Saturday, March 7News That Matters

Month: November 2022

उत्तराखंड में 10 पर्वतीय जिलों से नौ महीने में 58 हजार मतदाताओं ने किया पलायन, पढ़ें खास रिपोर्ट |

उत्तराखंड में 10 पर्वतीय जिलों से नौ महीने में 58 हजार मतदाताओं ने किया पलायन, पढ़ें खास रिपोर्ट |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में 10 पर्वतीय जिलों से नौ महीने में 58 हजार मतदाताओं ने किया पलायन, पढ़ें खास रिपोर्ट | मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी आंकड़ों पर गौर करें तो पर्वतीय जिलों से मतदाताओं के दूसरी जगहों पर पलायन की आशंका नजर आ रही है। पांच जनवरी से 30 सितंबर तक प्रदेशभर से मतदाता सूची से कुल एक लाख 69 हजार 529 नाम हटाए गए। उत्तराखंड के दस पर्वतीय जिलों से बीते नौ माह में 58 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने अपने विधानसभा क्षेत्रों से पलायन कर लिया है। निर्वाचन कार्यालय की ओर से नौ महीने में मतदाता बनने, नाम जोड़ने, नाम हटाने, पते में परिवर्तन आदि की गतिविधियों में यह आंकड़ा सामने आया है। विधानसभा की मतदाता सूची से हटने को पता बदलने के साथ ही पहाड़ से पलायन के नजरिये से भी देखा जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी आंकड़ों पर गौर करें तो पर्वतीय जिलों से मतदाताओं के दूसरी जगहों पर पल...
बर्फ की सफेद चादर में लिपटे पहाड़, बदरीनाथ की इन खूबसूरत तस्वीरों से नजर नहीं हटेगी|

बर्फ की सफेद चादर में लिपटे पहाड़, बदरीनाथ की इन खूबसूरत तस्वीरों से नजर नहीं हटेगी|

उत्तराखण्ड
बर्फ की सफेद चादर में लिपटे पहाड़, बदरीनाथ की इन खूबसूरत तस्वीरों से नजर नहीं हटेगी| पहाड़ आज सुबह बर्फ की सफेद चादर में लिपटे नजर आए। बदरीनाथ धाम का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिला। बदरीनाथ धाम में मौसम ने करवट बदली और धाम में बर्फबारी हुई। बर्फबारी से यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चमोली जिले में सुबह से ही मौसम खराब था। धाम में ऊंची चोटियों पर ताजी बर्फ जम गई है। इसके साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। यमुनोत्री धाम सहित आसपास की चोटियों पर भी बर्फबारी हुई, तो निचले हिस्से यमुना घाटी में बूंदाबांदी जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी से कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है। वहीं दूसरी ओर हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा के बाद अचानक मौसम ने करवट बदली है। बुधवार तड़के कोहरा छा गया और इसके बाद दिनभर आसमान में...
कलेक्टर दिव्या अय्यर को लेकर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस, बेटे को बाहों में लेकर दिया था भाषण |

कलेक्टर दिव्या अय्यर को लेकर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस, बेटे को बाहों में लेकर दिया था भाषण |

देश-विदेश
कलेक्टर दिव्या अय्यर को लेकर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस, बेटे को बाहों में लेकर दिया था भाषण | दरअसल, कलेक्टर दिव्या एस. अय्यर एक फिल्म समारोह का समापन करने अपने साढ़े तीन साल के बेटे को लेकर पहुंची थीं। आलोचक इसके औचित्य पर सवाल उठा रहे हैं तो उनके पति व अन्य समर्थक महिलाओं की विभिन्न भूमिकाओं की दुहाई देते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं। केरल के पथनमथिट्टा की कलेक्टर दिव्या एस. अय्यर द्वारा अपने मासूम बेटे को लेकर सार्वजनिक कार्यक्रम में जाने और उसे बाहों में लेकर कार्यक्रम को संबोधित करने पर बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया में इसके पक्ष-विपक्ष में राय रखी जा रही है। सवाल उठ रहा है कि क्या एक महिला आईएसएस अधिकारी का यह कदम उचित है? दरअसल, कलेक्टर दिव्या एस. अय्यर एक फिल्म समारोह का समापन करने अपने साढ़े तीन साल के बेटे को लेकर पहुंची थीं। आलोचक इसके औचित्य पर सवाल उठा रहे हैं तो उनके पति ...
सीएम धामी ने लखपति दीदी योजना की शुरुआत की, कार्यक्रम का आयोजन ग्राम्य विकास विभाग की ओर से किया गया

सीएम धामी ने लखपति दीदी योजना की शुरुआत की, कार्यक्रम का आयोजन ग्राम्य विकास विभाग की ओर से किया गया

उत्तराखण्ड
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों की सीरीज में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लखपति दीदी योजना की शुरुआत की। सीएम ने इस दौरान मेले की शुरुआत भी की। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम्य विकास विभाग की ओर से किया गया है। सीएम धामी ने कहा कि इस योजना से प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का फायदा होगा। इस योजना के जरिए महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। समूहों से उन्होंने अपील की कि वे अपने समूहों से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ें। मेले से वे इस योजना के बारे में पूरी जानकारी लेकर जाएं। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि हमारा लक्ष्य है कि 2025 तक प्रदेश की समूहों से जुड़ी तीन लाख 67 हजार महिलाओं को लखपती बनाया जाए। जब हमारा प्रदेश 25 साल का होगा, तब हमारी सवा लाख बहने इस योजना से जुड़ कर लखपती दीदी होंगी।...
मंत्री रेखा आर्य ने दिए संकेत, उत्तराखंड में 2024 में हो सकते हैं 38 वें राष्ट्रीय खेल |

मंत्री रेखा आर्य ने दिए संकेत, उत्तराखंड में 2024 में हो सकते हैं 38 वें राष्ट्रीय खेल |

उत्तराखण्ड, देहरादून
मंत्री रेखा आर्य ने दिए संकेत, उत्तराखंड में 2024 में हो सकते हैं 38 वें राष्ट्रीय खेल | प्रतियोगिताओं का आयोजन दो मुख्य खेल हब जैसे देहरादून एवं हल्द्वानी के साथ ही पांच अन्य शहरों में भी किया जाएगा। खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। प्रदेश में राष्ट्रीय खेल 2024 में हो सकते हैं, जिसमें 38 खेल विधाओं को शामिल किया जाएगा। राष्ट्रीय खेलों के संबंध में सचिवालय में विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए खेल मंत्री आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय खेल अक्तूबर एवं नवम्बर 2024 में आयोजित किए जा सकते हैं। प्रतियोगिताओं का आयोजन दो मुख्य खेल हब जैसे देहरादून एवं हल्द्वानी के साथ ही पांच अन्य शहरों में भी किया जाएगा। इसमें लगभग 10 हजार खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने की संभावना है। खेलों के आयोजन के लिए विभिन्न कार्यों जैसे अवस्थापना, मेडिकल, एन्टी ...

सीएम धामी ने दी इगास की बधाई, #selfieWithFaimily के साथ की ये खास शुरूआत |

उत्तराखण्ड
सीएम धामी ने दी इगास की बधाई, #selfieWithFaimily के साथ की ये खास शुरूआत | उत्तराखंड का लोक पर्व इगास प्रदेश भर में आज शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री आवास पर भी इस उपलक्ष्य में उत्सव होगा। भाजपा बूथ स्तर तक इगास पर्व मनाएगी। पार्टी ने प्रवासियों से पैतृक गांवों में पहुंचकर इगास मनाने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपने संदेश में प्रदेशवासियों को इगास की शुभकामनाएं दीं और लोगों से पैतृक गांव में पहुंचकर पर्व मनाने की अपील की। शुक्रवार को सभी सरकारी विभागों व दफ्तरों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, इगास पर्व को लोकप्रिय बनाने वाले राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश के लोगों का लोकपर्व को व्यापक स्वरूप में मनाने और भा...
आपदा प्रबंधन विभाग व आईआरआई के बीच समझौता

आपदा प्रबंधन विभाग व आईआरआई के बीच समझौता

उत्तराखण्ड
आने वाले दिनों में उत्तराखंड की बड़ी नदियों में जलस्तर बढ़ेगा तो आपदा प्रबंधन विभाग को इसका तुरंत अलर्ट मिल जाएगा। बांधों की डाउन स्ट्रीम में भी ऑटोमेटिक सेंसर लगेंगे। बड़ी नदियों और बांधों की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए बुधवार को राज्य सचिवालय में आपदा प्रबंधन विभाग और सिंचाई अनुसंधान संस्थान (आईआरआई), रुड़की के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा के मुताबिक, आईआरआई की ओर से समझौता ज्ञापन पर सिंचाई विभाग प्रमुख अभियंता दिनेश चंद्रा ने हस्ताक्षर किए। आईआरआई राष्ट्रीय जल विज्ञान परियोजना के तहत नदियों में यह तंत्र विकसित कर रही है। इस समझौते के मुताबिक, दोनों संस्थाओं के बीच जल संसाधन संबंधी आंकड़े साझा हो सकेंगे। राज्य में बड़ी नदियों का रियल टाइम डाटा प्राप्त होगा और बाढ़ पूर्वानुमान और पूर्व चेतावनी तंत्र विकसित हो सकेगा। इस अवसर सभी जल विद्युत ...
उत्तराखंड में अब नए कनेक्शन में देरी, बिल में गड़बड़ी दूर न करने, चार घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर उपभोक्ताओं को मिलेगा मुआवजा

उत्तराखंड में अब नए कनेक्शन में देरी, बिल में गड़बड़ी दूर न करने, चार घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर उपभोक्ताओं को मिलेगा मुआवजा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में अब नए कनेक्शन में देरी करने, बिल में गड़बड़ी दूर न करने, शहरी क्षेत्रों में चार घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर यूपीसीएल की ओर से उपभोक्ताओं को मुआवजा देना होगा। प्रदेश में उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (कार्य निष्पादन के मानक) विनियम 2022 लागू हो गया है। आयोग ने 15 साल के बाद इस विनियम में संशोधन करते हुए हाई वोल्टेज से घर के टीवी, फ्रिज जैसे उपकरण फुंकने पर मुआवजा दस गुना बढ़ा दिया है। बुधवार को नियामक आयोग कार्यालय में आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष डीपी गैरोला और सदस्य तकनीकी एमके जैन ने बताया कि इस विनियम के मुताबिक, उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सेवाओं की समयसीमा तय की गई है। साथ ही देरी पर जुर्माने और उपभोक्ताओं को मुआवजे के प्रावधान किए गए हैं। बताया कि इसके लिए यूपीसीएल को नौ महीने के भीतर शिकायत निस्तारण प्रक्रिया तैयार करनी होगी। इसमें कुछ सेवाओं में देरी पर तो सीधे उ...
वृंदावन के गार्डन होटल में आग, तीसरी मंजिल पर धुंआ देखकर कमरे से भागे लोग, दो की मौत

वृंदावन के गार्डन होटल में आग, तीसरी मंजिल पर धुंआ देखकर कमरे से भागे लोग, दो की मौत

उत्तरप्रदेश
मथुरा के बसेरा ग्रुप के होटल वृंदावन गार्डन में गुरुवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग होटल की ऊपरी मंजिल पर लगी। अग्निकांड में दो लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो युवक झुलस गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई गई है। उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। आग कैसे लगी, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी है। वृंदावन में रामकृष्ण मिशन अस्पताल के समीप बसेरा ग्रुप का होटल वृंदावन गार्डन है। तीन मंजिला होटल की ऊपरी मंजिल पर सुबह करीब पांच बजे आग की लपटें उठती दिखाई दीं, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। बताया गया है कि आग की शुरुआत गोदाम से हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। चीख-पुकार मच गई। होटल के कमरों में ठहरे श्रद्धालु बाहर निकलकर भागने लगे। कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई जा सकी आग    घटना की सूचना पर पुलिस के साथ 108 नंबर की तीन एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पह...
सुप्रीम कोर्ट ने लाल किला हमले के दोषी आतंकवादी मोहम्मद आरिफ की मौत की सजा बरकरार रखी

सुप्रीम कोर्ट ने लाल किला हमले के दोषी आतंकवादी मोहम्मद आरिफ की मौत की सजा बरकरार रखी

देश-विदेश
नई दिल्‍ली, सुप्रीम कोर्ट ने साल 2000 के लाल किला हमले के मामले में दी गई मौत की सजा को बरकरार रखते हुए शीर्ष अदालत के पहले के आदेश को चुनौती देने वाली लश्कर ए तैयबा आतंकी और पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद आरिफ उर्फ ​​अशफाक की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी। बता दें कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा द्वारा किए गए हमले में दो सैनिकों समेत 3 लोगों की जान गई थी। लाल किले पर हुए हमले में गई थी 3 लोगों की जान लाल किले पर 22 दिसंबर 2000 को आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-E-Taiba) ने हमला किया था। इस हमले में दो सैनिकों समेत 3 लोग की जान गई थी। हमले के बाद भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में लाल किला में घुसपैठ करने वाले 2 आतंकवादी भी मारे गए थे। इस मामले में 31 अक्टूबर 2005 को निचली अदालत ने मोहम्‍मद आरिफ को दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई थी। मोहम्‍मद आरिफ को सुप्रीम कोर्ट स...