Saturday, March 7News That Matters

Month: August 2022

मेरठ पहुंच कर योगी आदित्यनाथ ने नई कूड़ा गाड़ियों और मोबाइल काम्पेक्टर को दिखाई हरी झंडी

मेरठ पहुंच कर योगी आदित्यनाथ ने नई कूड़ा गाड़ियों और मोबाइल काम्पेक्टर को दिखाई हरी झंडी

उत्तरप्रदेश
मेरठ, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था में और सुधार लाने और शहर को खत्ता मुक्त करने के अभियान को गति देने के मकसद से शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस लाइंस में नगर निगम की 76 नई डोर टू डोर कूड़ा गाड़ियों, एक मोबाइल काम्पेक्टर और एक रोड स्वीपिंग मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तय समय से करीब 20 मिनट देरी से सुबह 10.50 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर पुलिस लाइंस में उतरा। इसके बाद मुख्यमंत्री का स्वागत जनप्रतिनिधियों ने किया। 10.53 बजे मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचे और नई कूड़ा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। करीब पांच मिनट बाद वह सर्किट हाउस गए। इस दौरान उनके साथ औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नन्दी, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, राज्यमंत्री दिनेश खटिक, राज्यमंत्री बृजेश सिंह और राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर मंच पर मौजूद रहे। महापौर सुनीता वर्मा भी मंच पर ...
महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण पर फंसा कानूनी पेच, पढ़ें क्या है संविधान और सरकार का तर्क |

महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण पर फंसा कानूनी पेच, पढ़ें क्या है संविधान और सरकार का तर्क |

उत्तराखण्ड
महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण पर फंसा कानूनी पेच, पढ़ें क्या है संविधान और सरकार का तर्क | उत्तराखंड में महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण पर कानूनी पेच फंसा है। आरक्षण को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने का विकल्प भी खुला है। सरकार का तर्क है कि संविधान में महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष कानून बनाने का उसे अधिकार है। उत्तराखंड की मूल निवासी महिलाओं को सरकारी नौकरियों में मिल रहे 30 प्रतिशत आरक्षण के मामले में कानूनी पेच फंस गया है। अब सरकार आरक्षण को बचाने के लिए निर्णायक कानूनी जंग की तैयारी कर रही है। ऐसे संकेत हैं कि उसकी यह जंग सुप्रीम कोर्ट तक जा सकती है। दरअसल झगड़ा संविधान के दो अनुच्छेदों के अंतरविरोध का है। संविधान के एक अनुच्छेद में साफ कहा गया है कि कोई भी राज्य डोमेसाइल के आधार पर आरक्षण नहीं दे सकता, जबकि संविधान का एक अन्य अनुच्छेद राज्य को महिलाओं के लिए विशेष कानून बनाने का अधिक...
4500 से अधिक पदों पर लटकी शिक्षक भर्ती एवं पदोन्नति, इन अभ्यर्थियों को नहीं मिली नियुक्ति |

4500 से अधिक पदों पर लटकी शिक्षक भर्ती एवं पदोन्नति, इन अभ्यर्थियों को नहीं मिली नियुक्ति |

उत्तराखण्ड
4500 से अधिक पदों पर लटकी शिक्षक भर्ती एवं पदोन्नति, इन अभ्यर्थियों को नहीं मिली नियुक्ति | विभाग में सहायक अध्यापक एलटी के 1471 पदों पर शिक्षकों की भर्ती होनी है। इनमें से 600 पदों पर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से शिक्षकों का चयन कर लिया गया है। शिक्षा विभाग के साथ मिलकर इन शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच की गई। जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की विभाग को आयोग से सूची मिलनी थी। प्रदेश में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा में 4500 से अधिक पदों पर शिक्षकों की भर्ती एवं पदोन्नति लटक गई है। इसमें सहायक अध्यापक एलटी के 600 पदों पर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से शिक्षकों का चयन किया गया, लेकिन आयोग में हाल ही में जो कुछ हुआ इसके बाद से इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिल पाई है। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर के मुताबिक विभाग में सहायक अध्यापक एलटी के 1471 पदों पर शिक्षकों की भर्ती होनी ...
स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के बाद उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा में भी पेपर लीक की हुई पुष्टि |

स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के बाद उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा में भी पेपर लीक की हुई पुष्टि |

उत्तराखण्ड
स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के बाद उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा में भी पेपर लीक की हुई पुष्टि | स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हाकम सिंह पर एसटीएफ ने पूरी तरह शिकंजा कस लिया है। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में भी हाकम सिंह का ही कनेक्शन सामने आया है। स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के बाद उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा में भी पेपर लीक की पुष्टि हुई है। प्राथमिक जांच के बाद एसटीएफ ने रायपुर थाने में छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जांच में सामने आया है कि परीक्षा से पहले ही प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी ने पेपर को एक पेन ड्राइव में दूसरे आरोपी को दे दिया था। पेपर अभ्यर्थियों को 10-10 लाख रुपये में बेचा गया। सभी छह आरोपी स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में भी नामजद हैं। एसट...
जौनसार की लोक गायिका संजना राज की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत |

जौनसार की लोक गायिका संजना राज की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत |

उत्तराखण्ड
जौनसार की लोक गायिका संजना राज की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत | सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल कुमार जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब तीन बजे सूचना मिली थी। पुलिस घर में पहुंची तो देखा कि एक महिला अपने कमरे की खिड़की की ग्रिल से लटकी थीं। जौनसार की लोक गायिका संजना राज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव कमरे की खिड़की की ग्रिल पर फंदे से लटका मिला। वह नेहरू कॉलोनी स्थित मकान में किराये पर रहती थीं। दो महीने से उनके साथ एक युवक भी रहता था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।   घटना नेहरू कॉलोनी के एच ब्लॉक स्थित घर की है। परिजनों की मौजूदगी में संजना के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल कुमार जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब तीन बजे सूचना मिली थी। पुलिस घर में पहुंची तो देखा कि एक महिला अपने कमरे की खिड़की की ग्रिल से लटकी थी...
योगी आदित्यनाथ के OSD की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

योगी आदित्यनाथ के OSD की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

उत्तरप्रदेश
गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखनाथ मंदिर स्थित कैंप कार्यालय प्रभारी मोतीलाल सिंह की गुरुवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना में उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा गुरुवार की रात करीब एक बजे गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर बस्ती जिले के खजौली चौकी के पास हुआ। मोतीलाल सिंह की पत्नी को बाबा राघवदास मेडिकल कालेज गोरखपुर में गंभीर अवस्था में भर्ती किया गया है। ऐसे हुआ हादसा दोनों लोग स्कॉर्पियो से गोरखपुर से लखनऊ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि चालक के नींद में होने की वजह से गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई, जिसमें पति पत्नी दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों लोगों को गोरखपुर स्थित गोरखनाथ चिकित्सालय लाया गया, जहां मोतीलाल सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मोतीलाल सिंह नगर निगम में अपर नगर अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके...
आपदा के बाद बिजली और राशन का संकट, गांव में न तो बिजली पहुंच पाई है और न ही पानी की पाइप लाइन ठीक हो पाई है।

आपदा के बाद बिजली और राशन का संकट, गांव में न तो बिजली पहुंच पाई है और न ही पानी की पाइप लाइन ठीक हो पाई है।

उत्तराखण्ड
आपदा के बाद बिजली और राशन का संकट, गांव में न तो बिजली पहुंच पाई है और न ही पानी की पाइप लाइन ठीक हो पाई है। सरोना डुमकोट (देहरादून) के ग्रामीण धनसिंह ने बताया कि गांव के सभी संपर्क मार्ग टूटे हुए हैं। गांव में न तो बिजली पहुंच पाई है और न ही पानी की पाइप लाइन ठीक हो पाई है। नदी भी गांव से बहुत दूर है। बांदल वैली में आई आपदा के बाद से क्षेत्र के कई गांवों में अब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। वहीं, कुछ गांव ऐसे भी हैं जहां बिजली आपूर्ति की अस्थायी व्यवस्था की गई है। जिसके चलते लोगों को मोबाइल चार्ज कराने तक के लिए 10 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। सरोना डुमकोट (देहरादून) के ग्रामीण धनसिंह ने बताया कि गांव के सभी संपर्क मार्ग टूटे हुए हैं। गांव में न तो बिजली पहुंच पाई है और न ही पानी की पाइप लाइन ठीक हो पाई है। नदी भी गांव से बहुत दूर है। बरसात का पानी एकत्र कर काम चलाना ...
पुलिस हिरासत से फरार उत्तरकाशी के युवक ने गंगा में लगाई छलांग |

पुलिस हिरासत से फरार उत्तरकाशी के युवक ने गंगा में लगाई छलांग |

उत्तराखण्ड
पुलिस हिरासत से फरार उत्तरकाशी के युवक ने गंगा में लगाई छलांग | उत्तरकाशी के धौंतरी पोस्ट ऑफिस चुनेर गांव का निवासी केदार अग्निवीर परीक्षा देने आया था, लेकिन चोरी के आरोप में गिरफ्तार हो गया। पुलिस ने युवक को एलआईयू भवन के पास स्थित नए भवन में एक सिपाही की हिरासत में छोड़ दिया। रात को युवक लघु शंका का बहाना बनाकर बाहर निकला और लक्ष्मणझूला की ओर दौड़ लगा दी। पुलिस हिरासत से फरार उत्तरकाशी के युवक के गंगा में छलांग लगाने के मामले में पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने आखिरकार अपने हथियार डाल दिए। मामले में थाना पुलिस की लापरवाही कि बात सामने आने के बाद एसएसपी पौड़ी ने घटना की जांच के लिए एएसपी शेखर सुयाल की अगुवाई में जांच टीम गठित कर दी है। वहीं एसडीआरएफ की टीम गंगा में डूबे युवक की तलाश कर रही है। बीते सोमवार को तपोवन चौकी पुलिस को क्षेत्र के एक होटल में काम मांगने आए एक संदिग्ध युवक की सूचना मि...
तांशीपुर में एक बुजुर्ग महिला की गला रेतकर कर दी गई हत्या |

तांशीपुर में एक बुजुर्ग महिला की गला रेतकर कर दी गई हत्या |

उत्तराखण्ड
तांशीपुर में एक बुजुर्ग महिला की गला रेतकर कर दी गई हत्या | तांशीपुर में एक बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की बेटी ने परिचितों पर प्रॉपर्टी विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव तांशीपुर निवासी लीलावती (80) अपनी विधवा बेटी कमलेश के साथ गांव में रह रही थी। बुधवार दोपहर करीब दो बजे कमलेेश अपने बेटी को स्कूल से लेने चली गई। इस दौरान किसी ने लीलावती की गला रेतकर हत्या कर दी। करीब तीन बजे कमलेश बेटी को स्कूल से लेकर घर पहुंची और मां को आवाज लगाई लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। कमलेश ने किसी तरह धक्का मारकर दरवाजा खोला। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/chief-minister-yogi-adityanath-gifted-hostels-to-policemen-said-it-is-necessary-to-maintain-law-and-order/ उसने घर के आंगन का नजारा देखा तो पैरों त...
ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती और पुलिस टीम मालवीय नगर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर पहुंची।

ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती और पुलिस टीम मालवीय नगर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर पहुंची।

उत्तराखण्ड
ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती और पुलिस टीम मालवीय नगर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर पहुंची। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती और पुलिस टीम मालवीय नगर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर पहुंची। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्होंने बरामद हुई दवाओं को अपने कब्जे में ले लिया। बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक स्वयं फार्मासिस्ट है और लंबे समय से नारकोटिक्स ड्रग्स की तस्करी और बिक्री का काम कर रहा है। ड्रग कंट्रोल विभाग और कोतवाली पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी और बिक्री को लेकर शहर के मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ छापामारी की कार्रवाई की। ड्रग कंट्रोल विभाग और पुलिस ने मालवीय नगर में एक मेडिकल स्टोर संचालक के घर से 24 हजार नशीली दवाओं के कैप्सूल और गोली बरामद की। वहीं एक्सपायरी डेक्सट्रोज फ्लूड बेचने और मानकों के विरुद्ध मेडिकल स्टोर संचालित करने पर ड्रग इंस्पेक्टर ने तीन मेडिकल स्टोरों को सील कर दिया। बुधवार को पुलिस ...