Saturday, March 7News That Matters

Month: July 2022

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सभी सीएमओ और प्राचार्यों को दिए निर्देश, अस्पताल में भर्ती मरीजों की सेहत का हाल लें

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सभी सीएमओ और प्राचार्यों को दिए निर्देश, अस्पताल में भर्ती मरीजों की सेहत का हाल लें

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, प्रदेश के अस्पतालों में भर्ती मरीजों की सेहत का हाल अब जिले के मेडिकल कालेज के प्राचार्य और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) भी लेंगे। 22 जून, 2022 को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा शुरू किए गए Óअभियान स्वास्थ्य आपका संकल्प सरकार का' दायरा बढ़ाया जा रहा है। अभी तक हर दिन उपमुख्यमंत्री 10 मरीजों का हालचाल ले रहे थे। अब जिले में प्राचार्य व सीएमओ भी मोबाइल फोन से हर दिन 10-10 मरीजों का हाल लेंगे और चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य महानिदेशालय को इसकी जानकारी देंगे। राज्य सरकार की ओर से लोगों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक अब जिलास्तर पर जुटाया जाएगा। मरीजों व तीमारदारों द्वारा बताई गई समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। चिकित्सा शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। महानिदेशालय स्तर से इसकी सख्त निगरानी की जाएगी। फिलहाल इ...
शिमला में बड़ा हादसा, चलती कार पर गिरा पत्‍थर, 1 की मौत, 3 घायल !

शिमला में बड़ा हादसा, चलती कार पर गिरा पत्‍थर, 1 की मौत, 3 घायल !

himachal pradesh, राष्ट्रीय
शिमला में बड़ा हादसा, चलती कार पर गिरा पत्‍थर, 1 की मौत, 3 घायल ! शिमला के पास स्थित सुन्नी में हुआ हादसा, पहाड़ी से अचानक गाड़ी पर आ गिरी चट्टान, आगे बैठे युवक की हुई मौत, तीन घायलों को पुलिस ने आईजीएमसी अस्पताल में इलाज के लिए करवाया भर्ती. शिमला. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के पास स्थित सुन्नी क्षेत्र में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां पर एक चलती गाड़ी पर अचानक पत्‍थर गिर गया, जिससे आगे बैठे युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान रोहित कुमार के तौर पर हुई है जो मझोटी गांव का रहने वाला है. वहीं गाड़ी में मौजूद तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया. घायलों की पहचान सन्नी निवासी तांबर गांव जिला कांगड़, हरदीप सिंह निवासी मोहाली और गाड़ी चालक अभिषेक निवासी चंडीगढ़ के तौर पर हुई है. ...
उत्तर प्रदेश में तबादलों का सिलसिला जारी,13 आइएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश में तबादलों का सिलसिला जारी,13 आइएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

देश-विदेश
लखनऊ, उत्तर प्रदेश में तबादलों का सिलसिला जारी है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर बड़े स्तर प्रशासनिक फेरबदल किया है। शुक्रवार रात को 13 आइएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इन तबादलों में विशेष सचिव, मंडलायुक्त, डीएम, नगर मजिस्ट्रेट और मुख्य विकास अधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। वरिष्ठ आइएएस अधिकारी संजय कुमार को सचिव, वित्त विभाग से हटाकर प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम बनाया गया है। वहीं, राजेंद्र प्रताप सिंह को प्रबंध निदेशक राज्य सड़क परिवहन निगम से चित्रकूट और बांदा का मंडलायुक्त बनाया गया है। इसके अलावा वाराणसी, कुशीनगर, उन्नाव, फतेहपुर और बलरामपुर के डीएम बदले गए हैं। वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा अब प्रयागराज के मंडलायुक्त होंगे। वाराणसी में जिलाधिकारी की कमान अब एस. राजलिंगम संभालेंगे। राजलिंगम अभी तक कुशीनगर में डीएम थे। वह...
बंगाल- अर्पिता मुखर्जी की 4 लग्जरी गाड़ियां गायब, मचा हड़कंप!

बंगाल- अर्पिता मुखर्जी की 4 लग्जरी गाड़ियां गायब, मचा हड़कंप!

राष्ट्रीय
बंगाल -अर्पिता मुखर्जी की 4 लग्जरी गाड़ियां गायब, मचा हड़कंप! पश्चिम बंगाल में साउथ कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में स्थित अर्पिता मुखर्जी के डायमंड सिटी साउथ के कॉम्प्लेक्स से उनकी 4 बड़ी लग्जरी कार गायब हो गई हैं. सूत्रों के मुताबिक, अर्पिता मुखर्जी की गिरफ्तारी के बाद ही रातों-रात उनके घर से उनकी 4 लग्जरी कार गायब हो गईं. ED का अनुमान है कि इन गाड़ियों में भारी तादाद में कैश रखा गया था जिसे कुछ लोग वहां से गायब करके ले गए हैं. बता दें कि ईडी अब कॉम्पलेक्स के अधिकारियों से सीसीटीवी फुटेज की मांग कर रही है. अभी तक उस कॉम्पलेक्स से केवल एक सफेद Mercedes ही ईडी ने अपने कब्जे में ली है और बाकी 4 लग्जरी कारों की तलाश की जा रही है. इसके साथ ही साथ अर्पिता मुखर्जी के बेलघरिया इलाके में मौजूदा कॉम्पलेक्स से भी सीसीटीवी फुटेज ईडी ने मांगी है. जान लें कि ईडी की नजर में पार्थ चटर्जी की एक और दोस्त ...
कोलकाता के लिए निकला Indigo विमान रनवे पर फिसला, बाल-बाल बची 98 यात्रियों की जान

कोलकाता के लिए निकला Indigo विमान रनवे पर फिसला, बाल-बाल बची 98 यात्रियों की जान

देश-विदेश
जोरहाट  निजी विमानन कंपनी इंडिगो की एक फ्लाइट हादसे का शिकार होने से बच गई है। कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट रनवे पर फिसल गई। रनवे से फिसलकर विमान कीचड़ में फंस गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ। फ्लाइट ने असम के जोरहाट से कोलकाता के लिए उड़ान भरी थी। जांच के लिए टीम का गठन इंडियो एयरलाइन्स ने इस घटना की जानकारी दी है। एयरलाइन्स के हवाले से कहा गया कि जोरहाट से टेकआफ के दौरान विमान रनवे पर फिसल गया और कीचड़ में फंस गया। इस घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई है। विमानन कंपनी ने ये भी कहा कि इस घटना की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है। विमान के प्रारंभिक निरीक्षण के दौरान कोई असामान्यता नहीं देखी मिली। विमान में 98 यात्री थे सवार समाचार एजेंसी के मुताबिक, विमान में कुल 98 यात्री सवार थे। इंडिगो की फ्लाइट 6E-757 ने गुरुवार दोपहर 2.20 बजे टेक आफ किया थ...
विज्ञापनों के साथ छेड़छाड़ करने वालों पर हो कार्रवाई हाई कोर्ट

विज्ञापनों के साथ छेड़छाड़ करने वालों पर हो कार्रवाई हाई कोर्ट

देश-विदेश
मदुरै, मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै पीठ ने तमिलनाडु सरकार को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोनों की तस्वीरें 44वें शतरंज ओलंपियाड 2022 से संबंधित सभी विज्ञापनों में दिखाई दें। शतरंज ओलंपियाड 2022 का आयोजन राज्य में 28 जुलाई से 10 अगस्त तक किया जा रहा है। विज्ञापनों के साथ छेड़छाड़ करने वालों पर हो कार्रवाई हाई कोर्ट हाई कोर्ट ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की तस्वीरों वाले विज्ञापनों के साथ छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी आह्वान किया। कोर्ट का यह आदेश शिवगंगई निवासी राजेश कुमार द्वारा मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै पीठ में याचिका दायर करने के बाद आया है। मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै पीठ ने यह भी कहा कि तमिलनाडु में होने वाले 44वें शतरंज ओलंपियाड के विज्ञापनों में प्रधानमंत्री की तस्वीर दिखाई जानी चाहिए थी, भले ही...

खाटू श्याम मंदिर में चोरों ने दान पात्र में रखे डेढ़ लाख रुपए किए चोरी

राष्ट्रीय
https://youtu.be/7Q2_Bw32Kts खाटू श्याम मंदिर में चोरों ने दान पात्र में रखे डेढ़ लाख रुपए किए चोरी  पछवा दून में चोरों के हौसले बुलंद मंदिर को भी नहीं बख्शा देहरादून के सेलाकुई खाटू श्याम सेवा मंदिर में चोरों ने दान पात्र में रखे लगभग डेढ़ लाख रुपए पर किया हाथ साफ वही चोर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए हैं इसकी सूचना मंदिर के पुजारी व प्रबंधक के द्वारा पुलिस को दे दी गई है उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए ब्यूरो रिपोर्ट...
कांवड़ मेला तो संपन्न हो गया लेकिन धर्मनगरी में पहुंचे करोड़ों कांवड़िए हजारों टन गंदगी छोड़ गए |

कांवड़ मेला तो संपन्न हो गया लेकिन धर्मनगरी में पहुंचे करोड़ों कांवड़िए हजारों टन गंदगी छोड़ गए |

उत्तराखण्ड
कांवड़ मेला तो संपन्न हो गया लेकिन धर्मनगरी में पहुंचे करोड़ों कांवड़िए हजारों टन गंदगी छोड़ गए | कांवड़ मेला तो संपन्न हो गया लेकिन धर्मनगरी में पहुंचे करोड़ों कांवड़िए हजारों टन गंदगी छोड़ गए हैं। गंगा घाटों के साथ ही तमाम क्षेत्रों में जगह-जगह कूड़े और प्लास्टिक की पन्नी के ढेर लगे हैं। रोड़ीबेलवाला, पंतद्वीप और गंगा किनारे गंदगी फैली है। दुर्गंध से बुरा हाल है। संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन के दावे के मुताबिक, कांवड़ मेले में करीब तीन करोड़ से अधिक कांवड़िए हरिद्वार पहुंचे हैं। कांवड़ियों के सैलाब की तुलना में शौचालय जैसी सुविधा नहीं थी। जिससे कांवड़िए रोड़ीबेलवाला, उत्तरी हरिद्वार, पंतद्वीप पार्किंग और बैरागी कैंप समेत गंगा किनारे गंदगी कर रहे थे। हर तरफ गंदगी के अलावा कूड़े और प्लास्टिक के ढेर लगे हैं। गंगा घाट भी कूड़े से भरे हैं। यह भी पढ़े ;-...
पहाड़ों में बनेगी टनल पार्किंग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

पहाड़ों में बनेगी टनल पार्किंग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखण्ड
देहरादून प्रदेश में चारधाम समेत विभिन्न पर्यटक स्थलों पर वाहनों के उमड़ने से लग रहे जाम की समस्या से अब मुक्ति मिलेगी। पुष्कर सिंह धामी सरकार ने आटोमेटेड कार पार्किंग के लिए टनल या केविटी पार्किंग को स्वीकृति दे दी है। इनके निर्माण के लिए तीन कार्यदायी संस्थाएं चिह्नित की गई हैं। मंत्रिमंडल ने एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय प्रदेश में पर्यटन और आर्थिक विकास में बाधक भूस्खलन स्थलों के ठोस उपचार के संबंध में लिया। इस संबंध में गठित उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र से संबंधित नियमों को हरी झंडी दिखा दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की डेढ़ महीने बाद बुधवार देर सायं सचिवालय में हुई बैठक में 36 बिंदुओं पर चर्चा हुई। इनमें से 35 बिंदुओं पर सहमति बनी। मंत्रिमंडल ने प्रदेश के सामने मुंहबाए खड़ी जाम की समस्या से निपटने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया। चारधाम यात्...
इलेक्ट्रिक स्मार्ट बसों को मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने रेंजर ग्राउंड से किया रवाना

इलेक्ट्रिक स्मार्ट बसों को मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने रेंजर ग्राउंड से किया रवाना

उत्तराखण्ड
 देहरादून। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चलने वाली पांच इलेक्ट्रिक स्मार्ट बसों को आज गुरुवार को मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने रेंजर ग्राउंड से रवाना किया। नगर निगम की ओर से आयोजित हरेला पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेंजर ग्राउंड से स्मार्ट सिटी की पांच बसें जौलीग्रांट एयरपोर्ट और सहस्त्रधारा के लिए रवाना की। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यंमत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुलमोहर का पौधा लगाया। इस मौके पर महापौर सुनील उनियाल गामा, शहरी विकास मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, राजपुर विधायक खजान दास , पार्षद आदि मौजूद रहे। वर्तमान में चल रही हैं 15 बसें वर्तमान में स्मार्ट सिटी की 15 बसें शहर में चल रहीं हैं। इनमें आइएसबीटी से राजपुर, रायपुर और सेलाकुई मार्ग शामिल हैं। बसों पर चालक अनुबंधित कंपनी के हैं, जबकि परिचालक परिवहन निगम से लिए गए हैं। स्मार्ट बसो...