Friday, March 6News That Matters

Day: December 30, 2022

टिहरी झील में पहली बार होगी नेशनल वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता, 17 राज्यों के 300 खिलाड़ी लेंगे भाग |

टिहरी झील में पहली बार होगी नेशनल वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता, 17 राज्यों के 300 खिलाड़ी लेंगे भाग |

उत्तराखण्ड
टिहरी झील में पहली बार होगी नेशनल वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता, 17 राज्यों के 300 खिलाड़ी लेंगे भाग | भारत सरकार के सहयोग व भारतीय ओलंपिक संघ, उत्तराखंड ओलंपिक संघ और आईटीबीपी की तकनीकी देखरेख में 28 से लेकर 30 दिसंबर तक टिहरी झील में राष्ट्रीय स्तरीय केनोइंग और क्याकिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। टीएचडीसीआईएल भारत सरकार के सहयोग से टिहरी झील में पहली बार राष्ट्रीय स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। एशियाई चैंपियनशिप एवं ओलंपिक क्वालीफाइंग चौथी रैकिंग और केनो (डोंगी) स्प्रिंट सीनियर पुरुष और महिला चैंपियनशिप के तहत सभी मुकाबले होंगे। 28 दिसंबर से शुरू होने वाली तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देश के 17 राज्यों के 300 खिलाड़ी अपना दमखम आजमाने के लिए झील में उतरेंगे। करीब आठ साल बाद समुद्र तल से 840 मीटर की ऊंचाई पर केनोइंग और क्याकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रह...
‘हम जो कर सकते हैं उसे नियंत्रित करें’, सामंथा ने नए साल से पहले लिखा स्ट्रॉन्ग नोट |

‘हम जो कर सकते हैं उसे नियंत्रित करें’, सामंथा ने नए साल से पहले लिखा स्ट्रॉन्ग नोट |

मनोरंजन
'हम जो कर सकते हैं उसे नियंत्रित करें', सामंथा ने नए साल से पहले लिखा स्ट्रॉन्ग नोट | सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए 2023 के आने से पहले एक संदेश लिखा है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साल 2022 साउथ की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक सामंथा के लिए मिला जुला रहा है। जहां इस साल सामंथा को मायोसिटिस नाम की गंभीर बीमारी का पता चला था, वहीं उनकी दो फिल्में 'काथुवाकुला रेंदु काधल' और 'यशोदा' को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। अब साल खत्म होने से पहले, सामंथा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए एक संदेश भी लिखा है। अभिनेत्री का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आने वाले साल में स्ट्रॉन्ग रहना चाहती हैं सामंथा अभी हाल ही में हमें पता लगा था कि सामंथा ने हिंदी फिल्मों में काम करने से मन...
मां की यह बात कभी नहीं भूलेंगे PM मोदी, 100वें जन्मदिन पर बेटे को दी थी आखिरी सीख |

मां की यह बात कभी नहीं भूलेंगे PM मोदी, 100वें जन्मदिन पर बेटे को दी थी आखिरी सीख |

देश-विदेश
मां की यह बात कभी नहीं भूलेंगे PM मोदी, 100वें जन्मदिन पर बेटे को दी थी आखिरी सीख | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का आज 100 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में सुबह 3.30 पर अंतिम सांस लीं। हीराबा को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद मंगलवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। देशभर से करोड़ों लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं। राष्ट्रपति, गृहमंत्री से लेकर कई बड़े नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया। बता दें कि पीएम मोदी की मां हीराबा का आज 100 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में सुबह 3.30 पर अंतिम सांस लीं। हीराबा को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद मंगलवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मां की यह बात पीएम मोदी कभी नहीं भूलेंगे...
मसूरी में कई मार्ग रहेंगे वन-वे, दो दिन माल रोड पर नहीं जाएंगे वाहन |

मसूरी में कई मार्ग रहेंगे वन-वे, दो दिन माल रोड पर नहीं जाएंगे वाहन |

उत्तराखण्ड, देहरादून
मसूरी में कई मार्ग रहेंगे वन-वे, दो दिन माल रोड पर नहीं जाएंगे वाहन | नए साल की पूर्व संध्या पर मसूरी को जाम से बचाने के लिए कई मार्गों पर वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। वहां पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के फुल हो जाने पर वैकल्पिक स्थलों को चिन्हित किया गया है। सबसे पहले शहर के बाहर की पार्किंग में गाड़ियां पार्क होंगी। इसके बाद अन्य वाहनों को आगे भेजा जाएगा। एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने सभी लोगों से इस व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। वहीं, नए साल का जश्न मनाने वही पर्यटक मसूरी जा पाएंगे जिनकी पहले से होटलों में बुकिंग होगी। इसके अलावा बाहर से आने वाले पर्यटकों को देहरादून शहर में भी एंट्री नहीं दी जाएगी। उन्हें वाया कैंट और रिंग रोड निकाला जाएगा। स्थानीय लोगों को इसमें छूट रहेगी। कुठाल गेट पर वाहनों की सघन चेकिंग होगी। यह है प्लान - किंगक्रेग से आने वाले वाहनों को लाई...
रेलिंग से टकराकर कार में लगी आग, शीशा तोड़कर निकाला बाहर |

रेलिंग से टकराकर कार में लगी आग, शीशा तोड़कर निकाला बाहर |

देहरादून
रेलिंग से टकराकर कार में लगी आग, शीशा तोड़कर निकाला बाहर | भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत की कार शुक्रवार सुबह रुड़की लौटते समय हादसे का शिकार हो गई। घटना सुबह 5:30 बजे की बताई जा रही है। ऋषभ पंत के पैर में फ्रैक्चर आया है, पीठ और माथे पर भी चोट लगी है। माथे पर कुछ टांके भी लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि गाड़ी तेज स्पीड से पहले डिवाइडर के किनारे लगी लोहे की मजबूत रेलिंग से टकराई, उसके बाद उड़ते हुए रेलिंग तोड़कर डिवाइडर के बीच में लगे खंभे को तोड़कर हाईवे के दूसरी तरफ जा पहुंची। तेज गति से सड़क पर घसीटते हुए कार करीब 200 मीटर की दूरी पर जाकर थमी। इसके बाद उसमें आग लग गई। बताया गया है कि मौके पर पहुंचे राहगीरों ने किसी तरह शीशे तोड़कर ऋषभ पंत को बाहर निकाला। जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें नारसन से रुड़की की ओर करीब आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित ...