मंत्री गणेश जोशी ने पीएम मोदी की माता के निधन पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजली।
मंत्री गणेश जोशी ने पीएम मोदी की माता के निधन पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजली।
देहरादून, 31 दिसंबर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी के निधन पर शनिवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा न्यू कैंट रोड स्थित कैम्प कार्यालय में श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने हीराबेन को पुष्पांजलि एवं दो मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी का पूरा जीवन संघर्षपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भी उनकी माता अपने पुराने घर में ही रही। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी की माता ने पूरा जीवन सादगी के साथ जिया है। मंत्री जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते है कि 'ना खाऊंगा न खाने दूंगा' यह संस्कार उसी ...





