Friday, March 6News That Matters

Day: December 26, 2022

सीमा विवाद पर उद्धव के कड़े तेवर,’कर्नाटक के कब्जे वाले महाराष्ट्र’ को संघ शासित बनाने की मांग |

सीमा विवाद पर उद्धव के कड़े तेवर,’कर्नाटक के कब्जे वाले महाराष्ट्र’ को संघ शासित बनाने की मांग |

देश-विदेश
सीमा विवाद पर उद्धव के कड़े तेवर,'कर्नाटक के कब्जे वाले महाराष्ट्र' को संघ शासित बनाने की मांग | ठाकरे के जवाब में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की एक-एक इंच जमीन के लिए लड़ेंगे। महाराष्ट्र चुप नहीं बैठेगा। किसी भी हालत में हम महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को अकेला नहीं छोड़ेंगे। महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच सीमा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्ष के नेताओं ने आज नागपुर में विधान भवन के बाहर इसे लेकर प्रदर्शन किया। वहीं, सदन में इस बारे में लाए जा रहे प्रस्ताव पर विपक्ष के नेता व पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कड़ा रुख अपनाया। ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिंदे पर आरोप लगाया कि वे सीमा विवाद पर मौन है, जबकि कर्नाटक के सीएम मुखर हैं। बेलगावी, कारवार व निप्पानी को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करें : ठाकरे विपक्ष के नेता ठाकरे ने सीमा विवाद को लेकर सुप्रीम कोर...
सिद्धार्थ को दादा से मिले देश प्रेम के पहले सबक, ‘पठान’ से पहले धमाके को तैयार एजेंट ‘मजनू’ |

सिद्धार्थ को दादा से मिले देश प्रेम के पहले सबक, ‘पठान’ से पहले धमाके को तैयार एजेंट ‘मजनू’ |

मनोरंजन
सिद्धार्थ को दादा से मिले देश प्रेम के पहले सबक, ‘पठान’ से पहले धमाके को तैयार एजेंट ‘मजनू’ | साल 2022 ने हिंदी सिनेमा के सितारों के बीच एक नया वर्गीकरण तैयार कर दिया है। पहले कलाकार फिल्मों और टेलीविजन के ही खांचों में बंटे थे। अब फिल्मी सितारों के बीच से ओटीटी सितारों की भी छंटनी शुरू हो चुकी है। फिल्म ‘शेरशाह’ के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर देशभक्ति के रंग के सहारे ओटीटी दर्शकों को लुभाने को तैयार हैं और अगले साल जब देश भर में रॉ एजेंट ‘पठान’ के बड़े परदे पर आने का इंतजार हो रहा होगा तो उसके ठीक पांच दिन पहले रॉ का ही एक और एजेंट ‘मजनू’ लोगों के घरों तक पहुंच जाएगा। सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की इस नई फिल्म 'मिशन मजनू' का पहला गाना रविवार की शाम मुंबई में बांद्रा फोर्ट स्थित एम्फीथिएटर में रिलीज हुआ। इस मौके पर अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा, 'फिल्में आती हैं और ...
तुनिशा शर्मा की मौत के बाद से सेट पर डर का माहौल! लोगों की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल |

तुनिशा शर्मा की मौत के बाद से सेट पर डर का माहौल! लोगों की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल |

मनोरंजन
तुनिशा शर्मा की मौत के बाद से सेट पर डर का माहौल! लोगों की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल | तुनिशा शर्मा की मौत के बाद से ही हर कोई हैरान है। वहीं, अब अभिनेत्री की मौत के बाद से ‘अली बाबा दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर डर का माहौल है। ऐसे में सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। मजह 20 साल की उम्र में तुनिशा शर्मा ने आत्महत्या कर अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया। तुनिशा की मौत के बाद से ही हर कोई हैरान है, कोई समझ नहीं पा रहा है कि इतना खौफनाक कदम अभिनेत्री ने कैसे उठा लिया। हालांकि शोबिज इंडस्ट्री में यह पहली बार नहीं हुआ है। पिछले काफी समय से इंडस्ट्री में सुसाइड केस बढ़ते जा रहे हैं, जिन्होंने सबको हिलाकर रख दिया है। वहीं, अब तुनिशा की मौत के बाद से उनसे सेट पर सब डरे हुए हैं। एसआईटी जांच की मांग मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने कहा है कि तुनिश...
सीएम बीरेन सिंह ने पुल का उद्घाटन कर मनाई अटल जयंती, पीएम ग्रामीण सड़क योजना का बताया महत्व |

सीएम बीरेन सिंह ने पुल का उद्घाटन कर मनाई अटल जयंती, पीएम ग्रामीण सड़क योजना का बताया महत्व |

देश-विदेश
सीएम बीरेन सिंह ने पुल का उद्घाटन कर मनाई अटल जयंती, पीएम ग्रामीण सड़क योजना का बताया महत्व | 25 दिसंबर को भारत रत्न व भाजपा के पितृ पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती देशभर में मनाई गई। अटलजी ने गांव, गरीब, किसान के लिए अपने प्रधानमंत्री कार्याकाल में अनेक बड़ी योजनाएं शुरू की थी। पीएमजीएसवाई भी उन्हीं में से एक है। मणिपुर के सीएम एन. बीरेन सिंह ने रविवार को अटलजी की जयंती के मौके पर नुंगोई मापा में ईरिल नदी पर बने पुल का उद्धाटन किया। यह पुल पूर्ववर्ती अटल सरकार द्वारा शुरू की गई 'प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना' (PMGSY Scheme) के तहत बनाया गया है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों को शहरों से जोड़ने की दिशा में मील का पत्थर साबित हुई है। 25 दिसंबर को भारत रत्न व भाजपा के पितृ पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती देशभर में मनाई गई। अटलजी ने गांव, गरीब, किसान के लिए अपने प्रधानमंत्री कार्याका...
25 हजार का इनामी जालसाज जॉनी पकड़ा, पौने दो करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में चल रहा था फरार |

25 हजार का इनामी जालसाज जॉनी पकड़ा, पौने दो करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में चल रहा था फरार |

देहरादून
25 हजार का इनामी जालसाज जॉनी पकड़ा, पौने दो करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में चल रहा था फरार | सीओ नेहरू कॉलोनी जूही मनराल ने रविवार शाम डालनवाला थाने में प्रेसवार्ता कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाऊवाला, धोरणखास, आमवाला, बड़ोवाला में जमीनों के फर्जीदस्तावेज बनाकर रजिस्ट्रियां की गईं। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी जालसाज जॉनी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ डालनवाला में पौने दो करोड़ रुपये की जालसाजी कर ठगी करने का मुकदमा दर्ज है। जॉनी के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कई और मुकदमे हैं। मेरठ में उस पर हत्या का भी एक मामला चल रहा है। सीओ नेहरू कॉलोनी जूही मनराल ने रविवार शाम डालनवाला थाने में प्रेसवार्ता कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाऊवाला, धोरणखास, आमवाला, बड़ोवाला में जमीनों के फर्जीदस्तावेज बनाकर रजिस्ट्रियां की गईं। डालनवाला थाने में 1.73 कर...
नैनीताल हाईकोर्ट में बिना मास्क लगाए प्रवेश पर रोक, अधिसूचना जारी |

नैनीताल हाईकोर्ट में बिना मास्क लगाए प्रवेश पर रोक, अधिसूचना जारी |

देहरादून
नैनीताल हाईकोर्ट में बिना मास्क लगाए प्रवेश पर रोक, अधिसूचना जारी | कोरोना संक्रमण के बढ़ने की आशंका के चलते अब मास्क लगाए बिना हाईकोर्ट में प्रवेश नहीं मिलेगा। हाईकोर्ट ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। कोरोना संक्रमण के बढ़ने की आशंका के चलते उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, वकीलों और पक्षकारों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। मास्क लगाए बिना हाईकोर्ट में प्रवेश नहीं मिलेगा। हाईकोर्ट ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। तीन दिन बाद नहीं मिला नया कोरोना संक्रमित प्रदेश में फिलहाल कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 271 सैंपलों की जांच की गई, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। पिछले तीन दिनों में लिए गए सैंपल में राज्य में प्रतिदिन दो से तीन संक्रमित मिल रहे थे, लेकिन रविवार को कोई मामला संक्रमण का नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग की र...
अगले 24 घंटे में बढ़ेगी ठंड, ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में शीतलहर का यलो अलर्ट|

अगले 24 घंटे में बढ़ेगी ठंड, ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में शीतलहर का यलो अलर्ट|

देहरादून
अगले 24 घंटे में बढ़ेगी ठंड, ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में शीतलहर का यलो अलर्ट| राजधानी दून और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री बने रहने की संभावना है। उत्तराखंड में अगले चौबीस घंटे में ठंड बढ़ सकती है। ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिलों में शीत लहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। दोनों ही जिलों में घना कोहरा भी छाने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में अगले चौबीस घंटे में ठंड बढ़ सकती है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ निष्क्रिय होने से फिलहाल बारिश-बर्फबारी की संभावना बेहद कम है। यूएस नगर और हरिद्वार में शीत लहर को लेकर लोगोें को सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं, राजधानी दून और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। सुबह के समय हल्का कोहरा छा स...