Friday, March 6News That Matters

Day: December 13, 2022

शिवसेना शिंदे गुट के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे, दो समर्थक घायल |

शिवसेना शिंदे गुट के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे, दो समर्थक घायल |

देश-विदेश
शिवसेना शिंदे गुट के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे, दो समर्थक घायल | शिवसेना शिंदे गुट के नेता विजय जोशी ने बताया कि वह अपने समर्थकों के साथ उल्हासनगर में एक सड़क का निरीक्षण करने गए थे। तभी पूर्व पार्षद विमल वसंत का बेटा भी अपने साथियों को लेकर वहां पहुंच गया और उनके कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। महाराष्ट्र के उल्हासनगर में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के दो समूहों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें दो समर्थक घायल हुए हैं। इस घटना के बाद दोनों समूहों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। फिलहाल इसके पीछे की वजह सामने नहीं आई है। वहीं, मारपीट की घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शिवसेना शिंदे गुट के समर्थक एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे बरसाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया गया है कि घटना में दो समर्थक घायल हुए ह...
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, CDS और तीनों सेना प्रमुख भी हुए शामिल |

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, CDS और तीनों सेना प्रमुख भी हुए शामिल |

देश-विदेश
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, CDS और तीनों सेना प्रमुख भी हुए शामिल | अरुणाचल प्रदेश के तवांग में आमने-सामने के क्षेत्र में भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को करारा जवाब दिया है। घायल चीनी सैनिकों की संख्या भारतीय सैनिकों की तुलना में कहीं अधिक है। अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प के मुद्दे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी जो कि अब समाप्त हो गई है। इस बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ(CDS) जनरल अनिल चौहान और तीनों सेना प्रमुख रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं आज इस मुद्दे पर संसद में हंगामे के भी आसार हैं। कांग्रेस ने जहां प्रधानमंत्री मोदी से जवाब की मांग कर रही है वहीं विपक्ष के कई सांसदों ने सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया है। राजनाथ सिंह...
उत्तराखंड से भेजे तीन बहादुर बच्चों के नाम, पढ़ें कैसे खतरे के बीच बचाई दूसरों की जान |

उत्तराखंड से भेजे तीन बहादुर बच्चों के नाम, पढ़ें कैसे खतरे के बीच बचाई दूसरों की जान |

देहरादून
उत्तराखंड से भेजे तीन बहादुर बच्चों के नाम, पढ़ें कैसे खतरे के बीच बचाई दूसरों की जान | उत्तराखंड से इस बार तीन बच्चों के नाम राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए भेजे गए हैं। राज्य बाल कल्याण परिषद ने भारतीय बाल कल्याण परिषद नई दिल्ली को जिन बच्चों के नाम भेजे हैं, उसमें रुद्रप्रयाग जिले के नितिन, पौड़ी गढ़वाल के आयुष ध्यानी एवं अमन सुंद्रियाल शामिल हैं। उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद की महासचिव पुष्पा मानस व संयुक्त सचिव कलेश्वर प्रसाद भट्ट के मुताबिक भारतीय बाल कल्याण परिषद ने 1957 से वीरता पुरस्कार शुरू किए थे। पुरस्कार के रूप में एक पदक, प्रमाण पत्र और नकद राशि दी जाती है। सभी बच्चों को विद्यालय की पढ़ाई पूरी करने तक वित्तीय सहायता भी दी जाती है। बता दें, रुद्रप्रयाग के तमिण्ड गांव निवासी नितिन का सामना चंडिका मंदिर जाते हुए रास्ते में गुलदार से हो गया था। अदम्य साहस का परिचय देते ह...
पहाड़ से मैदान तक लगातार गिर रहा तापमान, ऊधमसिंह नगर में शीतलहर का येलो अलर्ट |

पहाड़ से मैदान तक लगातार गिर रहा तापमान, ऊधमसिंह नगर में शीतलहर का येलो अलर्ट |

देहरादून
पहाड़ से मैदान तक लगातार गिर रहा तापमान, ऊधमसिंह नगर में शीतलहर का येलो अलर्ट | मौसम के बदले मिजाज के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक आने वाले दिनों में मैदान से पहाड़ तक शीतलहर की संभावना है। पड़ोसी राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर उत्तराखंड में भी दिखने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कुमाऊं क्षेत्र के ऊधमसिंह नगर जिले में शीतलहर की आशंका जताई है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के बदले मिजाज के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस पंतनगर में दर्ज किया गया। इसके अलावा कुमाऊ...