जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ को पौध रोपण करने हेतु स्थान चिन्हित करने के साथ ही पौध की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
हरेला पर्व के अवसर पर जनपद में 1 लाख से अधिक फलदार,चारा विकास की पौध रोपित की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ को निर्देशित करते हुए विकास खंड स्तर पर बृहद रूप से पौध रोपण करने हेतु स्थान चिन्हित करने के साथ ही पौध की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सोमवार को एनआईसी कक्ष में हरेला पर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी श्री अभिषेक रुहेला की अध्यक्षता में बैठक हुई।
जिलाधिकारी ने कहा कि हरेला पर्व को भव्य रूप से उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसलिए वन,उद्यान,कृषि सहित अन्य विभाग समय रहते व्यापक स्तर पर समुचित तैयारियां पूर्ण करना सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के लिए बृहद रूप से वृक्षारोपण किया जाय। आजादी का अमृत सरोवरों,प्राकृतिक जल स्रोत,नदियों के आस-पास भी चारा विकास की पौध लगाई जाए। ताकि जल स्रोत रिचार्ज होने के साथ पशुपालकों को चारा घास की आवश्यकता को...








