Saturday, March 7News That Matters

Month: November 2022

ट्रेन रिजर्वेशन नहीं हुआ तो टूट जाएगा नेशनल खेलने का सपना, मायूस उत्तराखंड की हैंडबाल महिला टीम |

ट्रेन रिजर्वेशन नहीं हुआ तो टूट जाएगा नेशनल खेलने का सपना, मायूस उत्तराखंड की हैंडबाल महिला टीम |

देहरादून
ट्रेन रिजर्वेशन नहीं हुआ तो टूट जाएगा नेशनल खेलने का सपना, मायूस उत्तराखंड की हैंडबाल महिला टीम | आंध्र प्रदेश में होने वाली हैंडबाल चैंपियनशिप में खेलने के लिए उत्तराखंड की महिला टीम को 24 नवंबर को यहां से रवाना होना है, लेकिन ट्रेन में वेटिंग लिस्ट अधिक होने के कारण खिलाड़ियों की सीट कंफर्म नहीं हो पाई है। ट्रेन में रिजर्वेशन न होने से खिलाड़ियों में मायूसी है। उत्तराखंड हैंडबॉल एसोसिएशन की 16 सदस्यीय टीम का रिजर्वेशन नहीं हुआ तो उनका नेशनल खेलने का सपना टूट जाएगा। इस टीम को आंध्र प्रदेश में 26 नवंबर से शुरू होने वाली 51वीं सीनियर महिला हैंडबाल चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करना है, लेकिन ट्रेन में रिजर्वेशन न मिलने से इन खिलाड़ियों को ले जाने से मना कर दिया गया है। इस टीम को उत्तराखंड की तरफ से आंध्र प्रदेश में होने वाली हैंडबाल चैंपियनशिप में खेलने के लिए 24 नवंबर क...
हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद का चौथा संस्करण शुरू, नौसेना प्रमुख ने कही यह बात |

हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद का चौथा संस्करण शुरू, नौसेना प्रमुख ने कही यह बात |

देश-विदेश
हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद का चौथा संस्करण शुरू, नौसेना प्रमुख ने कही यह बात | रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आईपीआरडी-2022 का थीम 'हिंद-प्रशांत महासागर पहल (आईपीओआई) का संचालन' है। इसके बारे में 04 नवंबर 2019 को बैंकॉक में 14वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चर्चा की थी। हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद (Indo-Pacific Regional Dialogue) के चौथे संस्करण की शुरुआत बुधवार को हो गई। यह संवाद 25 नवंबर तक नई दिल्ली में चलेगी। यह भारतीय नौसेना का एक शीर्ष-स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन है और सामरिक स्तर पर नौसेना की भागीदारी की प्रमुख अभिव्यक्ति को दर्शाता है। इस दौरान नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने कहा कि भारत को भूगोल द्वारा हिंद प्रशांत में एक सुविधाजनक स्थान प्राप्त हुआ है और भारत इस क्षेत्र के समग्र विकास और समृद्धि में एक सक्रिय योगदानकर्ता ...
उत्तराखंड सरकार का 33 करोड़ का वेब पोर्टल बना सफेद हाथी, थाईलैंड की कंपनी ने किया था तैयार |

उत्तराखंड सरकार का 33 करोड़ का वेब पोर्टल बना सफेद हाथी, थाईलैंड की कंपनी ने किया था तैयार |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड सरकार का 33 करोड़ का वेब पोर्टल बना सफेद हाथी, थाईलैंड की कंपनी ने किया था तैयार | वर्ष 2019 में आपदा प्रबंधन विभाग ने विश्व बैंक की सहायता से यह वेब पोर्टल विकसित किया था। इस वेब पोर्टल पर हर वह जानकारी मौजूद है जो आपदा प्रबंधन के समय तुरंत कार्रवाई के लिए काम आ सकती है।पोर्टल उत्तराखंड सरकार को हैंडओवर करने के बाद कंपनी ने इसके संचालन की ट्रेनिंग नहीं दी। उत्तराखंड सरकार का करीब 33.50 करोड़ की लागत से बना वेब पोर्टल ‘डिसीजन सपोर्ट सिस्टम’ (डीएसएस) दो साल से सफेद हाथी साबित हो रहा है। आपदा की स्थिति में यह वेब पोर्टल बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। दो साल पहले तैयार हो चुका यह पोर्टल अधिकारियों की हीलाहवाली के चलते अभी तक शुरू ही नहीं हो पाया है। इस पोर्टल के संचालन के लिए अभी तक अधिकारियों और कर्मचारियों की ट्रेनिंग ही नहीं हो पाई है। वर्ष 2019 में आपदा प्रबंधन विभाग ने वि...
मिड डे मील बनाने के दौरान कुकर फटने से सिलिंडर में लगी आग |

मिड डे मील बनाने के दौरान कुकर फटने से सिलिंडर में लगी आग |

ऊधम सिंह नगर
मिड डे मील बनाने के दौरान कुकर फटने से सिलिंडर में लगी आग | गदरपुर। मझरा हसन के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में उस समय बड़ा हादसा होने से बच गया जब मिड डे मील बनाने के दौरान रसोई घर में प्रेशर कुकर फटने के बाद सिलिंडर के पाइप में आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते स्कूल में मौजूद सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने की सूचना मिलने पर विधायक और एसडीएम ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे ग्राम मझरा हसन में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय झगड़पुरी में भोजन माता नन्ही देवी, गुरमीत कौर और चरणजीत कौर बच्चों के लिए मिड डे मील पका रही थीं। इस दौरान अचानक प्रेशर कुकर फट गया और गैस सिलिंडर के पाइप ने आग पकड़ ली। आग लगते ही भयभीत भोजन माता ने शोर मचा दिया और प्रभारी प्रधानाध्यापिका जानकी पांडेय ने 112 और फा...
NCR से ज्यादा मूल्यवान बन जाएगा देहरादून, सीएस ने की अंतरराष्ट्रीय स्तर की टाउनशिप बनाने की वकालत |

NCR से ज्यादा मूल्यवान बन जाएगा देहरादून, सीएस ने की अंतरराष्ट्रीय स्तर की टाउनशिप बनाने की वकालत |

देहरादून
NCR से ज्यादा मूल्यवान बन जाएगा देहरादून, सीएस ने की अंतरराष्ट्रीय स्तर की टाउनशिप बनाने की वकालत | मुख्य सचिव ने कहा कि टाउनशिप बनने पर दिल्ली के वे लोग जो खर्च उठा सकते हैं, वे दून में कमरा ले सकते हैं। आज वर्कफ्राम होम का समय है, लोग दिल्ली से देहरादून रहने के लिए भी आ सकते हैं। रोजगार के नए अवसर बनेंगे। उन्होंने कहा कि हम इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। चिंतन शिविर में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने कहा कि देहरादून राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का एक तरह से पार्ट बनने जा रहा है। एक्सप्रेस हाईवे बन जाने के बाद दिल्ली से दून की दूरी महज ढाई घंटे रह जाएगी। इतने समय में लोग दिल्ली में ही सफर करते हैं। जिस तरह से दिल्ली में प्रदूषण बढ़ रहा है, लोग वहां नहीं रहना चाहते। इस लिहाज देहरादून और ज्यादा मूल्यवान हो जाएगा। उन्होंने दून में अंतरराष्ट्रीय स्तर की टाउनशिप बनाने की वकालत की। मुख्...
जल्द पता चल जाएगा कौन है वो? टीजर जारी करने से पहले ही अजय देवगन ने दिखाई ‘भोला’ की झलक |

जल्द पता चल जाएगा कौन है वो? टीजर जारी करने से पहले ही अजय देवगन ने दिखाई ‘भोला’ की झलक |

मनोरंजन
जल्द पता चल जाएगा कौन है वो? टीजर जारी करने से पहले ही अजय देवगन ने दिखाई ‘भोला’ की झलक | अजय देवगन की फिल्म 'भोला' का टीजर आज जारी होने वाला है। वहीं, अभिनेता सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर भोला की झलक दिखा दी है, जिसे देख फैंस भी काफी उत्सुक हो गए हैं। अजय देवगन इन दिनों 'दृश्यम 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं, अब अभिनेता की अपनी आगामी फिल्म 'भोला' की तैयारी में जुटे हुए हैं। फिल्म का मोशन पोस्टर कल रिलीज हो चुका है और आज टीजर भी जारी होने वाला है। अजय देवगन ने टीजर रिलीज होने से पहले फिल्म का Sक पोस्टर और जारी किया है, जिसके बाद से ही दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, 'कौन है वो? जल्द पता चला जाएगा। भोला का टीजर आज ही जारी होने वाली है।' पोस्टर में अजय को अपने बालों के ऊपर और माथे पर राख से बने त्रिशू...
इस बार दिसंबर में ही पड़ेगी रिकॉर्ड तोड़ सर्दी, कई शहरों में तेजी से गिरने लगा है तापमान |

इस बार दिसंबर में ही पड़ेगी रिकॉर्ड तोड़ सर्दी, कई शहरों में तेजी से गिरने लगा है तापमान |

देश-विदेश
इस बार दिसंबर में ही पड़ेगी रिकॉर्डतोड़ सर्दी, कई शहरों में तेजी से गिरने लगा है तापमान | वर्तमान स्थिति को देखते हुए लग रहा है कि दिसंबर में रिकॉर्डतोड़ सर्दी पड़ने वाली है। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है जिससे उत्तर भारत के कई शहरों के तापमान में गिरावट आई है। देश के कई हिस्सों में सर्दी नवंबर महीने से ही डराने लगी है। सुबह उठने के बाद लोगों को घर से निकलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए लग रहा है कि दिसंबर में रिकॉर्डतोड़ सर्दी पड़ने वाली है। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है जिससे उत्तर भारत के कई शहरों के तापमान में गिरावट आई है। इस बर्फबारी का असर कश्मीर से लेकर यूपी तक देखने को मिल रहा है। हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर के पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी भी शुरू हो गई है। वहीं दिल्ली, हरियाण...
विवाह में सेना को आमंत्रित करने वाले नवदंपती को किया गया सम्मानित, 10 नवंबर को हुई थी शादी|

विवाह में सेना को आमंत्रित करने वाले नवदंपती को किया गया सम्मानित, 10 नवंबर को हुई थी शादी|

देश-विदेश
विवाह में सेना को आमंत्रित करने वाले नवदंपती को किया गया सम्मानित, 10 नवंबर को हुई थी शादी| स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर ललित शर्मा ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने सेना की ओर से उनके शादी के निमंत्रण की प्रशंसा की। तिरुवनंतपुरम के रहने वाले दंपति को एक स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया। केरल में रहने वाले एक जोड़े ने अपनी शादी में आने के लिए सेना को न्यौता भेजा है। इमें लिखा गया कि हमें सुरक्षित रखने के लिए हम आपके आभारी हैं। यही वजह है कि हम शादी कर पा रहे हैं। दोनों 10 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। इस बीच जोड़े को पंगोडे मिलिट्री स्टेशन ने सम्मानित किया। सोमवार को यहां पंगोडे सैन्य स्टेशन पर नवविवाहित जोड़े का स्वागत किया गया। बताया जा रहा है कि राहुल और कार्तिका ने 10 नवंबर को शादी की थी। दोनों ने अपनी शादी में शामिल होने के लिए सेना को एक निमंत्रण भेजा था। इसके साथ ही उन्होंने ...
आज से चार दिन मसूरी में चिंतन करेगी धामी सरकार, विकास का रोडमैप होगा तैयार |

आज से चार दिन मसूरी में चिंतन करेगी धामी सरकार, विकास का रोडमैप होगा तैयार |

उत्तराखण्ड
आज से चार दिन मसूरी में चिंतन करेगी धामी सरकार, विकास का रोडमैप होगा तैयार | चिंतन शिविर मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में होगा। शिविर में सीएम पुष्कर सिंह धामी, नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य सरकार के सचिव, विभागाध्यक्ष सहित तमाम उच्च अधिकारी शिरकत करेंगे।   उत्तराखंड को 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए धामी सरकार आज से चिंतन का आयोजन करने जा रही है। यह चिंतन शिविर मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में होगा। शिविर में सीएम पुष्कर सिंह धामी, नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य सरकार के सचिव, विभागाध्यक्ष सहित तमाम उच्च अधिकारी शिरकत करेंगे। बता दें कि राज्य के विकास का रोडमैप तैयार करने के लिए सरकार का यह पहला चिंतन शिविर है। सचिव (नियोजन) डॉ. आर मीनाक्षी के मुताबिक, चार दिन तक चलने वाले शिविर का उद्घाटन मुख...
22 नवंबर को पीएम मोदी देंगे 71 हजार नियुक्ति पत्र, केंद्र के कई विभागों में मिलेगी पक्की नौकरी |

22 नवंबर को पीएम मोदी देंगे 71 हजार नियुक्ति पत्र, केंद्र के कई विभागों में मिलेगी पक्की नौकरी |

देश-विदेश
22 नवंबर को पीएम मोदी देंगे 71 हजार नियुक्ति पत्र, केंद्र के कई विभागों में मिलेगी पक्की नौकरी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून में केंद्र के सभी मंत्रालयों और विभागों को इस दिशा में काम करने का निर्देश दिया था। दीपावली पर आयोजित हुए रोजगार मेले में देशभर से चयनित युवाओं को नियुक्त पत्र दिया गया था। इनमें समूह-ए, समूह-बी (राजपत्रित), समूह-बी (अराजपत्रित) और समूह-सी की नियुक्तियों के साथ ही केंद्रीय सशस्त्र बल, स्टेनो, पीए, आयकर निरीक्षक, रेलवे एमटीएस जैसे पद शामिल थे... केंद्र सरकार में मंगलवार को एक साथ 71 हजार युवाओं को पक्की नौकरी का नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 22 नवंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने दीवाली पर भी रोजगार मेले के तहत लगभग 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। केंद्र सरकार क...