योगी आदित्यनाथ ने आइपीएस अफसरों का किया तबादला, कई जिलों के डीआईजी और एसपी बदले गए
लखनऊ, उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त हैं। इसी के चलते बड़े फेरबदल करते हुए शनिवार सुबह 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। जिसमें डीआईजी और एसपी रैंक के आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। विपिन कुमार मिश्रा वर्तमान में सुलतानपुर में तैनात हैं। उनकी नवीन तैनाती चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा में डीआईजी के रूप में हुई है।
आईपीएस एसके भगत चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा में तैनात थे। उन्हें पुलिस महानिरीक्षक भवन एवं कल्याण मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। आईपीएस राकेश प्रकाश सिंंह को सीतापुर से मीरजापुर पुलिस उपमहानिरी...





