Saturday, March 7News That Matters

Day: October 13, 2022

हिजाब पर सुप्रीम कोर्ट के दोनों जजों की राय अलग, बड़ी बेंच करेगी मामले की सुनवाई

हिजाब पर सुप्रीम कोर्ट के दोनों जजों की राय अलग, बड़ी बेंच करेगी मामले की सुनवाई

देश-विदेश
शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध को बरकरार रखने वाले कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली विभिन्न याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट के जजों ने फैसला पढ़ना शुरू कर दिया है। बताया गया है कि इस मामले में दोनों ही जजों की राय अलग-अलग है। जहां जस्टिस हेमंत गुप्ता ने इस मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को सही मानते हुए बैन के खिलाफ अपील को खारिज कर दिया, वहीं दूसरे जज सुधांशु धूनिया की पीठ ने उनसे उलट राय जाहिर की है। गौरतलब है कि कर्नाटक हाईकोर्ट ने शिक्षण संस्थानों में हिजाब पहन कर आने पर प्रदेश सरकार द्वारा लगाए प्रतिबंध को हटाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की पीठ ने इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के तर्क 10 दिन तक सुनने के बाद 22 सितंबर को सुनवाई पूरी कर ली थी और अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। जस्टिस ...
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अगरतला में रेलवे की दो ट्रेनों को झंडी दिखाकर किया रवाना

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अगरतला में रेलवे की दो ट्रेनों को झंडी दिखाकर किया रवाना

देश-विदेश
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अगरतला में उत्तर सीमांत रेलवे की दो ट्रेनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति मुर्मू ने सबसे पहले गुवाहाटी-कोलकाता-गुवाहाटी ट्रेन का अगरतला तक विस्तार को हरी झंडी दिखाई और फिर अगरतला-जिरीबाम-अगरतला जन शताब्दी एक्सप्रेस का विस्तार खोंगसांग, मणिपुर तक किया।...
CM योगी को राजनीति में ‘इंडियन ऑफ द ईयर’ अवार्ड से किया सम्मानित, जनता को किया समर्पित

CM योगी को राजनीति में ‘इंडियन ऑफ द ईयर’ अवार्ड से किया सम्मानित, जनता को किया समर्पित

उत्तरप्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को  इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। योगी को राजनीति श्रेणी में उनके शानदार काम के लिए यह सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवार्ड को प्रदेश की 25 करोड़ जनता को समर्पित करते हुए कहा कि इस सम्मान के असली हकदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड समारोह में राजनीति के अलावा मनोरंजन, खेल, स्टार्टअप, सोशल चेंज और जलवायु आदि श्रेणियों में प्रेरणास्पद कार्य करने वाली भारतीय हस्तियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री योगी को राजनीति की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मिला। इस श्रेणी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया सहित कई बड़े नाम शामिल थे। अवार्ड समारोह में सीएम योगी खुद मौजूद नहीं हो सके। उन्होंने वीडियो संदेश ...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

उत्तरप्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में अब से कुछ ही देर में लखनऊ के लोकभवन में कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में करीब 12 प्रस्ताव लाए जाएंगे। बैठक में औद्योगिक नीति सहित विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। ये कैबिनेट बैठक सोमवार को प्रस्तावित थी पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन होने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई और राज्य में तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गई।...
काशीपुर: घर के आंगन में अखबार पड़ रहे किसान नेता की गोली मार कर दी हत्या

काशीपुर: घर के आंगन में अखबार पड़ रहे किसान नेता की गोली मार कर दी हत्या

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के काशीपुर में किसान नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर आए मुंह ढापे बदमाशों ने किसान नेता पर गोली चलाई और फरार हो गए। महल सिंह (70) कांग्रेस के दमदार नेता रहे हैं। कुंडेश्वरी के ग्राम जुड़का नंबर एक निवासी किसान नेता महल सिंह की बाइक सवार लोगों ने पांच राउंड गोली चला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं घटना के बाद से महल सिंह के घर के बाहर भारी भीड़ लगी है। जुड़का नंबर दो निवासी महल सिंह 70 गुरुवार सुबह अपने घर के बाहर बैठ कर अखबार पढ़ रहे थे। इसी दौरान यहां दो बाइकों से नकाबपोश पहुंचे। पांच राउंड फायरिंग की हमलावरों ने पांच राउंड फायरिंग की। जिससे महल सिंह यही जमीन पर गिर पड़े। गोलियों के आवाज सुन परिजन दौड़े बाहर चले आए, तो देखा महल सिंह जम...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के सीमांत गांव माणा से केंद्र सरकार के वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम विधिवत शुरू कर सकते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के सीमांत गांव माणा से केंद्र सरकार के वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम विधिवत शुरू कर सकते

उत्तराखण्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के सीमांत गांव माणा से केंद्र सरकार के वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम विधिवत शुरू कर सकते हैं। यह प्रोग्राम भारत चीन और नेपाल सीमा पर बसे गांवों को आबाद बनाए रखने और पलायन रोकने के लिए तैयार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री दीपावली के आसपास 21 अक्तूबर को उत्तराखंड आ सकते हैं। वह चीन सीमा से सटे देश के अंतिम गांव माणा भी जा सकते हैं। जहां एक जनसभा भी होने की चर्चा है। बाबा केदार और बदरीनाथ में दर्शन के बाद प्रधानमंत्री सीमांत गांव माणा स्थित आईटीबीपी के जवानों के बीच पहुंचेंगे, जहां वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की विधिवत शुरुआत भी कर सकते हैं। चमोली जिला प्रशासन पीएम के संभावित दौरे की तैयारी में जुट गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय से अभी पीएम का फाइनल कार्यक्रम नहीं आया है। चर्चा है कि प्रधानमंत्री पहले केदारनाथ जाएंगे जहां चल रहे पुनर्निर्माण क...