Saturday, March 7News That Matters

Day: November 3, 2022

आपदा प्रबंधन विभाग व आईआरआई के बीच समझौता

आपदा प्रबंधन विभाग व आईआरआई के बीच समझौता

उत्तराखण्ड
आने वाले दिनों में उत्तराखंड की बड़ी नदियों में जलस्तर बढ़ेगा तो आपदा प्रबंधन विभाग को इसका तुरंत अलर्ट मिल जाएगा। बांधों की डाउन स्ट्रीम में भी ऑटोमेटिक सेंसर लगेंगे। बड़ी नदियों और बांधों की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए बुधवार को राज्य सचिवालय में आपदा प्रबंधन विभाग और सिंचाई अनुसंधान संस्थान (आईआरआई), रुड़की के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा के मुताबिक, आईआरआई की ओर से समझौता ज्ञापन पर सिंचाई विभाग प्रमुख अभियंता दिनेश चंद्रा ने हस्ताक्षर किए। आईआरआई राष्ट्रीय जल विज्ञान परियोजना के तहत नदियों में यह तंत्र विकसित कर रही है। इस समझौते के मुताबिक, दोनों संस्थाओं के बीच जल संसाधन संबंधी आंकड़े साझा हो सकेंगे। राज्य में बड़ी नदियों का रियल टाइम डाटा प्राप्त होगा और बाढ़ पूर्वानुमान और पूर्व चेतावनी तंत्र विकसित हो सकेगा। इस अवसर सभी जल विद्युत ...
उत्तराखंड में अब नए कनेक्शन में देरी, बिल में गड़बड़ी दूर न करने, चार घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर उपभोक्ताओं को मिलेगा मुआवजा

उत्तराखंड में अब नए कनेक्शन में देरी, बिल में गड़बड़ी दूर न करने, चार घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर उपभोक्ताओं को मिलेगा मुआवजा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में अब नए कनेक्शन में देरी करने, बिल में गड़बड़ी दूर न करने, शहरी क्षेत्रों में चार घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर यूपीसीएल की ओर से उपभोक्ताओं को मुआवजा देना होगा। प्रदेश में उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (कार्य निष्पादन के मानक) विनियम 2022 लागू हो गया है। आयोग ने 15 साल के बाद इस विनियम में संशोधन करते हुए हाई वोल्टेज से घर के टीवी, फ्रिज जैसे उपकरण फुंकने पर मुआवजा दस गुना बढ़ा दिया है। बुधवार को नियामक आयोग कार्यालय में आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष डीपी गैरोला और सदस्य तकनीकी एमके जैन ने बताया कि इस विनियम के मुताबिक, उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सेवाओं की समयसीमा तय की गई है। साथ ही देरी पर जुर्माने और उपभोक्ताओं को मुआवजे के प्रावधान किए गए हैं। बताया कि इसके लिए यूपीसीएल को नौ महीने के भीतर शिकायत निस्तारण प्रक्रिया तैयार करनी होगी। इसमें कुछ सेवाओं में देरी पर तो सीधे उ...
वृंदावन के गार्डन होटल में आग, तीसरी मंजिल पर धुंआ देखकर कमरे से भागे लोग, दो की मौत

वृंदावन के गार्डन होटल में आग, तीसरी मंजिल पर धुंआ देखकर कमरे से भागे लोग, दो की मौत

उत्तरप्रदेश
मथुरा के बसेरा ग्रुप के होटल वृंदावन गार्डन में गुरुवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग होटल की ऊपरी मंजिल पर लगी। अग्निकांड में दो लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो युवक झुलस गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई गई है। उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। आग कैसे लगी, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी है। वृंदावन में रामकृष्ण मिशन अस्पताल के समीप बसेरा ग्रुप का होटल वृंदावन गार्डन है। तीन मंजिला होटल की ऊपरी मंजिल पर सुबह करीब पांच बजे आग की लपटें उठती दिखाई दीं, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। बताया गया है कि आग की शुरुआत गोदाम से हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। चीख-पुकार मच गई। होटल के कमरों में ठहरे श्रद्धालु बाहर निकलकर भागने लगे। कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई जा सकी आग    घटना की सूचना पर पुलिस के साथ 108 नंबर की तीन एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पह...
सुप्रीम कोर्ट ने लाल किला हमले के दोषी आतंकवादी मोहम्मद आरिफ की मौत की सजा बरकरार रखी

सुप्रीम कोर्ट ने लाल किला हमले के दोषी आतंकवादी मोहम्मद आरिफ की मौत की सजा बरकरार रखी

देश-विदेश
नई दिल्‍ली, सुप्रीम कोर्ट ने साल 2000 के लाल किला हमले के मामले में दी गई मौत की सजा को बरकरार रखते हुए शीर्ष अदालत के पहले के आदेश को चुनौती देने वाली लश्कर ए तैयबा आतंकी और पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद आरिफ उर्फ ​​अशफाक की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी। बता दें कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा द्वारा किए गए हमले में दो सैनिकों समेत 3 लोगों की जान गई थी। लाल किले पर हुए हमले में गई थी 3 लोगों की जान लाल किले पर 22 दिसंबर 2000 को आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-E-Taiba) ने हमला किया था। इस हमले में दो सैनिकों समेत 3 लोग की जान गई थी। हमले के बाद भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में लाल किला में घुसपैठ करने वाले 2 आतंकवादी भी मारे गए थे। इस मामले में 31 अक्टूबर 2005 को निचली अदालत ने मोहम्‍मद आरिफ को दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई थी। मोहम्‍मद आरिफ को सुप्रीम कोर्ट स...
यमुनोत्री विधायक ने मुख्यमंत्री धामी से किया अनुरोध, विधानसभा का शीतकालीन सत्र देहरादून में आयोजित करने का अनुरोध किया

यमुनोत्री विधायक ने मुख्यमंत्री धामी से किया अनुरोध, विधानसभा का शीतकालीन सत्र देहरादून में आयोजित करने का अनुरोध किया

उत्तराखण्ड
देहरादून। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर विधानसभा का आगामी शीतकालीन सत्र देहरादून में आयोजित करने का अनुरोध किया है। यमुनोत्री विधायक ने मुख्यमंत्री धामी से किया अनुरोध यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने मुख्यमंत्री धामी से अनुरोध किया है कि उत्तराखंड की आमजन भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्मकालीन विधानसभा सत्र को गैरसैण तथा शीतकालीन विधानसभा सत्र देहरादून में संपन्न कराया जाए। गत दिवस खानपुर विधायक उमेश कुमार तथा लक्सर विधायक मो शहजाद ने भी पत्रों  के माध्यम से विधानसभा का आगामी शीतकालीन सत्र देहरादून में आयोजित करवाने का अनुरोध किया। 16 दिसंबर से पहले होना है विधानसभा का सत्र विधानसभा का आगामी सत्र 16 दिसंबर से पहले होना है। सत्र की तिथि और स्थल तय करने के मद्देनजर राय जानने के उद्देश्य से हाल में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सर्वदलीय...
राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने कहा- उत्तराखंड के हर जिले में दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र खुलेंगे, जल्द ही मंत्रालय को भेजेगी प्रस्ताव

राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने कहा- उत्तराखंड के हर जिले में दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र खुलेंगे, जल्द ही मंत्रालय को भेजेगी प्रस्ताव

उत्तराखण्ड
देहरादून: उत्तराखंड के हर जिले में जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) खुलेंगे। केंद्र सरकार ने इस सिलसिले में राज्य से प्रस्ताव मांगे हैं। राज्य के दौरे पर आई केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने 'दैनिक जागरण' से बातचीत में यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी डीडीआरसी के बारे में चर्चा हुई है। राज्य सरकार जल्द ही मंत्रालय को प्रस्ताव भेजेगी। इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर इन केंद्रों की स्थापना के लिए धनराशि जारी की जाएगी। केंद्रीय राज्य मंत्री भौमिक ने कहा कि केंद्र सरकार की प्राथमिकता है कि हर जिले में डीडीआरसी हो। यह दिव्यांगजनों के लिए अस्पताल जैसी व्यवस्था है। इसकी स्थापना को केंद्र सरकार 28 लाख रुपये की राशि देती है, जबकि पांच लाख प्रशासनिक मद में दिए जाते हैं। इसके अलावा उपकरण खरीदने को एक बार में 20 ला...
सलमान की बहन पर दिल हार बैठे थे पुलकित, फिर इस अभिनेत्री की वजह से जुदा हुईं राहें |

सलमान की बहन पर दिल हार बैठे थे पुलकित, फिर इस अभिनेत्री की वजह से जुदा हुईं राहें |

मनोरंजन
सलमान की बहन पर दिल हार बैठे थे पुलकित, फिर इस अभिनेत्री की वजह से जुदा हुईं राहें | मायानगरी मुंबई....यहां कई प्रेम कहानियां शुरू हुईं। कुछ मंजिल तक पहुंची ही नहीं और कुछ अमर हो गईं। हालांकि, कुछ ऐसी कहानियां भी बुनी गईं जो शादी तक तो पहुंची, लेकिन आखिर में जाकर दम तोड़ गईं। आज हम आपको ऐसी ही एक लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। यह लव स्टोरी किसी और की नहीं बल्कि मशहूर अभिनेता पुलकित सम्राट और जर्नलिस्ट श्वेता रोहिरा की है। मायानगरी मुंबई....यहां कई प्रेम कहानियां शुरू हुईं। कुछ मंजिल तक पहुंची ही नहीं और कुछ अमर हो गईं। हालांकि, कुछ ऐसी कहानियां भी बुनी गईं जो शादी तक तो पहुंची, लेकिन आखिर में जाकर दम तोड़ गईं। आज हम आपको ऐसी ही एक लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। यह लव स्टोरी किसी और की नहीं बल्कि मशहूर अभिनेता पुलकित सम्राट और जर्नलिस्ट श्वेता रोहिरा की है। आपको ब...
मेडिकल के छात्रों के लिए अब दिमागी जांच अनिवार्य नहीं, इस विवाद की वजह से लिया गया फैसला |

मेडिकल के छात्रों के लिए अब दिमागी जांच अनिवार्य नहीं, इस विवाद की वजह से लिया गया फैसला |

देहरादून
मेडिकल के छात्रों के लिए अब दिमागी जांच अनिवार्य नहीं, इस विवाद की वजह से लिया गया फैसला | नीट यूजी और नीट पीजी से दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए पिछले दिनों राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी ने मनोचिकित्सक टेस्ट अनिवार्य किया था। सरकार ने इस संबंध में न तो नीतिगत फैसला लिया था और न ही देश के अन्य मेडिकल कॉलेजों में यह जांच अनिवार्य है। प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए दाखिले में छात्रों की अनिवार्य रूप से दिमागी जांच नहीं होगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज की ओर से छात्रों का मनोचिकित्सक टेस्ट (साइकेट्रिस्ट) अनिवार्य करने के फैसले को रद्द कर दिया है। अब जरूरत महसूस होने पर ही यह जांच होगी। नीट यूजी और नीट पीजी से दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए पिछले दिनों राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी ने मनोचिकित्सक टेस्ट अनिवार्य किया था। सरकार ने इस संब...
रुड़की में ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट के कारखाने में देर रात लगी भयंकर आग, एक व्यक्ति की हुई मौत|

रुड़की में ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट के कारखाने में देर रात लगी भयंकर आग, एक व्यक्ति की हुई मौत|

उत्तराखण्ड
रुड़की में ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट के कारखाने में देर रात लगी भयंकर आग, एक व्यक्ति की हुई मौत| रुड़की के गुलाब नगर मोहल्ले में एक ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट के कारखाने में देर रात अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं,आग लगने से कारखाने के पास में बने मकान में भी दरारें आई हैं। देर रात लगी कारखाने में आग रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गुलाब नगर मोहल्ले में सरफराज पुत्र कय्यूम का ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट का सामान बनाने का एक कारखाना है। बुधवार रात अचानक आग लग गई। जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। बुलाने पड़े कई अग्निशमन वाहन सूचना मिलते ही तुरंत दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयंकर ...
उत्तराखंड में बेमौसम ही जलने लगे जंगल, 2 दिनों में पांच घटनाएं,वन विभाग बेखबर|

उत्तराखंड में बेमौसम ही जलने लगे जंगल, 2 दिनों में पांच घटनाएं,वन विभाग बेखबर|

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बेमौसम ही जलने लगे जंगल, 2 दिनों में पांच घटनाएं,वन विभाग बेखबर| करीब 30 से 40 हेक्टेयर जंगल आग से प्रभावित हुआ है। इस दिनों में भी उत्तराखंड में जंगल जल रहे हैं। इसको लेकर वन विभाग बेखबर है। विभाग के पास इसको लेकर कोई तैयारी नहीं है। पिछले दो दिनों में 5 घटनाएं। सर्दियों के बावजूद अभी से उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने लगी है। एक नवंबर से अब तक आग की पांच से ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं। इसे लेकर फॉरेस्ट सर्वे आफ इंडिया ने फायर अलर्ट भी शुरू कर दिया है। लेकिन वन विभाग अभी भी बेखबर है। ना तो आग से निपटने की तैयारी है,ना ही कोई सतर्कता। हैरानी की बात है कि वन मुख्यालय के फायर कंट्रोल रूम तक को आग की जानकारी नहीं दी गई। एफएसआई के अलर्ट के बाद मुख्यालय ने सभी डिवीजनों को अलर्ट कर दिया है। कुमाऊं में 5 से ज्यादा घटनाएं अभी जंगलों में काफी नमी है। अंदर का तापमान भी काफी कम हो...