Saturday, March 7News That Matters

Month: August 2022

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी, अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना|

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी, अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना|

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी, अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना| उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में जहां ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं भारी से बहुत अधिक बारिश की संभावना है। शुक्रवार को बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ नाले के पास अवरुद्ध हो गया है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए सुचारू है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंदरकोट के पास सुबह 6:20 बजे तक खुला था इसके बाद से लगातार पत्थर गिरने से हाईवे खोलने का काम कुछ देर बंद रहा। कुछ देर बाद गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंदरकोट के पास यातायात हेतु सुचारू किया गया। यात्रियों ने अपने वाहनों में गुजारी रात कर्णप्रयाग के पास पंचपुल...
शिवभजन गाने वाली फरमानी नाज बिग बॉस 16 आएंगी नजर, भाई ने किया बड़ा खुलासा

शिवभजन गाने वाली फरमानी नाज बिग बॉस 16 आएंगी नजर, भाई ने किया बड़ा खुलासा

देश-विदेश
नई दिल्ली, 'हर हर शंभू' गाने की सिंगर फरमानी नाज पर मचे बवाल के बीच उनके भाई फरमान ने बताया कि उनकी बहन के खिलाफ किसी भी तरह का कोई भी फतवा जारी नहीं हुआ है। साथ ही ये भी कहा कि वो मुस्लिम धर्म छोड़कर किसी भी हाल में हिन्दू नहीं बनने वाली हैं। फरमान ने ये भी बताया कि उनकी बहन के पास एक रियलिटी शो का ऑफर भी आया है जिसके बारे में अभी सोच विचार चल रहा है। Bigg Boss 16 में जाएंगी फरमानी नाज फरमानी नाज अपने भाई फरमान के साथ पिछले साल इंडियन आइडल में नजर आईं थीं। फरमान ने बताया कि उनकी बहन के पास गुरुवार को बिग बॉस 16 के लिए ऑफर आया है। पर बहन अभी इसे लेकर कुछ डिसाइड नहीं कर पा रहीं क्योंकि उन्हें लगता है कि 'बिग बॉस' में काफी लड़ाई झगड़ा होता है जो कि उन्हें पसंद नहीं है। इसके साथ ही फरमान ने कहा कि बिग बॉस में सपना चौधरी के साथ भी बाकी के कंटेस्टेंट्स ने काफी बुरा व्यवहार किया था जिसे सोचकर ...
प्रदेश के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी,कुछ जगहों पर मलबा आने से सड़कें भी बाधित हो रही है।

प्रदेश के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी,कुछ जगहों पर मलबा आने से सड़कें भी बाधित हो रही है।

उत्तराखण्ड
प्रदेश के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी,कुछ जगहों पर मलबा आने से सड़कें भी बाधित हो रही है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। इसी बीच कुछ जगहों पर मलबा आने से सड़कें भी बाधित हो रही है। मानसून सीजन में तीसरी बार मौसम विभाग ने प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सरकार, शासन, जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को चौबीसों घंटे सतर्क रहने की सलाह दी है। उत्तराखंड के चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में आज भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। चालू मानसून सीजन में यह तीसरी बार है जब मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सुबह से प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/chief-minister-pushkar-singh-dhami-wi...
आचार्य बालकृष्ण के जन्म उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी |

आचार्य बालकृष्ण के जन्म उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी |

उत्तराखण्ड
आचार्य बालकृष्ण के जन्म उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी | आचार्य बालकृष्ण के जन्म उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की नेचुरोपैथी (प्राकृतिक चिकित्सा) डॉक्टरों का पंजीकरण होगा। उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि पतंजलि उत्तराखंड में विश्व स्तरीय नेचुरोपैथी अस्पताल खोलने में सरकार की मदद करेगा। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। पतंजलि विवि के सभागार में आचार्य बालकृष्ण के जन्मोत्सव पर पारंपरिक भारतीय चिकित्सा आधुनिकीकरण, लोक स्वास्थ्य एवं औद्योगिक परिप्रेक्ष्य विषय पर चल रहे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के चौथे दिन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई कैबिनेट मंत्रियों ने कार्यक्रम में शिरकत की। यह भी पढ़े ;- http://uttaranchalcrimenews.com/shi...
शिवसेना नेता संजय राउत को लगा बड़ा झटका, 8 अगस्त तक बढ़ाई गई ईडी की हिरासत

शिवसेना नेता संजय राउत को लगा बड़ा झटका, 8 अगस्त तक बढ़ाई गई ईडी की हिरासत

देश-विदेश
मुंबई, शिवसेना नेता संजय राउत को आज बड़ा झटका लगा है। पात्रा 'चाल' घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में शिवसेना नेता की ईडी हिरासत को 8 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज गिरफ्तार संजय राउत को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में पेश किया, जिसके बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। बता दें कि रविवार आधी रात को राउत को वित्तीय संपत्ति लेनदेन में कथित वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में गिरफ्तार किया था। पहले भी आठ दिन की मांगी थी हिरासत ईडी ने सोमवार को राउत को पीएमएलए अदालत के न्यायाधीश एमजी देशपांडे के समक्ष पेश किया था और आठ दिनों के लिए उसकी रिमांड मांगी थी। लेकिन अदालत ने शिवसेना नेता को चार अगस्त तक एजेंसी की हिरासत में भेज दिया। एजेंसी ने सोमवार को अदालत को बताया था कि राउत और उनके परिवार को आवास पुनर्विकास परियोजना में कथित अनियमितताओं से एक करोड़ रुपये से अधिक का अ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सात अगस्त को नई दिल्ली में होने वाली बैठक में होंगे सम्मिलित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सात अगस्त को नई दिल्ली में होने वाली बैठक में होंगे सम्मिलित

उत्तराखण्ड
देहरादून : नीति आयोग में उत्तराखंड समेत हिमालयी राज्यों की पृथक पारिस्थितिकी एवं भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखकर अलग नीति बनाने पर बल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सात अगस्त को नई दिल्ली में आयोग की शासी परिषद की सातवीं बैठक में इस विषय को उठाएंगे। नीति आयोग के समक्ष रखे जाने वाले विषयों पर की चर्चा मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार को सचिवालय में नीति आयोग के समक्ष रखे जाने वाले विषयों से संबंधित बिंदुओं पर विभागवार चर्चा की। आयोग की बैठक के एजेंडा बिंदुओं में फसल विविधीकरण एवं दलहन व तिलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता, विद्यालयी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन और शहरी प्रशासन से संबंधित योजनाओं का क्रियान्वयन शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग सभी राज्यों को ध्यान में रखकर समान रूप से केंद्रपोषित योजनाओं और नीतियों का निर्धारण करता है। हिमालयी रा...
सहस्रधारा में भारी वर्षा के बीच हुए भूस्खलन से मचा हड़कंप, पांच लोग हुए घायल

सहस्रधारा में भारी वर्षा के बीच हुए भूस्खलन से मचा हड़कंप, पांच लोग हुए घायल

उत्तराखण्ड
देहरादून: सहस्रधारा क्षेत्र में भारी वर्षा के बीच हुए भूस्खलन से हड़कंप मच गया। पहाड़ी से मलबा आने से तीन मकान क्षतिग्रस्‍त हो गए।। जबकि, चार मवेशी दबकर मर गए। वहीं, एक आटो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि समय रहते तीनों मकान खाली करा लिए गए। ब्रह्मपुरी में भूस्खलन से दरकी एक पहाड़ी बुधवार शाम को सहस्रधारा क्षेत्र में भारी वर्षा हुई। इसी दौरान ब्रह्मपुरी में भूस्खलन (Landslide) के कारण एक पहाड़ी दरक गई। जिसका मलबा रिहायशी क्षेत्र में आ गया। भारी मात्रा में आए मलबे के नीचे तीन मकान  क्षतिग्रस्‍त हो  गए। जबकि, आसपास भी क्षति पहुंची है। घरों में सारा सामान आया मलबे की चपेट में क्षेत्रवासी अनु पयाल ने बताया कि सुरकंडा माता मंदिर के पास पहाड़ी दरकने की आवाज से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शाम का समय होने के कारण सभी लोग बाहर खुले में आ गए। हालांकि, घर और उसके साथ अंद...
‘कोई मिल गया’ एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन, लखनऊ से था खास रिश्‍ता

‘कोई मिल गया’ एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन, लखनऊ से था खास रिश्‍ता

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, बालीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लिए एक दुख भरी खबर सामने आई है। अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने तीन अगस्त को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिथिलेश चतुर्वेदी पिछले काफी दिनों से हार्ट की बीमारी से जूझ रहे थे। वे कुछ दिनों के लिए लखनऊ में आकर अपने निवास स्‍थान पर भी रुके थे। मिथिलेश चतुर्वेदी लंबे समय से टीवी और बालीवुड से जुड़े हुए थे। उन्होंने 'कोई मिल गया', सनी देओल के साथ 'गदर एक प्रेम कथा', 'सत्या', 'बंटी और बबली जैसी फिल्मों में काम किया था। इसके साथ ही फिल्म सलमान की फिल्म रेडी में उनकी भूमिका को काफी सराहा गया। इस फिल्म में वो सलमान खान के बड़े चाचा बने थे। दामाद ने शेयर किया भावुक पोस्ट : मिथिलेश चतुर्वेदी के निधन की पुष्टि उनके दामाद आशीष चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर की है। आशीष...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देशों के बाद यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए शासन सक्रिय, लगेंगे 20 हजार और जवान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देशों के बाद यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए शासन सक्रिय, लगेंगे 20 हजार और जवान

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देशों के बाद यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए शासन सक्रिय हो गया है। अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 20 हजार और जवानों को ट्रैफिक में लगाये जाने का निर्देश दिया है। ट्रैफ‍िक व्‍यवस्‍था सुधारने के ल‍िए युवा पुलिसकर्मियों को म‍िलेगा विशेष प्रशिक्षण ट्रैफ‍िक व्‍यवस्‍था सुधारने के ल‍िए 10 हजार पुलिसकर्मी व 10 हजार होमगार्ड शामिल होंगे। अपर मुख्य सचिव का कहना है कि युवा पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिलाकर जल्द यातायात में लगाया जायेगा। इसके साथ ही एडीजी यातायात अनुपम कुलश्रेष्ठ काे प्रतिदिन यातायात व्यवस्था की समीक्षा करने का निर्देश भी दिया गया है। लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर लगे भीषण जाम के बाद यातायात प्रबंधन को लेकर बड़े ...
इंटेलिजेंस ब्यूरो ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले लश्कर-ए-तैयबा और अन्य कट्टरपंथी समूहों द्वारा संभावित आतंकी हमले के लिए अलर्ट जारी किया

इंटेलिजेंस ब्यूरो ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले लश्कर-ए-तैयबा और अन्य कट्टरपंथी समूहों द्वारा संभावित आतंकी हमले के लिए अलर्ट जारी किया

देश-विदेश
नई दिल्ली, इंटेलिजेंस ब्यूरो ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य कट्टरपंथी समूहों द्वारा संभावित आतंकी हमले के लिए अलर्ट जारी किया है। आईबी की 10 पन्नों की रिपोर्ट में कहा गया है कि लश्कर, जैश और अन्य कट्टरपंथी समूहों से खतरा है। रिपोर्ट में दिल्ली पुलिस को 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले में सख्त प्रवेश नियम लागू करने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि इस रिपोर्ट में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले और उदयपुर और अमरावती की घटनाओं का उल्लेख किया गया है। आईबी ने दिल्ली पुलिस को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। दिल्ली पुलिस को 15 अगस्त को कार्यक्रम स्थल पर सख्त प्रवेश नियम लागू करने के लिए भी कहा गया है। खुफिया एजेंसियों ने उदयपुर और अमरावती में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए पुलिस को उग्रवादी समूहों और भीड़-भाड़ वा...