सोनीपत में दर्दनाक हादसा, तीन डाक्टरों की जिंदा जलकर मौत
सोनीपत,: हरियाणा के सोनीपत जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन डाक्टरों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 2 अन्य डाक्टरों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को पीजीआइ रोहतक में भर्ती कराया गया है।
सभी डाक्टर कार के जरिये रोहतक से हरिद्वार जा रहे थे, इस बीच सोनीपत में बुधवार रात को यह भीषण हादसा हुआ। जान गंवाने वालों की पहचान रोहित, संदेश और पुलकित के रूप में हुई है। तीनों हरियाणा के अलग-अलग जिलों के रहने वाले थे।
, रोहतक से हरिद्वार जाने के दौरान सोनीपत में तेज रफ्तार कार पहले पत्थरों से बने बैरिकेड से जा टकराई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। इससे रोहतक पीजीआइ से जुड़े तीन डाक्टर जिंदा जल गए, जबकि 2 डाक्टरों को गंभीर हालत में नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में जान गंवाने वाले डाक्टरों की पहचान पुलकित (नारनौल), संदेश (रेवाड़ी) और रोहित (सेक्टर 57 गुरुग्राम) के रूप में हुई ...








