Saturday, March 7News That Matters

Month: November 2022

कड़ाके की ठंड में भी जवानों के छूटे पसीने, शवों को खाई से निकालना हुआ मुश्किल, तस्वीरें |

कड़ाके की ठंड में भी जवानों के छूटे पसीने, शवों को खाई से निकालना हुआ मुश्किल, तस्वीरें |

उत्तराखण्ड
कड़ाके की ठंड में भी जवानों के छूटे पसीने, शवों को खाई से निकालना हुआ मुश्किल, तस्वीरें | उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के उर्गम घाटी में निर्माणाधीन उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर शुक्रवार को पल्ला गांव के समीप मैक्स करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इसमें सवार 12 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 10 सीटर वाहन में 17 लोग सवार थे। जान बचाने के लिए खाई की ओर सरकते वाहन से कूदे तीन लोग घायल हो गए। वहीं वाहन को रोकने के लिए टायर में पत्थर लगाने उतरे दो लोग बाल-बाल बच गए। वाहन दुर्घटना में मृतकों के शव खाई से निकालने के लिए एनडीआरएफ के 15 जवान और एसडीआरएफ की दो टुकड़ी यानी 16 जवानों को तैनात किया गया। क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के बावजूद खाई से शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू में लगे जवानों के पसीने छूट गए। साथ ही जहां हादसा हुआ वहां खड़ी चढ़ाई है जिससे रेस्क्यू में दिक्कतें आ...
उत्तराखंड सहित अन्य हिमालयी राज्यों में लगेंगे सेंसर, ऑटोमेटेड अपडेट होगा भूकंप एप का नया वर्जन |

उत्तराखंड सहित अन्य हिमालयी राज्यों में लगेंगे सेंसर, ऑटोमेटेड अपडेट होगा भूकंप एप का नया वर्जन |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड सहित अन्य हिमालयी राज्यों में लगेंगे सेंसर, ऑटोमेटेड अपडेट होगा भूकंप एप का नया वर्जन | बीते दिनों नेपाल सहित उत्तराखंड में आए भूकंप का असर दिल्ली तक रहा है। वरिष्ठ आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ ने बताया कि जब सभी हिमालयी राज्यों मेें लगे सेंसर आपस में कनेक्ट हो जाएंगे तो काफी हद तक इस प्रणाली से भूकंप आने की स्थिति में अधिक से अधिक लोगों को अलर्ट किया जा सकेगा। उत्तराखंड में प्रारंभिक भूकंप चेतावनी प्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए यहां लगे सेंसर की संख्या बढ़ाई जाएगी। भूकंप विशेषज्ञों का कहना है कि इतने भर से काम नहीं चलेगा। भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील सभी हिमालयी राज्यों में सेंसर लगाए जाने की आवश्यकता है। हालांकि, इस दिशा में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के स्तर से प्रयास शुरू हो गए हैं। वरिष्ठ आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ, विश्व बैंक परियोजना गिरीश जोशी ने बताया कि बीते दिनों नेप...
हॉलीवुड के इन कलाकारों ने बॉलीवुड में काम कर बटोरीं सुर्खियां, एक फिल्म के बाद ही हो गए गायब |

हॉलीवुड के इन कलाकारों ने बॉलीवुड में काम कर बटोरीं सुर्खियां, एक फिल्म के बाद ही हो गए गायब |

मनोरंजन
हॉलीवुड के इन कलाकारों ने बॉलीवुड में काम कर बटोरीं सुर्खियां, एक फिल्म के बाद ही हो गए गायब | बॉलीवुड के सितारे हॉलीवुड फिल्मों में अपना नाम कमा रहे हैं, उसी तरह हॉलीवुड के कई सितारे बॉलीवुड फिल्मों में काम कर लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं। फैंस को भी इन सितारों का अभिनय काफी पसंद आया था। लेकिन एक फिल्म के बाद ये दोबारा बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए। आज इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक बार के बाद बॉलीवुड फिल्मों में नजर नहीं आए। बारबरा मोरी ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'काइट्स' में नजर आने वाली मैक्सिकन अभिनेत्री बारबरा मोरी को लोगों ने काफी पसंद किया था। अभिनेत्री की खूबसूरती के भी काफी चर्चे हुए थे, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद बारबरा मोरी फिर कभी बॉलीवुड में दिखाई नहीं दीं। पॉल ब्लैकथॉर्न आमिर खान की फिल्म 'लगान' में नि...
बहरीन में फंसा नानकमत्ता से पौलेंड नौकरी करने गया युवक, एजेंट ने छीना पासपोर्ट |

बहरीन में फंसा नानकमत्ता से पौलेंड नौकरी करने गया युवक, एजेंट ने छीना पासपोर्ट |

उत्तराखण्ड
बहरीन में फंसा नानकमत्ता से पौलेंड नौकरी करने गया युवक, एजेंट ने छीना पासपोर्ट | इस्लामनगर नानकमत्ता निवासी चांद सिंह ने एसएसपी कार्यालय में दिए पत्र में बताया कि उसका बेटा गुरजिंदर सिंह (22) है। जनवरी में चांद सिंह के पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों ने बताया कि वे लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का काम करते हैं। इस पर चांद ने भी अपने बेटे गुरजिंदर को विदेश भेजने की बात की। पोलैंड में नौकरी करने के नाम पर बहरीन गया युवक वहां फंस गया। बहरीन में एजेंट ने युवक का पासपोर्ट छीन लिया और अब देश वापसी करने में युवक को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। युवक को विदेश भेजने वाले लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इधर युवक के पिता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर बेटे की सलामती की गुहार लगाई है। इस्लामनगर नानकमत्ता निवासी चांद सिंह ने एसएसपी कार्यालय में दिए पत्र में बताया कि उसका बेटा गुरजिंदर...
उत्तराखंड की इस खूबसूरत जगह पर समय बिता रहे विरुष्का, फैंस को भी नहीं किया निराश, तस्वीरें |

उत्तराखंड की इस खूबसूरत जगह पर समय बिता रहे विरुष्का, फैंस को भी नहीं किया निराश, तस्वीरें |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड की इस खूबसूरत जगह पर समय बिता रहे विरुष्का, फैंस को भी नहीं किया निराश, तस्वीरें | भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका के साथ इन दिनों उत्तराखंड आए हुए हैं। वे भवाली के पास रामगढ़ रोड पर मल्ला श्यामखेत के एक रिजॉर्ट में रुके हुए हैं। उन्होंने अपना पूरा कार्यक्रम नीजि रखा है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी दूरी बनाई हुई है। लेकिन कोहली ने फैंस को निराश नहीं किया। गुरुवार शाम को वे मल्ला श्यामखेत के पास कूण गांव में घूमने निकले। इस दौरान वहां कुछ लोगों ने उनके देखा तो खुशी से फूले नहीं समाए। उन्होंने विराट से सेल्फी के पूछा तो विराट ने भी मना नहीं किया। फैंस ने उनके साथ खूब सेल्फी ली। शुक्रवार सुबह वे बिनसर समेत कुमाऊं की कई जगहों पर घूमने निकले। बता दें कि विराट कोहली बुधवार को परिवार के साथ नैनीताल के भवाली पहुंचे थे। उनका हेलीकॉप्ट...
बहादराबाद नहर पटरी पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश दबोचा |

बहादराबाद नहर पटरी पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश दबोचा |

उत्तराखण्ड
बहादराबाद नहर पटरी पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश दबोचा | मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिसकर्मी के ऊपर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें बदमाश को गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। हरिद्वार के शिवालिक नगर में सिपाही की आंख फोड़ने के मामले में फरार चल रहे एक 50 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धर दबोच लिया। शुक्रवार सुबह सूचना मिले पर पुलिस बहादराबाद नहर पटरी पहुंची तो पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाश ने पुलिसकर्मी के ऊपर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें बदमाश को गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने बदमाश को पकड़ लिया। पुलिस के आला अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना 8:30 बजे की है। सुबह बाइक पर सवार दो बदमाश हरिद्वार में किसी वारदात...
शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने कहा- सभी शिक्षण संस्थानों में अब भारत स्काउट एंड गाइड्स की यूनिट अनिवार्य रूप से स्थापित की जाएगी

शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने कहा- सभी शिक्षण संस्थानों में अब भारत स्काउट एंड गाइड्स की यूनिट अनिवार्य रूप से स्थापित की जाएगी

उत्तराखण्ड
शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में अब भारत स्काउट एंड गाइड्स की यूनिट अनिवार्य रूप से स्थापित की जाएगी। इसे निजी शिक्षण संस्थानों, संस्कृत विद्यालयों व मदरसों में भी लागू किया जाएगा। वहीं, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में रोवर रेंजर की यूनिट स्थापित की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने शिक्षा महानिदेशालय में भारत स्काउट एंड गाइड्स उत्तराखंड की पहली समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बताया कि स्काउट एंड गाइड व रोवर रेंजर में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति, टीबी उन्मूलन, नमामि गंगे व स्वच्छ भारत अभियान से जोड़ा जाएगा। सभी जिलों में जिला स्काउट मास्टर के खाली पदों पर शीघ्र तैनाती की जाएगी। स्काउट एंड गाइड्स उत्तराखंड के सचिव आरएम काला ने बताया कि प्रदेश में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। बताया कि वर्ष 2021-22 में राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए 46 स्काउट-गा...
विराट और अनुष्का अपनी बेटी के साथ कैंची धाम पहुंचे,बाबा के आश्रम में दंडवत प्रणाम कर हनुमान चालीसा का पाठ किया और आरती में हुए शामिल

विराट और अनुष्का अपनी बेटी के साथ कैंची धाम पहुंचे,बाबा के आश्रम में दंडवत प्रणाम कर हनुमान चालीसा का पाठ किया और आरती में हुए शामिल

उत्तराखण्ड
नैनीताल : भारतीय टीम के बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी चर्चित अभिनेत्री अनुष्का शर्मा गुरुवार सुबह-सुबह कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली की प्रतिमा के आगे दंडवत होकर प्रणाम किया। इस दौरान उन्हें देखकर हर स्तब्ध हो गया। कहा जा रहा है कि विराट और अनुष्का शर्मा भी बाबा नीम करोली के अनन्य भक्त है। विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी दो घंटे कैची धाम में करीब दो घंटे बिताए। एक बार फिर दोबारा आने का वादा कर वह अन्यत्र रवाना हो गए। उनका कार्यक्रम बेहद गोपनीय रखा गया था। दंडवत प्रणाम कर हनुमान चालीसा का पाठ किया गुरुवार सुबह सात बजे के आसपास विराट कोहली पत्नी अनुष्का व बेटी के साथ कैंची धाम पहुंचे। सुबह-सुबह विराट के पहुंचने की किसी को भनक नहीं लगी। विराट ने पत्नी व बच्ची संग बाबा के दर पर मत्था टेका। दंडवत प्रणाम कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। आरती में शामिल हुए विराट और अनुष्का मंदिर ट्रस्ट ...
हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने का निर्णय काफी सोच विचार के बाद हुआ, हल्द्वानी तक सीधा संपर्क समय और खर्च दोनों बचाएगा

हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने का निर्णय काफी सोच विचार के बाद हुआ, हल्द्वानी तक सीधा संपर्क समय और खर्च दोनों बचाएगा

उत्तराखण्ड
देहरादून: राज्य कैबिनेट ने हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने का निर्णय एकदम नहीं लिया। सरकार ने व्यापक विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया है। सरकार का मानना है कि इससे न केवल हाईकोर्ट तक आवागमन सुगम होगा, बल्कि पर्यटन नगरी नैनीताल को भी भीड़ के बढ़ते दबाव से मुक्ति मिलेगी। लंबे समय से किया जा रहा था विचार नैनीताल हाईकोर्ट को शिफ्ट करने को लेकर लंबे समय से विचार किया जा रहा था। हाईकोर्ट को नैनीताल से शिफ्ट करने के विरोध और पक्ष में अलग-अलग तर्क दिए जा रहे थे। यह विषय लगातार सरकार के समक्ष भी उठाया जा रहा था। आखिरकार सरकार ने इसे शिफ्ट करने का निर्णय ले लिया। नाते नैनीताल काफी महंगा शहर माना जा रहा है कि नैनीताल में वादकारियों को सबसे अधिक परेशानी यहां ठहरने व खाने को लेकर होती है। पर्यटन शहर होने के नाते नैनीताल काफी महंगा है। इसे देखते हुए आमजन के लिए यहां अपने मुकदमों के सिल...
मुख्यमंत्री योगी के लिए श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में बन रहा कार्यालय, नए साल में करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी के लिए श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में बन रहा कार्यालय, नए साल में करेंगे शुभारंभ

उत्तरप्रदेश
मुख्यमंत्री के लिए श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में कार्यालय तैयार हो रहा है। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के बतौर चेयरमैन इस कार्यालय में बैठेंगे। मुख्यमंत्री को दृष्टिगत रखते हुए कार्यालय कक्ष को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। यह कार्यालय आगामी वर्ष में बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। होली के आसपास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे अपने कार्यालय कक्ष में ब्रज विकास की समीक्षा भी करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के साथ ही योगी आदित्यनाथ ने ब्रज विकास के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया था। वे खुद इसके चेयरमैन हैं, जबकि वाइस चेयरमैन शैलजाकांत मिश्र (मुख्य सचिव स्तर का दर्जा) और आईएएस नगेंद्र प्रताप को सीईओ बनाया है।  ब्रज तीर्थ विकास परिषद की देखरेख में करीब दो हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर वर्तमान में केंद्रीय और राज्...