Friday, March 6News That Matters

Day: December 14, 2022

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बेटे उदयनिधि को खेल एवं युवा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी |

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बेटे उदयनिधि को खेल एवं युवा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी |

देश-विदेश
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बेटे उदयनिधि को खेल एवं युवा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी | तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बेटे उदयनिधि को खेल एवं युवा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। मंत्री पद की शपथ लेने के बाद उदयनिधि कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरा करने की हरसंभव कोशिश करेंगे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपने विधायक बेटे उदयनिधि स्टालिन को अपनी कैबिनेट में शामिल किया है। चेन्नई स्थित राजभवन के दरबार हॉल में राज्यपाल आरएन रवि ने बुधवार को सीएम स्टालिन और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों की उपस्थिति में उदयनिधि को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पिता की तरह सफेद शर्ट पहने उदयनिधि ने तमिल भाषा में मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह 10 मिनट में खत्म हो गया। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस सहित डीएमके के अन्य सहयोगी दलों के नेता भी शामिल हुए। वहीं, ...
एंबुलेंस में भरकर लाई जा रही थी करोड़ों रुपये की याबा टैबलेट और हेरोइन, पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार |

एंबुलेंस में भरकर लाई जा रही थी करोड़ों रुपये की याबा टैबलेट और हेरोइन, पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार |

देश-विदेश
एंबुलेंस में भरकर लाई जा रही थी करोड़ों रुपये की याबा टैबलेट और हेरोइन, पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार | असम पुलिस ने गुवाहाटी से मंगलवार रात एक एंबुलेंस से 50,000 याबा टैबलेट और 14 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 200 ग्राम हेरोइन सहित बड़ी संख्या में वर्जित दवाएं जब्त कीं। असम पुलिस ने गुवाहाटी से मंगलवार रात एक एंबुलेंस से 50,000 याबा टैबलेट और 14 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 200 ग्राम हेरोइन सहित बड़ी मात्रा में वर्जित दवाएं जब्त कीं और मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरापी शख्स से कड़ी पूछताछ चल रही है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मिराजौल इस्लाम के रूप में हुई है। वहीं जब्त दवाओं की अनुमानित कीमत करीब 14.10 करोड़ रुपये है। आंध्र प्रदेश में 140 किलोग्राम गांजा जब्त आंध्र प्रदेश पुलिस ने एलुरु जिले के पोलासनीपल्ली हाईवे पर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक कार से 10 लाख रुपये मू...
वैवाहिक दुष्कर्म को अपराध न मानने वाले कानून की वैधता की होगी जांच, जनवरी के दूसरे हफ्ते में सुनवाई |

वैवाहिक दुष्कर्म को अपराध न मानने वाले कानून की वैधता की होगी जांच, जनवरी के दूसरे हफ्ते में सुनवाई |

देश-विदेश
वैवाहिक दुष्कर्म को अपराध न मानने वाले कानून की वैधता की होगी जांच, जनवरी के दूसरे हफ्ते में सुनवाई | वरिष्ठ वकील सीयू सिंह ने बेंच को बताया कि इस मामले में अलग-अलग याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट की ही अलग-अलग बेंच के पास लंबित हैं और इन्हें किसी एक बेंच द्वारा सुना जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह वैवाहिक दुष्कर्म के मुद्दे पर दायर याचिकाओं पर जनवरी के दूसरे हफ्ते से सुनवाई शुरू करेगा। शीर्ष न्यायालय ने कहा कि वह वैवाहिक दुष्कर्म को अपराध न मानने वाली आईपीसी की धारा 375 की संवैधानिक वैधता को परखेगा। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने यह निर्देश कोर्ट में एक ताजा रिट पिटीशन दायर होने के बाद जारी किए। वरिष्ठ वकील सीयू सिंह ने बेंच को बताया कि इस मामले में अलग-अलग याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट की ही अलग-अलग बेंच के पास लंबित हैं और इन्हें किसी एक बेंच द्वारा सुना जाना चाहिए।...
शिक्षकों की 2,648 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक |

शिक्षकों की 2,648 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक |

उत्तराखण्ड
शिक्षकों की 2,648 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक | हाईकोर्ट ने शासन के उस आदेश को रद्द कर दिया था, जिसमें इन्हें शिक्षक भर्ती में शामिल न करने का आदेश दिया गया था। बीएड टीईटी पास अभ्यर्थी इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चले गए थे। उत्तराखंड के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापकों के 2,648 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के सितंबर 2022 के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें एनआईओएस से डीएलएड को शिक्षक भर्ती में शामिल करने का आदेश दिया गया था। याचिकाकर्ताओं के सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता एवं राज्य के पूर्व महाधिवक्ता यूके उनियाल ने इसकी पुष्टि की है। प्रदेश के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए शिक्षा विभाग ने वर्ष 2020-21 में 2,648 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। भर्ती के लिए डायट (जिला शि...
चीन सीमा पर अलर्ट, बाड़ाहोती को फिर निशाना बना सकता है ड्रैगन, पहले भी 63 बार कर चुका घुसपैठ |

चीन सीमा पर अलर्ट, बाड़ाहोती को फिर निशाना बना सकता है ड्रैगन, पहले भी 63 बार कर चुका घुसपैठ |

उत्तराखण्ड
चीन सीमा पर अलर्ट, बाड़ाहोती को फिर निशाना बना सकता है ड्रैगन, पहले भी 63 बार कर चुका घुसपैठ | भारत चीन संसदीय समूह के पूर्व अध्यक्ष तरुण विजय का कहना है कि उत्तराखंड में 300 किमी की सीमा चीन- तिब्बत से मिलती है। उत्तराखंड से केंद्र सरकार को जो ब्योरा भेजा गया है, उसके मुताबिक, पिछले 10 साल में चीन की बाड़ाहोती क्षेत्र में लगातार घुसपैठ बढ़ी है। अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) में भारतीय और चीनी सेना के बीच हुई झड़प की खबरें आने के बाद उत्तराखंड की सरहद पर भी अलर्ट हो गया है। भारत चीन संसदीय समूह के पूर्व अध्यक्ष तरुण विजय ने आशंका जताई है कि चीनी सैनिक राज्य के चमोली जिले के बाड़ाहोती क्षेत्र में फिर अपनी शरारत का निशाना बना सकते हैं। पहले भी चीन बाड़ाहोती एलएसी क्षेत्र में 63 बार घुसपैठ कर चुका है। बकौल तरुण विजय उत्तराखंड में 300 किमी की सीमा चीन- ति...
कुर्सी का मोह नहीं छोड़ पा रहे कई पदाधिकारी, पार्टी ने जारी की इनकी सूची |

कुर्सी का मोह नहीं छोड़ पा रहे कई पदाधिकारी, पार्टी ने जारी की इनकी सूची |

देहरादून
कुर्सी का मोह नहीं छोड़ पा रहे कई पदाधिकारी, पार्टी ने जारी की इनकी सूची | बीते माह 19 नवंबर को 17 कार्यकारी जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी की गई थी। इनमें से कुछ स्थानों पर जिलाध्यक्षओं और महानगर अध्यक्षों ने स्वयं से इस्तीफा देकर कमान नए कार्यकारी अध्यक्षों को सौंप दी है, जबकि कुछ अभी भी पार्टी की ओर से पत्र मिलने का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी में कुर्सी की खींचतान नई बात नहीं है। बीते दिनों देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष की विदाई और कार्यकारी अध्यक्ष को कमान सौंपने के बाद यह विवाद और गहरा गया है। पार्टी के भीतर वर्षों से पदों पर जमे कई पदाधिकारियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं तो नए कार्यकारी अध्यक्ष भी कुर्सी की बाट जोह रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से बीते माह 19 नवंबर को 17 कार्यकारी जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी की गई थी। इनमें से कु...