Saturday, March 7News That Matters

Day: July 20, 2022

डाक्टरों के तबादले में गड़बड़‍ियों पर भी होगी जल्द कार्रवाई, मुख्‍यमंत्री योगी ने जांच कमेटी की रिपोर्ट पर मांगी जानकारी

डाक्टरों के तबादले में गड़बड़‍ियों पर भी होगी जल्द कार्रवाई, मुख्‍यमंत्री योगी ने जांच कमेटी की रिपोर्ट पर मांगी जानकारी

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक निर्माण विभाग में स्थानांतरण में गड़बड़ी व भ्रष्टाचार को लेकर लिए गए सख्त एक्शन के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट पर सबकी निगाहें लगी हुई है। डाक्टरों के स्थानांतरण में गड़बड़‍ियों को लेकर लग रहे आरोपों के चलते उम्मीद जताई जा रही है कि कमेटी की रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य विभाग में भी बड़ा एक्शन लिया जा सकता है। जांच के लिए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की अध्यक्षता में बनी कमेटी में अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश अवस्थी व अपर मुख्य सचिव, आबकारी संजय भूसरेड्डी शामिल हैं। माना जा रहा है कि कमेटी दो दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है। स्वास्थ्य विभाग में प्रांतीय चिकित्सा सेवा (पीएमएस) संवर्ग के डाक्टरों के 30 जून को किए गए स्थानांतरण में काफी गड़बड़‍ियों सामने आईं थी। डाक्टरों द्वारा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से शिकायत की गई थी।...
पीएम मोदी ने खेल जगत के दिग्गजों को दिया जीत का मंत्र, कहा- उम्मीद है कि वे पूरे दम-खम के साथ खेलेंगे

पीएम मोदी ने खेल जगत के दिग्गजों को दिया जीत का मंत्र, कहा- उम्मीद है कि वे पूरे दम-खम के साथ खेलेंगे

देश-विदेश
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी की यह खासियत रही है कि वह हर बड़े स्पोर्टिंग इवेंट से पहले खिलाड़ियों से बात करते हैं और उनका हौसला बढ़ाते हैं। इस बार भी उन्होंने कामनवेल्थ 2022 से पहले तमाम खिलाड़ियों और कोचों से बात की। उन्होंने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से खिलाड़ियों से बात की क्योंकि कुछ खिलाड़ी फिलहाल वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलने ओरेगन में हैं तो बाकी सभी अपनी-अपनी तैयारियों में व्यस्त हैं। पीएम मोदी ने बातचीत के दौरान कहा कि अगला 15 दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी शानदार है और उम्मीद है कि वे पूरे दम-खम के साथ खेलेंगे। आपको बता दें 28 जुलाई से कामनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है और इसी दिन चेस ओलंपियाड भी शुरू हो रहा है। 65 से ज्यादा एथलीट पहली बार लेंगे हिस्सा इस बार कामनवेल्थ गेम्स की बात करें तो भारत की तरफ से 217 एथलीट भाग लेंगे जिसमें से 65 एथलीट ऐसे हैं जो पहली बार इस गेम्स...
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखण्ड
नई दिल्ली, देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है। जिससे कई जगहों पर बाढ़ के हालात हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी है। दिल्ली में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही यूपी, उत्तराखंड, बिहार, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, गोवा, केरल में आज भारी बारिश होगी। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में बुधवार को सात जिलों कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर में आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 23 जुलाई तक मौसम के ऐसे तेवर कड़े रहेंगे। मानसून के पूरी तरह से सक्रिय होने के चलते बुधवार को पंजाब में कई हिस्सों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार क...