इंजीनियर, बिल्डर, पार्षद से CM तक का सफर, 10 बिंदुओं में जानें भूपेंद्र पटेल की पूरी कहानी |
इंजीनियर, बिल्डर, पार्षद से CM तक का सफर, 10 बिंदुओं में जानें भूपेंद्र पटेल की पूरी कहानी |
गुजरात में आज दूसरी बार भूपेंद्र पटेल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शिरकत की। दूसरी बार मुख्यमंत्री बने भूपेंद्र पटेल की कहानी काफी रोचक है। इंजीनियर से बिल्डर बने भूपेंद्र ने पार्षद बनकर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी।
1. भूपेंद्र पटेल का जन्म कब हुआ?
15 जुलाई 1962 में भूपेंद्र पटेल का जन्म अहमदाबाद में हुआ। भूपेंद्र को लोग दादा भी कहते हैं।
2. भूपेंद्र के परिवार में कौन-कौन?
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के पिता का नाम रजनीकांत भाई पटेल है। भूपेंद्र पटेल की पत्नी का नाम हेतल पटेल है। भाई का नाम केतन पटेल है। बेटे का नाम अनुज ...


