Saturday, March 7News That Matters

Day: August 17, 2022

डेटोल स्कूल हाइजीन एजुकेशन प्रोग्राम उत्‍तराखंड में किया गया लॉन्‍च

डेटोल स्कूल हाइजीन एजुकेशन प्रोग्राम उत्‍तराखंड में किया गया लॉन्‍च

उत्तराखण्ड
डेटोल स्कूल हाइजीन एजुकेशन प्रोग्राम उत्‍तराखंड में किया गया लॉन्‍च  उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री श्री पुष्‍कर सिंह धामी, और रेकिट-साउथ एशिया के डायरेक्‍टर (एक्‍सटर्नल अफेयर्स एंड पार्टनरशिप्‍स) श्री रवि भटनागर की उपस्थिति में लॉन्‍च हुआ ‘डेटॉल स्‍कूल हाइजीन एजुकेशन प्रोग्राम’।  उत्‍तराखंड सरकार के महानिदेशक, स्‍कूल शिक्षा श्री बंसीधर तिवारी भी इस अवसर पर रहे मौजूद  इस कार्यक्रम को उत्‍तराखंड के 13 जिलों के 50 लाख बच्‍चों तक पहुंचाने का है लक्ष्‍य देहरादून, 16 अगस्‍त 2022. कंज्‍यूमर हेल्‍थ और हाइजीन क्षेत्र की दुनिया की अग्रणी कंपनी रेकिट ने अपने अभियान ‘डेटॉल बनेगा स्‍वस्‍थ इंडिया’के तहत ‘डेटॉल स्‍कूल हाइजीन एजुकेशन प्रोग्राम’ उत् ...
डीजीपी ने कहा क्षेत्र में नशा तस्करी पकड़ा गया तो थाना प्रभारी पर होगी कार्रवाई

डीजीपी ने कहा क्षेत्र में नशा तस्करी पकड़ा गया तो थाना प्रभारी पर होगी कार्रवाई

उत्तराखण्ड
देहरादून: उत्तराखंड को नशामुक्त करने के लिए पुलिस की ओर से 'नशामुक्त देवभूमि 2025' का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके तहत त्रिस्तरीय एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का राज्य, जिला और थाना स्तर पर गठन किया गया है। थाना प्रभारियों की अहम जिम्मेदारी इसको लेकर रिजर्व पुलिस लाइन देहरादून में कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि नशा तस्करों को पकड़ने के लिए थाना प्रभारियों की अहम जिम्मेदारी बनती है। ऐसे में यदि स्टेट एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स किसी थाना क्षेत्र में जाकर नशा पकड़ती है तो संबंधित थाना प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा वह खुद करेंगे। समाज के लिए नशा सबसे बड़ा अभिशाप मंगलवार को कार्यशाला के दौरान डीजीपी (DGP) ने कहा कि नशा हमारे समाज के लिए सबसे बड़ा अभिशाप है। किसी प...
राष्ट्र का 75वाँ स्वन्त्रता दिवस(आजादी का अमृत महोत्सव) न्यू एरा एकेडमी, कारबारी देहरादून ने धूम धाम से मनाया !

राष्ट्र का 75वाँ स्वन्त्रता दिवस(आजादी का अमृत महोत्सव) न्यू एरा एकेडमी, कारबारी देहरादून ने धूम धाम से मनाया !

उत्तराखण्ड
राष्ट्र का 75वाँ स्वन्त्रता दिवस(आजादी का अमृत महोत्सव) न्यू एरा एकेडमी, कारबारी देहरादून ने धूम धाम से मनाया ! इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल जी ० बी थपलियाल, सूबेदार बलवंत सिंह रावत एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती व श्री आर ० एस रौतेला, श्रीमती व श्री बी ० एस राणा, श्री कांती सती, श्री राकेश नौटियाल , श्री जीवन अधिकारी , डॉ ० बी०पी पुरोहित, श्री एस०एस रावतजी, श्री हरीश कंडारी, ज़हीर खान, श्री संजय रावत ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई । मुख्य अतिथि , विशिष्ट अतिथि के साथ चेयरमैन संदीप रावत, निर्देशिका मोनिका रावत , बोर्ड निर्देशक नरेंद्र रावत, आर ० स नेगी , प्रधानाचार्य प्रदीप गौड़ ने ध्वजारोहण कर स्वत्रन्ता दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की । इस दौरान स्कूल के छात्र छात्राओं ने बड़े उत्साह पूर्वक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अथितियों द्वारा छात्र छ...
हरीश रावत ने मुख्यमंत्री से की भेंट, उपवास किया स्थगित

हरीश रावत ने मुख्यमंत्री से की भेंट, उपवास किया स्थगित

उत्तराखण्ड
 देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार देर सायं उनके आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भेंट की। उन्होंने हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव  को देखते हुए स्थानीय नेतृत्व को समाप्त करने की शिकायत की तो मुख्यमंत्री धामी ने समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। इसके बाद हरीश रावत ने 18 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास पर प्रस्तावित उपवास कार्यक्रम स्थगित कर दिया। अन्य भर्ती परीक्षाओं में नहीं पड़ेगा जांच का प्रभाव मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के विरुद्ध पेपर लीक प्रकरण पर चल रही जांच का प्रभाव अन्य भर्ती परीक्षाओं में सम्मिलित हुए अभ्यर्थियों पर पड़ने नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में मंत्रिमंडल में प्रस्ताव रखा जाएगा। 18 अगस्त को दी थी उपवास की चेतावनी पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में स्...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्त्ताओं के साथ की बैठक, कहा जल्द ही सरकार दायित्व का वितरण करेगी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्त्ताओं के साथ की बैठक, कहा जल्द ही सरकार दायित्व का वितरण करेगी

उत्तराखण्ड
रुड़की: प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद से प्रदेश का लगातार भ्रमण कर रहे महेंद्र भट्ट दूसरे दिन भी रुड़की में कार्यकर्त्ताओं से मिले। मंगलौर एवं नारसन में कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकार दायित्व का वितरण करेगी। कार्यकर्त्ता धैर्य बनाएं। साथ ही निष्ठावान कार्यकर्त्ताओं को ही जिम्मेदारी मिलेगी। बुधवार को रुड़की में जिला महामंत्री आदेश सैनी के कैंप कार्यालय पर कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि वह लगातार संगठन में रहे हैं। हरिद्वार में उन्होंने पहले भी काम किया है। इस बार के विधानसभा चुनाव में हरिद्वार से आशा के अनुरूप परिणाम नहीं मिला है। पार्टी स्तर पर इसकी समीक्षा हो चुकी है। वह भी कार्यकर्त्ताओं में जोश भरने के लिए मंडलों में जा रहे है। बूथ एवं शक्ति केंद्रों पर दायित्व संभाल रहे कार्यकर्त्ताओं से मि...
बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, योगी सरकार अब स्वरोजगार के लिए देगी 50 लाख रुपये

बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, योगी सरकार अब स्वरोजगार के लिए देगी 50 लाख रुपये

देश-विदेश
लखनऊ, बेरोजगारी का दंश झेल रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। खादी एवं ग्रामाेद्योग विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत युवाओं को अब 25 लाख के बजाय 50 लाख तक के प्रोजेक्ट पर ऋण दिलाया जाएगा। प्रोजेक्ट आधारित ऋण योजना के विस्तार से युवाओं को लाभ होगा। खादी ग्रामोद्योग विभाग बैंकों के माध्यम से चार प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिलाता है। आरक्षित वर्ग (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला, भूतपूर्व सैनिक व दिव्यांग) के युवाओं को समस्त ब्याज की धनराशि ब्याज उपादान के रूप में विभाग से मात्र टर्म लोन (पूंजीगत ऋण) पर अनुमन्य है। कुल परियोजना लागत में सामान्य पुरुष वर्ग को अपना स्वयं का अंशदान 10 प्रतिशत एवं आरक्षित वर्ग के लिए पांच प्रतिशत होगा। 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार विभाग की वेबसाइट upkvib-gov पर आनलाइन आवेदन कर सकते है। शहरी ग्रामी...
यूपी में आइएएस और पीसीएस अफसरों का तबादला जारी, प्रतापगढ़ और अलीगढ़ के अपर जिलाधिकारी बदले गए

यूपी में आइएएस और पीसीएस अफसरों का तबादला जारी, प्रतापगढ़ और अलीगढ़ के अपर जिलाधिकारी बदले गए

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, यूपी में आइएएस और पीसीएस अफसरों का तबादला जारी है। बुधवार सुबह शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार आइएएस और छह पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए? निशा उपाध्यक्ष बुलंदशहर विकास प्राधिकरण में तैनात थीं। उन्हें प्रतीक्षारत श्रेणी में डाल दिया गया है। चंद्रप्रकाश सिंह जिला अधिकारी बुलंदशहर को विकास प्राधिकरण बुलंदशहर एडिशनल चार्ज दिया गया है डा राजेश कुमार विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा यूपी में तैनात थे। उन्हें विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन बनाया गया है। इससे पहले विशेष सचिव औद्योगिक विकास राजेश कुमार थे। ज्ञानेश्वर त्रिपाठी विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग को विशेष सचिव सामान्य सचिवालय प्रशासन बनाया गया है। बिपिन कुमार मिश्रा अपर जिलाधिकारी (वि/रा) को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) लखनऊ बनाया गया है। हिमांशु कुमार गुप्ता अपर जिलाधिकारी (ट्रान्स) लखनऊ को अपर जिलाधिकारी (वि/रा...
जम्मू में एक ही घर में मिले 6 लोगों के शव, जांच में जुटी पुलिस

जम्मू में एक ही घर में मिले 6 लोगों के शव, जांच में जुटी पुलिस

देश-विदेश
जम्मू, तवी विहार सिद्धड़ा में आज सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक मुहल्ले में दो अलग-अलग घरों से दो परिवारों के छह लोगों के शवों के मिलने से इलाके में दहशत पैदा हो गई है। पुलिस विभाग ने इस संबंध में कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं कहा है। सभी शवों को जम्मू राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही वह इस संबंध में बयानबाजी कर पाएंगे। मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए एसपी रूरल संजय शर्मा के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है। इस टीम में एसडीपीओ नगरोटा प्रदीप कुमार, एसएचओ नगरोटा इंस्पेक्टर विश्व प्रताप और एसआई माजिद हुसैन आईसी पीपी सिद्धड़ा को शामिल किया गया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें श्रीनगर से एक महिला ने फोन किया था, जिन्होंने अपना नाम शहजादा पुत्री हबीबुल्लाह भट निवासी 900 भट हाउस, बरजुल्ला श्रीनगर बताया। उन्होंने बताया क...