Saturday, March 7News That Matters

Day: August 28, 2022

मन की बात’ के जरिए आज फिर देशवासियों से रूबरू हुए प्रधानमंत्री मोदी, बोले- हर ओर दिखा देशभक्ति का जज्बा

मन की बात’ के जरिए आज फिर देशवासियों से रूबरू हुए प्रधानमंत्री मोदी, बोले- हर ओर दिखा देशभक्ति का जज्बा

देश-विदेश
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 92वें एपिसोड को सबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने हर घर तिरंगा मुहिम को सफल बनाने के लिए देशवासियों की सराहना की। रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के विशेष अवसर पर हमने देश की सामूहिक शक्ति के देखा को देखा। इस दौरान हमें एक चेतना की अनुभूति हुई। इतना बड़ा देश, इतनी विविधताएं, लेकिन जब बात तिरंगा फहराने की आई, तो हर कोई, एक ही भावना में बहता दिखाई दिया। तिरंगामय हुआ मेरा कार्यालय- पीएम मोदी पीएम मोदी ने आगे कहा कि अगस्त के इस महीने में आप सभी के पत्रों, संदेशों और कार्ड ने मेरे कार्यालय को तिरंगामय कर दिया है। मुझे ऐसा शायद ही कोई पत्र मिला हो, जिस पर तिरंगा न हो, या तिरंगे और आजादी से जुड़ी बात न हो। आजादी के इस महीने में हमारे पूरे देश में अमृ...
नैनीताल क्लब के शैले हॉल में मोदी @ 2.0 कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे CM Dhami

नैनीताल क्लब के शैले हॉल में मोदी @ 2.0 कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे CM Dhami

उत्तराखण्ड
नैनीताल,  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 28 अगस्त रविवार को जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। जानकारी देते हुये वरिष्ठ निजी सचिव भूपेन्द्र सिंह बसेड़ा ने बताया कि रविवार दोपहर 2ः45 बजे मुख्यमंत्री धामी देहरादून से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर अपराह्न 3ः30 बजे कैलाखान हैलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 3ः45 बजे नैनीताल क्लब के शैले हॉल में मोदी @ 2.0 कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। शाम छह बजे से सात बजे तक स्थानीय भ्रमण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल रविवार को मोदी @ 20 विषय को लेकर आयोजित, जिला सेमिनार में प्रतिभाग करेंगे। सेमिनार में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल मुख्य वक्ता होंगे। सेमिनार में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट व विधायक सरिता आर्य भी उपस्थित रहेंगी। शनिवार को नैनीताल क्लब में विधायक तथा मं...
मानसून एक बार फिर से उत्तराखंड में सक्रिय, छह जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

मानसून एक बार फिर से उत्तराखंड में सक्रिय, छह जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

उत्तराखण्ड
देहरादून : मानसून एक बार फिर से उत्तराखंड में सक्रिय होने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिन यानी रविवार व सोमवार को देहरादून समेत प्रदेश के छह जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। इन छह जिलों में खतरे को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मलबा आने से बंद गंगोत्री हाईवे खुला रविवार की सुबह गंगोत्री हाईवे नरेंद्रनगर में चाचा भतीजा होटल के पास मलबा आने से बंद हो गया था। बारिश रुकते ही यहां मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया और यातायात सुचारू किया गया। भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बयान जारी कर बताया कि रविवार व सोमवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत व ऊधम सिंह नगर जनपदों में कहीं - कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की भी संभावना बन रही है। भारी से ब...
गोरखपुर दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग

गोरखपुर दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग

उत्तरप्रदेश
गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार को गोरखपुर आएंगे। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह के समापन सत्र में शामिल होंगे। उसके बाद एमजी पीजी कालेज में प्रतिमा का लोकार्पण करने जाएंगे। मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में रात्रि निवास करेंगे। सोमवार की सुबह लखनऊ रवाना होने की संभावना है। यह है सीएम का कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सुबह करीब 11 बजे महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय सोनबरसा पहुंचेंगे। वहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद एमपी पालिटेक्निक पहुंचेंगे और वहां से गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। शाम चार बजे एमजी डिग्री कालेज पहुंचेंगे। वहां नेशनल एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा स्थापित की गई महात्मा गांधी पीजी कालेज के लगातार 47 वर्षों तक प्रबंधक रहे स्व. प्रेम नारायण श्रीवास्तव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इस का...
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद एमए खान ने पार्टी से दिया इस्तीफा; राहुल गांधी पर लगाया गंभीर आरोप

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद एमए खान ने पार्टी से दिया इस्तीफा; राहुल गांधी पर लगाया गंभीर आरोप

देश-विदेश
हैदराबाद, कांग्रेस पार्टी में इस्तीफे का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। तेलंगाना के कांग्रेस नेता और राज्यसभा के पूर्व सांसद एमए खान ने भी पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है। खान ने कांग्रेस नेतृत्व और राहुल गांधी पर कई आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेतृत्व को लिखे अपने इस्तीफे पत्र में एमए खान ने कहा कि G23 के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस के कल्याण और भलाई के लिए अपनी आवाज उठाई थी। लेकिन पार्टी नेतृत्व ने उनके इस कदम को नजरअंदाज किया। अगर पार्टी ने उन नेताओं पर भरोसा दिखाया होता और उनकी बात को महत्व दिया होता तथा पार्टी के लिए उनकी चिंता को समझा होता, तो शायद स्थिति आज अलग होतीं। उन्होंने आगे कहा कि मैं अपने छात्र जीवन से ही यानी 4 दशकों से ज्यादा समय तक पार्टी से जुड़ा रहा। खान ने कहा- पार्टी को छोड़ने के अलावा कोई...