घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की ओर से धारा पुलिस चौकी में तहरीर दी गई
देहरादून : घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की ओर से दिए बयान के विरोध में एक अधिवक्ता देवेन्द्र राणा की ओर से धारा पुलिस चौकी में तहरीर दी गई है।
भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग
तहरीर में अधिवक्ता की ओर से भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। कुछ दिन पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से एक बयान जारी किया था कि कोई घर तिरंगा लगने से न छूटे।
कहा था कि वैसे भी जिस घर में तिरंगा नहीं लगा होगा, उस घर को लोग विश्वास की नजर से नहीं देख पाएंगे। उनके इस बयान का जगह-जगह विरोध चल रहा है। शनिवार को अधिवक्ता डीएस राणा की ओर से इस संबंध में तहरीर दी गई है।
किसी को तिरंगा लगाने में क्या परेशानी हो सकती है
बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि उन्होंने आह्वान किया था कि जो तिरंगा नहीं लगाएगा, उसका समाज विश्वा...








