Saturday, March 7News That Matters

Month: June 2022

*अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तरकाशी पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों ने किया योगाभ्यासः*

*अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तरकाशी पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों ने किया योगाभ्यासः*

उत्तराखण्ड
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज 21.06.2022 को पुलिस लाइन ज्ञानसू उत्तरकाशी व समस्त कोतवाली/थाना/चौकी पर *योग शिविर आयोजित कर उत्तरकाशी पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों तथा पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा योगाभ्यास किया* गया। *एस0पी0 उत्तरकाशी* द्वारा बताया गया कि योग का अभ्यास शरीर और मस्तिष्क की सेहत के लिए फायदेमंद है। योग शरीर को रोगमुक्त रखता है तथा मन को शांति भी देता है। भारत में ऋषि मुनियों के दौर से योग होता आ रहा है। योग भारतीय संस्कृति से जुड़ा है। हम सभी को अपने दैनिक दिनचर्या में योग/व्यायाम जरुर करना चाहिये। पुलिस लाइन ज्ञानसू योग शिविर में *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी अनुज कुमार, प्रतिसार निरीक्षक जनक सिंह पंवार, एफएसओ शिशुपाल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा प्रतिभाग* किया गया।  ...
राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार का चयन करने को भाजपा संसदीय बोर्ड ने बुलाई बैठक

राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार का चयन करने को भाजपा संसदीय बोर्ड ने बुलाई बैठक

देश-विदेश
नई दिल्ली,  राष्ट्रपति चुनाव से पहले आज यानी मंगलवार का दिन अहम साबित हो सकता है। राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में सभी बड़े नेता उपस्थित रहेंगे। इसी बैठक के बाद एनडीए के उम्मीदवार का ऐलान हो सकता है। वहीं विपक्षी दलों ने भी मंगलवार को भी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम फाइनल करने के लिए बैठक बुलाई है। यह बैठक भी दिल्ली में आयोजित की जाएगी। विपक्ष के संभावित उम्मीदवारों ने किया इनकार राष्ट्रपति पद के लिए तीन संभावित उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने से इनकार करने के साथ विपक्षी दलों के नेता 18 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए संयुक्त उम्मीदवार का नाम तय करने को लेकर मंगलवार दोपहर दिल्ली में फिर से बैठक करेंगे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के इनकार के बाद सोमवार क...
उद्धव सरकार की मुश्किलें बढ़ीं, कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे से शिवसेना का संपर्क नहीं

उद्धव सरकार की मुश्किलें बढ़ीं, कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे से शिवसेना का संपर्क नहीं

देश-विदेश
नई दिल्ली, महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार मुश्किल में है। कैबिनेट मंत्री और शिवेसना नेता एकनाथ शिंदे समेत 18 विधायक से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि एकनाथ समेत 18 विधायक गुजरात के सूरत पहुंच गए हैं। चर्चा है कि एकनाथ शिंदे और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बीच पिछले कुछ समय से संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं। एमएलसी चुनाव में क्रास वोटिंग के बाद से ही पार्टी आलाकमान का एकनाथ शिंदे से संपर्क नहीं हुआ है। एमएलसी चुनाव के बाद उद्धव पर एक और आफत! सोमवार को हुए एमएलसी चुनाव के बाद उद्धव ठाकरे के लिए नई आफत आ गई है। एमएलसी की 10 सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी गठबंधन के लिए ठीक नहीं रहे। एमएलसी चुनाव में भाजपा के सभी पांच उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। जबकि सत्ताधारी गठबंधन की सहयोगी कांग्रेस को एमएलसी चुनाव में झटका लगा है। कांग्रेस का एक ही उम्मीदवार जीत द...
सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने अग्निपथ योजना के विरोध में किया सचिवालय कूच

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने अग्निपथ योजना के विरोध में किया सचिवालय कूच

उत्तराखण्ड
सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने अग्निपथ योजना के विरोध में सचिवालय कूच किया। इस दौरान युवा तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय के नारे लगाते दिखे। कुछ युवा अर्धनग्न होकर रैली में शामिल हुए। पुलिस ने इन युवाओं को देहरादून स्थितस चिवालय से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। जिस पर युवा वहीं धरने पर बैठ गए। योजना वापस लेने की मांग वह अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग कर रहे हैं। युवाओं का कहना है कि इस योजना से उन्हें नुकसान है। कई युवा सालों से सेना भर्ती की तैयारी रहे हैं। चार साल की नौकरी में उन्हें कोई फायदा नहीं है। कुछ युवाओं का कहना है कि दो वर्ष पूर्व उन्होंने शारीरिक दक्षता और मेडिकल टेस्ट पास किया था। उसकी लिखित परीक्षा होनी थी। पर अभी तक नहीं हुई है। कहा कि अग्निपथ योजना रोजगार नहीं युवाओं को बहला-फुसलाकर बेरोजगार करने की स्कीम है। अगर सरकार रोजगार देना चाहती है तो सेना ...
रन फ़ॉर योग मैराथन दौड़ का जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रन फ़ॉर योग मैराथन दौड़ का जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उत्तराखण्ड
एवं फिट इंडिया अभियान के अंर्तगत मनेरा स्टेडियम से रन फ़ॉर योग मैराथन दौड़ का सोमवार को जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रन फोर अभियान के तहत जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, सीडीओ गौरव कुमार,एडीएम तीर्थपाल सिंह,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल,शैलेंद्र गोदियाल सहित कई जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं एनडीआरएफ,पीआरडी औऱ शहर के युवाओं,नागरिकों द्वारा दौड़ लगाकर आमजनमानस को योग के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। रन फोर योग कार्यक्रम के तहत प्रथम स्थान पर संदीप गुसाईं डुंडा,दूसरे स्थान पर अर्जुन कोठियालगांव,तीसरे स्थान पर अनुराज विकास भवन,चौथे स्थान पर सुमन नोटियाल जोशियाड़ा, पांचवे स्थान पर रोहित धनारी रहें। इसके अतिरिक्त नितिन कलूड़ा एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी रत्न मणि भट्ट ने भी अंडर सेवन में अपना स्थान बनाया। जिलाधिकारी ने उक्त सभी प्रतिभागि...
आजमगढ़ का नाम आर्यमगढ़ होगा! CM योगी आदित्यनाथ ने दिया संकेत

आजमगढ़ का नाम आर्यमगढ़ होगा! CM योगी आदित्यनाथ ने दिया संकेत

देश-विदेश
लखनऊ, उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के पहले कार्यकाल में इलाहाबाद तथा फैजाबाद का नाम बदलने के बाद अब बारी आजमगढ़ की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को इसका संकेत भी दे दिया है। आजमगढ़ में उन्होंने दो जनसभा को भी संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल में आजमगढ़ का नाम आर्यमगढ़ हो सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में रविवार को आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के पक्ष में दो चुनाव सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा में कहा कि आजमगढ़ को आर्यमगढ़ बनाने की प्रक्रिया के साथ जुडऩे का अवसर आपके पास आया है। चूकिएगा मत। आजमगढ़ को आतंकगढ़ मन बनने दीजिएगा। ईश्वर ने आपको अवसर दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तो आजमगढ़ और पूर्वी उत्तर प्र...
देश भर में अग्निपथ स्‍कीम को लेकर हो रहे विवाद के बीच बिहार में भारत बंद ऐलान किया गया, पूर्वांचल से सटी सीमाओं पर भी अलर्ट

देश भर में अग्निपथ स्‍कीम को लेकर हो रहे विवाद के बीच बिहार में भारत बंद ऐलान किया गया, पूर्वांचल से सटी सीमाओं पर भी अलर्ट

देश-विदेश
वाराणसी, देश भर में अग्निपथ स्‍कीम को लेकर हो रहे विवाद के बीच बिहार में भारत बंद का आयोजन सोमवार को किया गया है। बिहार में बवाल होने की संभावनाओं को देखते हुए पूर्वांचल से सटी सीमाओं पर भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। बिहार से सटे जिलों चंदौली, गाजीपुर, बलिया और पड़ोसी जिलों के अलावा बिहार से आने वाली ट्रेनों पर भी विशेष निगरानी की जा रही है। दूसरी ओर वाराणसी में अति संवेदनशील कैंट रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा कर्मचारियों की घेराबंदी की गई है। दूसरी ओर कैंट रोडवेज बस डिपो से सिगरा पुलिस ने सोमवार की दोपहर में फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्‍यवस्‍था पुख्‍ता की गई। इसके अतिरिक्‍त वाराणसी में डाफी टोल प्‍लाजा के अलावा जिले के प्रवेश मार्गों पर विशेष जांच दलों की तैनाती की गई है। वहीं वाराणसी में कछवारोड क्षेत्र के वाराणसी भदोही क...
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान तय, किसका नाम है सबसे आगे

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान तय, किसका नाम है सबसे आगे

देश-विदेश
लखनऊ, योगी सरकार-2.0 में स्वतंत्रदेव सिंह काे मंत्री बनाए जाने के बाद से ही भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पर सभी की निगाहें हैं। यह तय है कि इस पद पर किसी के भी चयन के पीछे आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति ही होगी। ऐसे में कई दावेदारों के नाम लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब उम्मीद की जा रही है आजमगढ़ और रामपुर के उपचुनाव के तुरंत बाद नए अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी, क्योंकि दो और तीन जुलाई को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक तेलंगाना में होनी है। भाजपा में एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत का पालन किया जाता है। इस दृष्टि से स्वतंत्रदेव सिंह के मंत्री बनते ही तय हो गया था कि अब उनके स्थान पर किसी और को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा। पार्टी ने 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में पार्टी प्रदेश में संगठन की कमान भी ऐसे कार्यकर्ता को सौंपना चाहेगी, जिसके माध्यम से जातीय-...
बीते 24 घंटे में कोरोना के 12,781 नए मामले सामने आए

बीते 24 घंटे में कोरोना के 12,781 नए मामले सामने आए

देश-विदेश
नई दिल्ली, देश में कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 12,781 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 18 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना अपडेट जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान 8,537 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। बता दें कि कल यानी रविवार को कोरोना के देश में 12,899 मामले सामने आए थे। 76 हजार के पार हुए एक्टिव केस मंत्रालय ने बताया कि एक्टिव केस 76 हजार के पार हो गए हैं। देश में अभी कोरोना के एक्टिव केस 76,700 हैं। डेली पाजिटिविटी दर 4.32 फीसद जबकि साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 2.62 फीसद हो गई है। अभी तक कुल 4 करोड़ 27 लाख 7 हजार 900 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 24 हजार 873 मरीजों की मौत हो चुकी है। 196 करोड़ के पार हुआ वैक्सीनेशन का आंकड़ा देश में कोरोना वैक्सीन की 196 करोड़ से ज्यादा खुराक लगाई जा चुकी है। 101.47 करोड़ से ज्...
देश की फौज और सुरक्षा को खतरे में डालने जा रही केंद्र सरकार : माहरा

देश की फौज और सुरक्षा को खतरे में डालने जा रही केंद्र सरकार : माहरा

उत्तराखण्ड
देश की फौज और सुरक्षा को खतरे में डालने जा रही केंद्र सरकार : माहरा उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने अग्निपथ योजना को लेकर सरकार पर उठाए बड़े सवाल कहा, कृषि कानून की तर्ज पर अग्निपथ योजना को तत्काल वापस ले केंद्र देहरादून I कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक करन माहरा ने आज केंद्र की सेना में भर्ती किए जाने वाली अग्निपथ योजना को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यह अग्नि पथ योजना वास्तव में देश की फौज एवं सुरक्षा को खतरे में डालने जा रही है, इसलिए देश हित तथा यहां की इकोनॉमी को बचाने के लिए इस योजना को तत्काल वापस लेना चाहिए I उन्होंने कहा कि हमारा भारत देश चीन, नेपाल एवं पाकिस्तान जैसे कूटनीतिक चाल चलने वाले देशों की सीमाओं से लगा हुआ है और कहीं न कहीं भारत को नुकसान पहुंचाने का कदम उठाया जाता रहा है I ऐसे में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना निश्चित रूप से ...