Friday, March 6News That Matters

Day: December 6, 2022

बोर्ड परीक्षा टॉपरों के लिए शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणा, दिया जाएगा 25-25 हजार का पुरस्कार |

बोर्ड परीक्षा टॉपरों के लिए शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणा, दिया जाएगा 25-25 हजार का पुरस्कार |

उत्तराखण्ड
बोर्ड परीक्षा टॉपरों के लिए शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणा, दिया जाएगा 25-25 हजार का पुरस्कार | शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने रुद्रपुर में राज्य स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत करते हुए छात्रों के लिए यह घोषणा की। रुद्रपुर पहुंचे शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने उत्तराखंड बोर्ड के टॉपरों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को 25000 की धनराशि और एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मान्यता प्राप्त विद्यालयों में भी निशुल्क किताबें वितरित की जाएंगी। हर नगर निगम क्षेत्र में पीएम श्री योजना के तहत दो खेल मैदान बनाए जाएंगे और सभी विद्यालयों में खेल का सामान दिया जाएगा। साथ ही हर बच्चे की हेल्थ आईडी बनाई जाएगी और प्रदेश के 40,00000 बच्चों को निशुल्क इलाज दिया जाएगा। सरकार ने हर बच्चे को पूर्ण साक्षर बनाना लक्ष्य निर्धा...
सीएम धामी की जवानों को सौगात, भोजन भत्ता समेत की कई बड़ी घोषणाएं |

सीएम धामी की जवानों को सौगात, भोजन भत्ता समेत की कई बड़ी घोषणाएं |

देहरादून
सीएम धामी की जवानों को सौगात, भोजन भत्ता समेत की कई बड़ी घोषणाएं | बता दें कि होमगार्ड मुख्यालय नानुरखेड़ा में हर वर्ष छह दिसंबर को परेड का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर सीएम धामी ने होमगार्ड जवानों के लिए कई घोषणाएं की। होमगार्ड स्थापना दिवस के मौके पर उत्तराखंड में जवानों ने रैतिक परेड का आयोजन किया। कमांडेंट जनरल केवल खुराना के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान नागरिक सुरक्षा संगठन की झांकी भी शामिल रही। वहीं, होमगार्ड जवानों ने कई तरह के करतब भी दिखाए। बता दें कि होमगार्ड मुख्यालय नानुरखेड़ा में हर वर्ष छह दिसंबर को परेड का आयोजन किया जाता है। सीएम धामी ने इस मौके पर कई घोषणाएं भी की। सीएम ने की ये घोषणाएं 1. उत्तराखण्ड राज्य के 10 जनपदों-ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रूद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी में महिला ...
पहाड़ में दर्दनाक सड़क दुघर्टना में डिग्री कॉलेज के छात्र की मौत, परिवार का था इकलौता बेटा |

पहाड़ में दर्दनाक सड़क दुघर्टना में डिग्री कॉलेज के छात्र की मौत, परिवार का था इकलौता बेटा |

उत्तराखण्ड
पहाड़ में दर्दनाक सड़क दुघर्टना में डिग्री कॉलेज के छात्र की मौत, परिवार का था इकलौता बेटा | राज्य में लगातार बढ़ती जा रही दर्दनाक सड़क दुघर्टनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब तक ना जाने कितने ही लोगों को काल का ग्रास बना चुकी दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं की एक दुखद खबर आज राज्य के पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रही है जहां एक बाइक के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। इस दुखद हादसे की खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सूत्रों के अनुसार मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी विकासखंड के सैणराथी गांव निवासी यशवंत सिंह मेहता, लक्ष्मण सिंह महर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में बी...
नेशनल कर्लिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड की सीनियर महिला टीम ने जीता स्वर्ण |

नेशनल कर्लिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड की सीनियर महिला टीम ने जीता स्वर्ण |

उत्तराखण्ड
नेशनल कर्लिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड की सीनियर महिला टीम ने जीता स्वर्ण | नेशनल कर्लिंग फेडरेशन एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम नेशनल कर्लिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड की सीनियर महिला टीम ने स्वर्ण और जूनियर महिला टीम ने रजत पदक प्राप्त किया। सीनियर पुरुष वर्ग में टीम को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। कर्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के सभागार में चल रही चार दिनी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के अलावा दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पुड्डुचेरी, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात सहित 13 प्रदेशों की टीमों ने प्रतिभाग किया। सब जूनियर महिला वर्ग में दिल्ली प्रथम, उत्तराखंड द्वितीय, जूनियर पुरुष वर्ग में हरियाणा प्रथम, उत्तराखंड द्वितीय और जम्मू-कश्मीर तृतीय स्थान पर रहा। सीनियर पुरुष वर्ग मे...
अब 24 घंटे के अंदर कचरा उठाएंगी स्पेशल टीमें, स्वच्छता सर्वेक्षण में मिलेंगे अलग से अंक |

अब 24 घंटे के अंदर कचरा उठाएंगी स्पेशल टीमें, स्वच्छता सर्वेक्षण में मिलेंगे अलग से अंक |

उत्तराखण्ड, देहरादून
अब 24 घंटे के अंदर कचरा उठाएंगी स्पेशल टीमें, स्वच्छता सर्वेक्षण में मिलेंगे अलग से अंक | प्रदेश में कूड़ा निस्तारण बड़ी चुनौती बना हुआ है। पिछले दिनों हाईकोर्ट ने इसे निर्धारित समय में निस्तारित करने के लिए एक ई-मेल आईडी जारी की थी, जिस पर आने वाली शिकायतों पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी गढ़वाल और कुमाऊं मंडलायुक्त को दी गई है। उत्तराखंड में कूड़े की शिकायतों का अब प्रदेश में त्वरित निस्तारण होगा। इसके लिए सभी निगम-निकायों में क्विक रिस्पांस टीमों का गठन होने जा रहा है। शहरी विकास निदेशालय ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के तहत इन टीमों के गठन के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में कूड़ा निस्तारण बड़ी चुनौती बना हुआ है। पिछले दिनों हाईकोर्ट ने इसे निर्धारित समय में निस्तारित करने के लिए एक ई-मेल आईडी जारी की थी, जिस पर आने वाली शिकायतों पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी गढ़वाल और कुमाऊं मंडलायुक...