Saturday, March 7News That Matters

Day: August 5, 2022

कोटद्वार दुगड्डा मार्ग पर हाथियों का एक झुंड शुक्रवार को सड़क पर दिखा |

कोटद्वार दुगड्डा मार्ग पर हाथियों का एक झुंड शुक्रवार को सड़क पर दिखा |

उत्तराखण्ड
कोटद्वार दुगड्डा मार्ग पर हाथियों का एक झुंड शुक्रवार को सड़क पर दिखा | नजीबाद बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार दुगड्डा के पास हाईवे पर गजराज के झुंड ने शुक्रवार को कब्जा कर लिया। हाथियों ने एक मैक्स पिकअप वाहन पर धावा बोल दिया और वाहन में रखा सारा अनाज चट कर गए। पिकअप पर धावा बोलने के बाद हाथियों ने यहां जमकर उत्पात मचाया। कोटद्वार दुगड्डा मार्ग पर हाथियों का एक झुंड शुक्रवार को सड़क पर आ गया, जिससे यहां लगभग छह से सात घंटे तक यातायात बाधित रहा। इसके बाद हाथियों ने यहां एक पिकअप पर धावा बोल सारा अनाज चट कर दिया। हाथियों के झुंड के यहां घंटों खड़े रहने से यात्रियों को परेशान रहना पड़ा। नजीबाद बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार दुगड्डा के पास हाईवे पर गजराज के झुंड ने शुक्रवार को कब्जा कर लिया। हाथियों ने एक मैक्स पिकअप वाहन पर धावा बोल दिया और वाहन में रखा सारा अनाज चट कर गए...
उत्तराखंड में उत्पादित लंगड़ा व चौंसा आम का दुबई और राजमा व शहद का अमेरिका लेगा स्वाद ।

उत्तराखंड में उत्पादित लंगड़ा व चौंसा आम का दुबई और राजमा व शहद का अमेरिका लेगा स्वाद ।

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में उत्पादित लंगड़ा व चौंसा आम का दुबई और राजमा व शहद का अमेरिका लेगा स्वाद । उत्तराखंड सरकार कृषि प्रसंस्करण खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपिडा) के सहयोग से कृषि व औद्यानिकी फसलों के निर्यात को बढ़ावा दे रही है।इसके लिए राज्य से फल, सब्जी, मसाला, पुष्प, शहद और मशरूम का निर्यात पर सरकार फोकस है। पहली बार उत्तराखंड का लंगड़ा व चौंसा आम दुबई के लिए निर्यात किया जा रहा है। उत्तराखंड में उत्पादित लंगड़ा व चौंसा आम का दुबई और राजमा व शहद का अमेरिका स्वाद लेगा। राज्य से आम, राजमा व शहद का निर्यात किया जाएगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में उत्पादित आम और शहद की पहली खेप को एपीडा के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय बाजार दुबई में निर्यात के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/cm-yogi-took-strict-action-on-the-official...
राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवार दो माह का और समय देने की कर रहे मांग |

राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवार दो माह का और समय देने की कर रहे मांग |

उत्तराखण्ड
राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवार दो माह का और समय देने की कर रहे मांग | राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवार कम से कम दो माह का और समय देने की मांग कर रहे थे। मामले में उम्मीदवारों के अनुरोध और हाईकोर्ट से उम्मीदवारों को मौका देने के आदेश के मद्देनजर आयोग ने परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा दी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा दी है। हजारों युवाओं को इससे राहत मिली है। दरअसल, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा की तिथि 20 से 23 अगस्त के बीच तय की थी। इस पर उम्मीदवार मांग कर रहे थे कि कम से कम दो माह का समय दिया जाए। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/pm-modi-held-a-meeting-with-key-ministers-in-parliament-discussed-the-strategy-of-the-gove...
संसद में प्रमुख मंत्रियों संग पीएम मोदी ने की बैठक, सरकार की रणनीति पर हुई चर्चा

संसद में प्रमुख मंत्रियों संग पीएम मोदी ने की बैठक, सरकार की रणनीति पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, संसद के मानसून सत्र का आधे से ज्यादा समय विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ चुका है। दोनों सदनों में बीते 14 दिनों से हंगामे के कारण संसद की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल पा रही है। इस बीच विपक्ष के कड़े तेवर को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सरकार की रणनीति पर चर्चा करने के लिए संसद में शीर्ष मंत्रियों के साथ बैठक की। पीएम मोदी के साथ बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह , अमित शाह , प्रह्लाद जोशी और अनुराग सिंह ठाकुर शामिल थे। पहले भी कई बार बैठक कर चुके पीएम विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने के लिए पीएम मोदी पहले भी तीन बार मंत्रियों के साथ बैठक कर चुके हैं। बता दें कि विपक्ष संसद में सरकार से महंगाई और कई अन्य मुद्दों पर दोबारा चर्चा कराने की मांग कर रहा है। आज भी संसद में कांग्रेस ने किया विरोध मानसून सत्र के 15वें दिन भी क...
सतत विकास लक्ष्य में नैनीताल प्रदेश में अव्वल, ऊधमसिंहनगर जिला सबसे नीचे

सतत विकास लक्ष्य में नैनीताल प्रदेश में अव्वल, ऊधमसिंहनगर जिला सबसे नीचे

उत्तराखण्ड
देहरादून :गरीबी और भुखमरी को समाप्त करने समेत सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) को पाने की दौड़ में उत्तराखंड ने अपने प्रदर्शन को सुधारने का उत्साह बनाए रखा है। एसडीजी में प्रदेश की रेटिंग फ्रंट रनर में सम्मिलित है। प्रदेश के भीतर 13 में से 10 जिलों का प्रदर्शन संतोषजनक है। इन सभी में नैनीताल जिला 75 अंक के साथ सर्वोच्च स्थान, जबकि ऊधमसिंह नगर जिला 54 अंक के साथ सबसे नीचे है। एसडीजी के अंतर्गत 19 लक्ष्य निर्धारित हैं। इनमें शून्य गरीबी, शून्य भुखमरी, अच्छा स्वास्थ्य व रहन-सहन, गुणवत्तापरक शिक्षा, लैंगिंक समानता, स्वच्छ जल व स्वच्छता पहले छह लक्ष्य हैं। इनके बाद वहन करने योग्य व स्वच्छ ऊर्जा, अच्छी कार्य संस्कृति व आर्थिक उन्नति, औद्योगिक नवाचार व अवस्थापना, असमानता में कमी, सतत शहर और समुदाय, उत्तरदायी उपभोग एवं उत्पादन, जलवायु गतिविधि, जीवन, शांति, न्याय व सशक्त संस्थाएं और लक्ष्य पूर्ति मे...
देशभर में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ राजभवन घेराव करेगी कांग्रेस

देशभर में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ राजभवन घेराव करेगी कांग्रेस

उत्तराखण्ड
देहरादून : देशभर में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आज कांग्रेस हल्‍ला बोल करेगी। उत्‍तराखंड में भी इसका असर दिखाई देगा। कांग्रेस प्रदेश संगठन शुक्रवार को राजभवन का घेराव करेगा। प्रदेश संगठन शुक्रवार को करेगा राजभवन का घेराव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पार्टी महंगाई, बेरोजगारी, खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाने और अग्निपथ योजना के विरोध में संघर्ष जारी रखेगी। केंद्र की मोदी सरकार भले ही कितना भी दबाव डाले, लेकिन पार्टी आंदोलन से पीछे हटने वाली नहीं है। इस कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश संगठन शुक्रवार को राजभवन का घेराव करेगा। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से बातचीत में करन माहरा के निशाने पर केंद्र की मोदी सरकार और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रहे। ईडी की नेशनल हेराल्ड मामले में कार्यवाही से नाराज माहरा ने कहा कि दि...
गोरखपुर में आयोजित जनता दर्शन में पश्चिम उत्तर प्रदेश से फरियादियों के आने के पर सीएम योगी ने अधिकारियों पर की सख्ती

गोरखपुर में आयोजित जनता दर्शन में पश्चिम उत्तर प्रदेश से फरियादियों के आने के पर सीएम योगी ने अधिकारियों पर की सख्ती

उत्तरप्रदेश
गोरखपुर, गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले मुख्यमंत्री के जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों से भी लोग पहुंच रहे हैं। मेरठ, बुलंदशहर आदि जिलों से लोगों के गोरखपुर आने को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया है। माना जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं का निराकरण न होने के कारण लोग यहां तक आने को मजबूर हैं। मुख्यमंत्री ने इस बात पर नाराजगी जताते हुए स्थानीय स्तर पर मामलों के निस्तारण का निर्देश दिया है। अब जनता दर्शन की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र लिखने की तैयारी है। स्थानीय स्तर पर समस्याओं का निराकरण न होने पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी तीन दिवसीय गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री से बुधवार की सुबह जनता दर्शन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से आए लोगों ने भी मुलाकात की थी। उनकी समस्या सुनकर निस्तारण का नि...
जंगली मशरूम खाने से एक परिवार के तीन लोग हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती |

जंगली मशरूम खाने से एक परिवार के तीन लोग हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती |

उत्तराखण्ड
जंगली मशरूम खाने से एक परिवार के तीन लोग हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती | घर में पत्नी सूमा देवी, बेटा सुमित के साथ उन्होंने मशरूम की सब्जी खाई। कुछ देर बाद ही उन्हें चक्कर आने के साथ ही उल्टी होने लगी। शाम को ग्रामीण उन्हें जिला अस्पताल ले गए। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में जखोली ब्लॉक के टाट गांव में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के तीन लोग बीमार हो गए। बीमारों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी लोगों की स्थिति खतरे से बाहर है। वहीं, सोनप्रयाग क्षेत्र में दो नेपाली मूल के युवकों ने नशीला पदार्थ खा लिया था। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। बृहस्पतिवार दोपहर को टाट गांव के विजेंद्र सिंह जंगल से मशरूम लेकर आया। घर में पत्नी सूमा देवी, बेटा सुमित के साथ उन्होंने मशरूम की सब्जी खाई। कुछ देर बाद ही उन्हें चक्कर आने के साथ ही उल्टी होने लगी। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcri...
आज पीएम नरेंद्र मोदी से मिलेंगी ममता बनर्जी, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

आज पीएम नरेंद्र मोदी से मिलेंगी ममता बनर्जी, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

देश-विदेश
नई दिल्ली, बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी चार दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंची है। ममता के साथ उनके भतीजे सांसद व तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी आए हैं। तृणमूल सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुलाकात करेंगी। शाम 4.30 बजे पीएम के साथ उनकी मुलाकात की संभावना है। पीएम संग बैठक में ममता बंगाल का केंद्र के पास बकाया फंड समेत राज्य से संबंधित मुद्दों को उठाएंगी। बकाया फंड को लेकर वह पहले पीएम मोदी को पत्र भी लिख चुकी हैं। पीएम के बाद ममता का शुक्रवार शाम 6.30 बजे नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी शिष्टाचार मुलाकात का कार्यक्रम है। राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू के साथ ममता की यह पहली मुलाकात होगी। इससे पहले शुक्रवार दिन में ममता के संसद भ...
15 अगस्त को उत्तराखंड के 122 पुलिसकर्मियों को मिलेंगे पदक,यहां पढ़ें पूरी लिस्ट|

15 अगस्त को उत्तराखंड के 122 पुलिसकर्मियों को मिलेंगे पदक,यहां पढ़ें पूरी लिस्ट|

उत्तराखण्ड
15 अगस्त को उत्तराखंड के 122 पुलिसकर्मियों को मिलेंगे पदक,यहां पढ़ें पूरी लिस्ट| उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने बृहस्पतिवार को उन 122 पुलिसकर्मियों के नामों की घोषणा कर दी है जिन्हें पदक दिए जांएंगे। स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड के 122 पुलिसकर्मियों को पदक दिए जाएंगे। यह पदक और सम्मान सेवा के आधार पर, विशिष्ट कार्य के लिए, मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक और उत्कृष्ट व सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह की श्रेणी में दिए जाएंगे। पुलिस मुख्यालय ने बृहस्पतिवार को इन सबके नामों की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक - सब इंस्पेक्टर रेखा दानू, टिहरी गढ़वाल - सब इंस्पेक्टर कृपाल सिंह, पौड़ी गढ़वाल - हेड कांस्टेबल वेद प्रकाश भट्ट, एसटीएफ सेवा सम्मान चिन्ह - इंस्पेक्टर त्रिवेंद्र सिंह राणा, एसएचओ जीआरपी, देहरादून - इंस्पेक्टर चंचल शर्मा, विजिलेंस, हल्द्वानी सेक्टर - सब इंस्पेक्टर आनंद लाल, ब...