Saturday, March 7News That Matters

Day: August 14, 2022

एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करने वाले एक आतंकी को कानपुर से किया गिरफ्तार

एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करने वाले एक आतंकी को कानपुर से किया गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, स्वतंत्रता दिवस पर किसी भी आतंकी हमले की आशंका को लेकर सतर्क उत्तर प्रदेश एटीएस को लगातार सफलता मिलती जा रही है। एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करने वाले एक आतंकी को कानपुर से गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश एटीएस ने 19 वर्ष के हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला को कानपुर से गिरफ्तार किया। उत्तर प्रदेश के गृह विभाग के स्वतंत्रता दिवस को लेकर सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट मोड पर रखने का बड़ा असर दिख रहा है। एटीएस ने बीती 12 अगस्त को जैश-ए-महुम्मद के साथ एवं अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़े महुम्मद नदीम को गिरफ्तार किया था। नदीम से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के बाद आज हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला को कानपुर से पकड़ा है। नदीम को एटीएस की टीम कानपुर लेकर गई और कानपुर की फील्ड यूनिट ने शहर में कई जगह पर पड़ताल के बाद हबीबुल को फतेहपुर से धर दबोचा। इसके बाद टीम ने कानपुर में आकर इसकी ग...
पीएम मोदी ने विभाजन भयावह स्मृति दिवस पर विभाजन के दौरान मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी

पीएम मोदी ने विभाजन भयावह स्मृति दिवस पर विभाजन के दौरान मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी

देश-विदेश
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभाजन भयावह स्मृति दिवस पर विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, आज, 'विभाजन भयावह स्मृति दिवस' पर, मैं उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं, जिन्होंने विभाजन के दौरान अपनी जान गंवाई, और हमारे इतिहास के उस दुखद दौर में पीड़ित सभी लोगों के लचीलेपन और धैर्य की सराहना करता हूं।ं इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में विभाजन पर एक प्रदर्शनी का दौरा किया। बता दें, हर साल 14 अगस्त को विभाजन भयावह स्मृति दिवस मनाया जाता है। भाजपा ने जारी किया वीडियो भाजपा ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर एक वीडियो जारी किया है।  इस वीडियो में विभीजन की विभीषिका झेलने वाले वीर सपूतों को नमन किया गया है। संसद में प्रदर्शनी का उद्घाटन इससे पहले, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 8 अगस्त ...
रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा- जो लोग इसे अपना देश नहीं मानते या नहीं मानना चाहते ऐसे लोग चिह्नित होने चाहिए

रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा- जो लोग इसे अपना देश नहीं मानते या नहीं मानना चाहते ऐसे लोग चिह्नित होने चाहिए

उत्तराखण्ड
देहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार इतना बड़ा आयोजन हो रहा है। तिरंगा हाथ में लिए भारी जुनून के साथ नागरिकों की भीड़ उमड़ रही है। कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान, शान, स्वाभिमान एवं देश की पहचान है। अगली सदी में भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा तथा स्वर्णिम भारत होगा। उन्‍होंने कहा कि जो लोग इसे अपना देश नहीं मानते या नहीं मानना चाहते, ऐसे लोग चिह्नित होने चाहिए। वहीं उन्‍होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान का बचाव करते हुए निशंक ने कहा कि उनकी बात को गलत ढंग से लिया गया। उन्‍होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में सब जगह लोग उत्साह से भागीदारी कर रहे हैं। तहत हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की सांसद निशंक ने लक्सर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। उन्होंने...
पेपर लीक व नकल करवाने के सरगना हाकम सिंह रावत को देर रात एसटीएफ की टीम देहरादून लेकर पहुंचीं, चल रही पूछताछ

पेपर लीक व नकल करवाने के सरगना हाकम सिंह रावत को देर रात एसटीएफ की टीम देहरादून लेकर पहुंचीं, चल रही पूछताछ

उत्तराखण्ड
देहरादून: यूकेएसएसएससी भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक व नकल करवाने के सरगना हाकम सिंह रावत को देर रात एसटीएफ की टीम देहरादून लेकर पहुंचीं। यहां एसटीएफ के मुख्य कार्यालय में उससे पूछताछ चल रही है। किसी भी समय एसटीएफ उन्‍हें गिरफ्तार कर सकती है। हाकम ने अपने करीबियों को भी नहीं छोड़ा एसटीएफ स्नातक स्तर की परीक्षा में पेपर लीक से लेकर अन्य भर्तियों में नकल के संबंध में हाकम सिंह रावत से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि हाकम ने अपने करीबियों को भी नहीं छोड़ा। उसने अपनी एक करीबी परिचित महिला से भी चार लाख रुपये लिए और स्नातक स्तर की परीक्षा में नकल करवाई, जिसमे महिला अच्छी रैंक से पास हुई। अब एसटीएफ की रडार पर यह महिला भी आ गई है। किसी भी समय महिला की गिरफ्तारी हो सकती है। हाकम सिंह शुरुआत से थे एसटीएफ की रडार पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के...
तिरंगा यात्रा में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं कार्मिको सहित सीमावर्ती क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के हजारों बच्चों ने लिया हिस्सा

तिरंगा यात्रा में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं कार्मिको सहित सीमावर्ती क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के हजारों बच्चों ने लिया हिस्सा

देश-विदेश
कोलकाता  स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बीएसएफ के उत्तर बंगाल फ्रंटियर अंतर्गत 72वीं वाहिनी की ओर से भारत-बांग्लादेश सीमा के पास विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कमांडेट की अगुवाई में बीएसएफ की सीमा चौकी पंजीपारा इलाके में शनिवार को आयोजित इस तिरंगा यात्रा में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं कार्मिको सहित सीमावर्ती क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के हजारों बच्चों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस यात्रा में सेवाग्राम गवर्नमेंट हाई स्कूल, भटोल, डीएल-एड ट्रेनिंग कालेज, मदरसा दारुल उलूम इस्लाम भटोल और भाटून पंचायत के अन्य प्राथमिक स्कूलों के लगभग 6,000 विद्यार्थियो ने भाग लिया। इसके अलावा स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि, स्कूलों के शिक्षक गण एवं पंचायत प्रमुख व सदस्यों ने भी इस तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निधन पर शोक व्यक्त किया

देश-विदेश
मुंबई, आकाशा एयरलाइंस को लांच करने वाले दिग्गज शेयर निवेशक और अरबपति व्यवसायी राकेश झुनझुनवाला का रविवार को निधन हो गया। वे 62 साल के थे। मुबंई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। 'राकेश झुनझुनवाला का जाना दुखद है' पीएम मोदी ने एक फोटो ट्वीट कर कहा, 'राकेश झुनझुनवाला अदम्य थे। जीवन से भरपूर, मजाकिया और व्यावहारिक। वे अपने पीछे वित्तीय दुनिया में एक अमिट योगदान छोड़ गए हैं। वह भारत की प्रगति के प्रति भी बहुत भावुक थे। उनका जाना दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। शांति।' योगी आदित्यनाथ ने व्यक्त किया शोक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राकेश झुनझुनवाला के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा,  'प्रख्यात उद्योगपति श्री राकेश झुनझुनवाला जी का निधन अत्यंत दुःखद ...