आज दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के विदाई समारोह में होंगे शामिल
लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर यानी बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सूत्रों के अनुसार वह दोपहर लगभग 3.10 बजे दिल्ली पहुंचेंगे और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के विदाई समारोह में शामिल होंगे। वहीं, गुरुवार को योगी आदित्यनाथ नए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल होंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री की वहां भाजपा के शीर्ष नेताओं से शिष्टाचार भेंट भी प्रस्तावित है।
जगदीप धनखड़ को मिले थे 528 वोट
उपराष्ट्रपति के चुनाव में कुल 725 वोट पड़े थे। इनमें से धनखड़ को 528 वोट मिले और विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को 182 वोट। 15 वोट अवैध पाए गए। इस तरह धनखड़ ने विपक्षी उम्मीदवार को 346 मतों से पराजित किया है, उन्हें 74.36 प्रतिशत वोट मिला।
नए उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के बारे में जानें सबकुछ
जगदीप धनखड़ का...








