Saturday, March 7News That Matters

Day: August 13, 2022

आजादी के अमृत महोत्सव में न्यू एरा एकेडमी, का तिरंगा यात्रा का सफल  आयोजन !

आजादी के अमृत महोत्सव में न्यू एरा एकेडमी, का तिरंगा यात्रा का सफल  आयोजन !

उत्तराखण्ड
आजादी के अमृत महोत्सव में न्यू एरा एकेडमी, का तिरंगा यात्रा का सफल  आयोजन ! आजादी के अमृत महोत्सव में न्यू एरा एकेडमी, कारबारी देहरादून ने प्रभात फेरी निकालकर तिरंगा यात्रा को सफल बनाया, इस दौरान प्रबंधक संदीप रावत निर्देशिका मोनिका रावत , निर्देशक नरेंद्र रावत,प्रधानाचार्य प्रदीप गौड़ ने भाग लेते हुए तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन किया । इस दौरान स्कूल के छात्र छात्राओं  व शिक्षिकों ने बड़े उत्साह पूर्वक देश के नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा को 5 किलोमीटर की पद यात्रा करते हुए आयोजन को सफल बनाया। उत्तराँचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट।  ...
आइटीबीपी के जवानों ने 14 हजार फीट ऊंचाई पर फहराया तिरंगा, भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठ पहाड़

आइटीबीपी के जवानों ने 14 हजार फीट ऊंचाई पर फहराया तिरंगा, भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठ पहाड़

उत्तराखण्ड
देहरादून :  देश 75 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पद पूरे भारत में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। वहीं आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर सरकार ने प्रदेश में 20 लाख घरों तक तिरंगा पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। तिरंगा अभियान की वर्चुअल शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बात कही। वहीं इसी के साथ हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आइटीबीपी के जवानों ने 14,000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया। इसके साथ ही औली में भी इन हिमवीरों ने राष्‍ट्र ध्‍वज फहराकर देश प्रेम को प्रकट किया। इस दौरान पहाड़ 'भारत माता की जय' के नारों से गूंज उठे। वहीं इसके साथ ही हर घर तिरंगा अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देकर भव्य रूप में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने व किसी भी दशा में तिरंगे का अपमान न हो इसका विशेष ध्यान रखते हुए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। गोप...
भाजपा ने अब मिशन 2024 पर किया काम शुरू, चम्पावत की तर्ज पर बूथ प्रबंधन पर विशेष ध्यान

भाजपा ने अब मिशन 2024 पर किया काम शुरू, चम्पावत की तर्ज पर बूथ प्रबंधन पर विशेष ध्यान

उत्तराखण्ड
देहरादून : भाजपा ने अब मिशन 2024 पर काम शुरू कर दिया है। लगातार तीसरे लोकसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का लक्ष्य निर्धारित कर पार्टी इसी के अनुरूप रणनीति पर कदम बढ़ा रही है। विधानसभा चुनाव की तर्ज पर रणनीति तैयार करने को कहा भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विधानसभा चुनाव की तर्ज पर सभी 70 सीटों के लिए रणनीति तैयार करने को कहा है। विशेषकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उप चुनाव में चम्पावत के लिए जिस तरह पार्टी ने कारगर रणनीति तैयार की थी, उसी तरह की रणनीति आगामी लोकसभा चुनाव में भी अमल में लाई जाएगी। लोकसभा चुनाव में अभी यद्यपि डेढ़ वर्ष का समय शेष है, लेकिन उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा अभी से इसकी तैयारी में जुट गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार इस क्रम में पिछले दो दिन दिल्ली में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल स...
घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर उत्‍तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की ओर से धारा पुलिस चौकी में तहरीर दी गई

घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर उत्‍तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की ओर से धारा पुलिस चौकी में तहरीर दी गई

उत्तराखण्ड
देहरादून : घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर उत्‍तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की ओर से दिए बयान के विरोध में एक अधिवक्ता देवेन्द्र राणा की ओर से धारा पुलिस चौकी में तहरीर दी गई है। भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग तहरीर में अधिवक्ता की ओर से भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। कुछ दिन पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से एक बयान जारी किया था कि कोई घर तिरंगा लगने से न छूटे। कहा था कि वैसे भी जिस घर में तिरंगा नहीं लगा होगा, उस घर को लोग विश्वास की नजर से नहीं देख पाएंगे। उनके इस बयान का जगह-जगह विरोध चल रहा है। शनिवार को अधिवक्ता डीएस राणा की ओर से इस संबंध में तहरीर दी गई है। किसी को तिरंगा लगाने में क्या परेशानी हो सकती है बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि उन्होंने आह्वान किया था कि जो तिरंगा नहीं लगाएगा, उसका समाज विश्वा...
मुख्‍यमंत्री योगी ने उत्‍तर प्रदेश की जनता से हर घर ति‍रंगा अभ‍ियान में बढ़चढ़ कर ह‍िस्‍सा लेने की अपील की

मुख्‍यमंत्री योगी ने उत्‍तर प्रदेश की जनता से हर घर ति‍रंगा अभ‍ियान में बढ़चढ़ कर ह‍िस्‍सा लेने की अपील की

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने आजादी के अमृत महोत्सव को हर्षोल्‍लास के साथ मनाने के ल‍िए प्रदेश की जनता से आह्वान क‍िया है। मुख्‍यमंत्री ने ट्वीट कर कहा क‍ि प्रिय प्रदेश वासियो देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहा है। हमारी आन-बान-शान का प्रतीक भारत का राष्ट्रध्वज देश के शौर्य, शांति और बलिदान का प्रतीक भी है। आइए, 13 से 15 अगस्त तक Har Ghar Tiranga अभियान से जुड़कर, हम भी अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराकर 'आजादी का अमृत महोत्सव' में भागीदार बनें, आदरणीय प्रधानमंत्री जी के 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संकल्प से जुड़ें। जय हिंद! मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा क‍ि आजादी का अमृत महोत्...
कश्मीरी पंडितों को मारने के आरोपी की पत्नी, समेत 4 की सरकार नौकरी छिनी

कश्मीरी पंडितों को मारने के आरोपी की पत्नी, समेत 4 की सरकार नौकरी छिनी

देश-विदेश
श्रीनगर, सरकार में रहकर कश्मीर में अलगाववादियों और आतंकवादियों के लिए काम कर रहे सरकारी कर्मचारियों पर एक बार फिर कड़ी कार्रवाई की गई है। इस बार सरकार ने कश्मीरी हिंदुओं की हत्याओं में शामिल आतंकी बिट्टा कराटे की पत्नी असबा समेत चार कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। नौकरी से निकाले गए इन कर्मचारियों में कश्मीर यूनिवर्सिटी के दो प्रोफेसर भी शामिल हैं। सरकार ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 311 के तहत कार्रवाई करते हुए राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। सरकार ने चार कर्मचारियों की सेवाएं बर्खास्त कर दी हैं। इन कर्मचारियों की गतिविधियां खुफिया एजेंसियों और कानूनी व्यवस्था बनाने वाली एजेंसियों के नोटिस में आई थी कि ये कर्मचारी राज्य सुरक्षा के लिए खतरा हैं और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए हैं। सरकार ने इस संबंध में 30 ज...
हादसे में जख्मी महिला के मददगार बने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल

हादसे में जख्मी महिला के मददगार बने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल

देश-विदेश
आगरा, केंद्रीय विधि न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल की संवेदनशीलता ने दुर्घटना में घायल महिला को समय पर उपचार मिल गया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार दुर्घटना में घायल हुई महिला मदद की राह देख रही थी। इसी दौरान वहां से केंद्रीय मंत्री का काफिला निकल रहा था। मंत्री ने तत्काल एंबुलेंस को मौके पर बुलाकर महिला को अस्पताल भिजवाया। घटना शुक्रवार की है।केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल औरेया से आगरा आ रहे थे। इसी दौरान लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उन्होंने देखा कि दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार महिला घायल हालत में है। उन्होंने अपना काफिला रोक लिया। जानकारी करने पर पता चला कि महिला कानपुर की रहने वाली है। वह करीब आधा घंटे से मदद के लिए वहां से गुजरने वालों की राह देख रही थी। इस दौरान कई वाहन वहां से निकले, लेकिन कोई भी मदद के लिए नहीं रुका। केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने तत्क...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं |

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं |

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसके चलते यहां धार्मिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है। चारधाम यात्रा की तर्ज पर कुमाऊं में मानसखंड कॉरिडोर बनेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसके चलते यहां धार्मिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा की तर्ज पर कुमाऊं मंडल के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों का मानसखंड कॉरिडोर बनाया जाएगा। उधर, देवीधुरा में सीएम ने मां वाराही की पूजा की। उन्होंने मां वाराही मंदिर को भी मानसखंड कॉरिडोर से जोड़ने की बात कही। खटीमा से देवीधुरा के बग्वाल मेले के लिए जाने से पहले सीएम ने शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र म...
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में,एसटीएफ ने सचिवालय के एक और कर्मचारी को किया गिरफ्तार ।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में,एसटीएफ ने सचिवालय के एक और कर्मचारी को किया गिरफ्तार ।

उत्तरप्रदेश
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में,एसटीएफ ने सचिवालय के एक और कर्मचारी को किया गिरफ्तार । उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में घपले में एसटीएफ ने सचिवालय के एक और कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने दो युवाओं को पेपर बेचा था। यह भी पढ़े ;- http://uttaranchalcrimenews.com/wp-admin/post.php?post=35969&action=edit उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में घपले में एसटीएफ ने सचिवालय के एक और कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने दो युवाओं को पेपर बेचा था। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सचिवालय में न्याय विभाग में कार्यरत अपर निजी सचिव सूर्य प्रताप सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी जसपुर यूएसनगर को गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़े ;-http://uttaranchalcrimenews.com/wp-admin/p...
लाइसेंसी बंदूकें और कारतूस बेचते-बेचते बन गया तस्कर, यहां है रॉयल आर्म्स के नाम से दुकान |

लाइसेंसी बंदूकें और कारतूस बेचते-बेचते बन गया तस्कर, यहां है रॉयल आर्म्स के नाम से दुकान |

उत्तराखण्ड
लाइसेंसी बंदूकें और कारतूस बेचते-बेचते बन गया तस्कर, यहां है रॉयल आर्म्स के नाम से दुकान | दिल्ली में पकड़े गए लोगों के अलावा अन्य कई शहरों में भी उसकी ओर से कारतूस बेचने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय पुलिस ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, रॉयल आर्म्स देहरादून के कुल सात आर्म्स डीलरों में एक है। इसका मालिक परीक्षित नेगी पहले पटेल रोड पर दुकान चलाता था। दशकों तक लाइसेंस लेकर बंदूक और कारतूस का कारोबार करने वाला परीक्षित नेगी देखते ही देखते जुर्म की दुनिया में हथियारों का सौदागर बन गया। पहले उसने नियमानुसार ट्रांसपोर्ट लाइसेंस लेकर कारतूस और बंदूकें बाहरी राज्यों में बेचनी शुरू कीं। इसके बाद इतना बड़ा खिलाड़ी बन गया कि महीनों से बिना लाइसेंस के कारतूसों की अवैध बिक्री करने लगा। दिल्ली में पकड़े गए लोगों के अलावा अन्य कई शहरों में भी उसकी...