टीम ‘अंधाधुन’ की एक और दिलचस्प मर्डर मिस्ट्री, सितारों के आगे जहां वाकई और भी है..| |
टीम ‘अंधाधुन’ की एक और दिलचस्प मर्डर मिस्ट्री, सितारों के आगे जहां वाकई और भी है..| |
अचिंत ठक्कर का नाम सुना है? नहीं सुना, कोई बात नहीं। स्वप्निल सोनवणे और को तो जानते ही होंगे? अच्छा, योगेश चंदेकर को? उनको भी नहीं! अरे वही योगेश जिन्होंने आयुष्मान खुराना की लीग बदल देने वाली फिल्म ‘अंधाधुन’ लिखी। यही योगेश चंदेकर एक बार फिर अपने लैपटॉप पर थिरकती अंगुलियों से निकली एक करामाती कहानी लेकर आए हैं, ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’। पिछली बार कहानी के सूत्र एक फ्रांसीसी शॉर्ट फिल्म से निकले थे, इस बार मामला जापानी है। जितने नाम मैंने इस फिल्म समीक्षा की पहली तीन लाइनों में लिए, वे ही इस फिल्म के असली सितारे हैं। निर्देशन वासन बाला का है और सितारे तो खैर ढेर सारे हैं। फिल्म की कहानी योगेश ने ऐसी बुनी है कि इसके किरदारों में आप खो जाते हैं। फर्क नहीं पड़ता है किरदार स्त्री है या पुरुष। कलाकार नामचीन ...








