आयात,भंडारण, वितरण,बिक्री और उपयोग को निषेध किया जाएगा। जिसमें प्लास्टिक स्टिक युक्त इयरबड्स, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक की डंडिया, प्लास्टिक के झंडे,कैंडी स्टिक, आइसक्रीम की डंडिया, पोलीस्टाइरीन (थर्माकोल) की सजावट सामग्री, प्लेट कप, गिलास, कांटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रा, ट्रे जैसे कटलरी मिठाई के डिब्बों के इर्द-गिर्द लपेटने या पैक करने वाली फिल्में, निमंत्रण कार्ड और सिगरेट पैकेट...
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का हेलीकाप्‍टर अचानक हवा में हुआ खराब करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का हेलीकाप्‍टर अचानक हवा में हुआ खराब करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

देश-विदेश
वाराणसी, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का हेलीकाप्‍टर उड़ान भरने के बाद दोबारा लैंड कराया गया। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का हेलीकॉप्टर फिर वापस आया तो हड़कंप मच गया। जिला मुख्यालय पर आनन फानन फिर से सुरक्षा कड़ी कर दी गई। पु‍लिस अधिका‍रियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर में कुछ खराबी आने की वजह से उसे वापस लैंड करना पड़ा। इसके बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ सड़क मार्ग से बाबतपुर एयरपोर्ट रवाना हो गए। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार चापर में आई तकनीकी खराबी के कारण सीएम का हेलीकॉप्टर दोबारा लैंड कराना पड़ा। इस बाबत एडीएम सिटी गुलाब चंद ने बताया कि पायलट ने कुछ तकनीकी गड़बड़ी की बात कही है, इसीलिए लौटना पड़ा। कमिश्‍नर ने इस बाबत स्‍पष्‍ट किया कि हेलीकॉप्टर में पक्षी टकराने की वजह से सावधानी बरतते हुए हेलीकॉप्टर वापस आ गय...

चार साल की बच्ची को पड़ा मिर्गी का दौरा, जाम में फंसी मासूम की जान |

उत्तराखण्ड
चार साल की बच्ची को पड़ा मिर्गी का दौरा, जाम में फंसी मासूम की जान | स्थानीय लोगों और पीआरडी जवानों की कड़ी मशक्कत के बाद जाम में फंसी एंबुलेंस को निकाला जा सका, लेकिन इस बीच एक मासूम की जान पर बन आई। परिजन भी बच्ची की हालत देख बेचैन हो गए है। पर्यटकों की भीड़ के आगे पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था भी कम पड़ गई। ट्रैफिक जाम में एक एंबुलेंस के फंसने से चार साल की बीमार बच्ची की जान पर बन आई। आखिर में पौन घंटे बाद जाम से निकालकर एंबुलेंस को हायर सेंटर भेजा गया, जहां बच्ची का उपचार किया गया। शुक्रवार को पंजाब से मसूरी घूमने आए पर्यटक की चार साल की बच्ची को मिर्गी के दौरा पड़ गया। बच्ची को लंढौर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, पर तबीयत बिगड़ने पर 108 एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 11.34 पर एंबुलेंस अस्पताल के लिए रवाना हुई, लेकिन भगत सिंह चौक पर ट्रैफिक जाम में एंबुलेंस फंस गई...
खाद्य मंत्री रेखा आर्या और विभागीय सचिव सचिन कुर्वे के बीच तनातनी, निगाहें अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर टिकी

खाद्य मंत्री रेखा आर्या और विभागीय सचिव सचिन कुर्वे के बीच तनातनी, निगाहें अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर टिकी

उत्तराखण्ड
देहरादून : खाद्य मंत्री रेखा आर्या और विभागीय सचिव एवं आयुक्त सचिन कुर्वे के बीच तनातनी के प्रकरण में निगाहें अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर टिक गई हैं। खाद्य मंत्री रेखा आर्या की शिकायत का संज्ञान लेकर मुख्य सचिव डा एसएस संधु ने खाद्य सचिव व आयुक्त सचिन कुर्वे को तलब कर मामले की जानकारी ली। मुख्य सचिव इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकते हैं। मंत्री के रवैये को देखते हुए शासन स्तर पर भी हलचल प्रदेश में छह जिलापूर्ति अधिकारियों के तबादलों को लेकर खाद्य मंत्री रेखा आर्या और सचिव व आयुक्त सचिन कुर्वे एकदूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। विभागीय मंत्री के तबादला निरस्त करने के आदेश को सचिव व आयुक्त ने मानने से इन्कार कर दिया। इसके बाद मंत्री की ओर से सचिव की गोपनीय प्रविष्टि से संबंधित मूल पत्रावली तलब की जा चुकी है। मंत्री के रवैये को देखते हुए शासन स्तर पर भी हलचल बनी हुई ...
सरकारी डिग्री कालेज और विश्वविद्यालय में योग प्रशिक्षण तैनात किए जाएंगे: डा धन सिंह

सरकारी डिग्री कालेज और विश्वविद्यालय में योग प्रशिक्षण तैनात किए जाएंगे: डा धन सिंह

उत्तराखण्ड
देहरादून : उच्च शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि प्रत्येक सरकारी डिग्री कालेज और विश्वविद्यालय परिसर में योग प्रशिक्षण तैनात किए जाएंगे। राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के भवन निर्माण को संशोधित डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए। उच्च शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने अपने आवास पर विभागीय समीक्षा बैठक में प्रत्येक सरकारी डिग्री कालेज एवं विश्वविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं को योग प्रशिक्षण के लिए एक-एक योग प्रशिक्षक की तैनाती के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योग प्रशिक्षक की तैनाती का अधिकार कालेज प्राचार्य को होगा। उन्होंने बताया कि देहरादून में स्वीकृत राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य इसी वर्ष शुरू होगा। विभाग से संशोधित डीपीआर मांगी गई है। सरकारी कालेजों में नैक ग्रेडिंग की तैयारी की निगरानी व सुझाव को उच्च शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित की जाएगी। नैक ...
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आज प्रतापगढ़ दौरे पर रहेंगे, प्रयागराज आएंगे केशव प्रसाद मौर्य

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आज प्रतापगढ़ दौरे पर रहेंगे, प्रयागराज आएंगे केशव प्रसाद मौर्य

उत्तरप्रदेश
प्रयागराज, यूपी के प्रतापगढ़ में आज 25 जून को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ रहेंगे, जबकि प्रयागराज में उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहेंगे। सीएम प्रतापगढ़ के पूर्व मंत्री डा. महेंद्र सिंह के घर शोक संवेदना जताने पहुंचेंगे। पूर्व मंत्री डा. महेंद्र सिंह की मां इंदुृमती सिंह का 16 जून को लखनऊ में निधन हो गया था। उनकी तेहरवीं 28 जून को होगी। वहीं उप मुख्‍यमंत्री प्रयागराज के विविध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शनिवार को आ रहे हैं। पूर्व मंत्री डा. महेंद्र सिंह के घर जाएंगे सीएम : प्रतापगढ़ में करमाही गांव निवासी पूर्व मंत्री व एमएलसी डा. महेंद्र सिंह के घर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे। उनके आने की तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री शनिवार को दोपहर दो बजे लखनऊ से प्रतापगढ़ के लिए हेलीकाप्टर से उड़ान भरेंगे। 2:55 बज...