Friday, March 6News That Matters

Month: December 2022

मसूरी में कई मार्ग रहेंगे वन-वे, दो दिन माल रोड पर नहीं जाएंगे वाहन |

मसूरी में कई मार्ग रहेंगे वन-वे, दो दिन माल रोड पर नहीं जाएंगे वाहन |

उत्तराखण्ड, देहरादून
मसूरी में कई मार्ग रहेंगे वन-वे, दो दिन माल रोड पर नहीं जाएंगे वाहन | नए साल की पूर्व संध्या पर मसूरी को जाम से बचाने के लिए कई मार्गों पर वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। वहां पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के फुल हो जाने पर वैकल्पिक स्थलों को चिन्हित किया गया है। सबसे पहले शहर के बाहर की पार्किंग में गाड़ियां पार्क होंगी। इसके बाद अन्य वाहनों को आगे भेजा जाएगा। एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने सभी लोगों से इस व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। वहीं, नए साल का जश्न मनाने वही पर्यटक मसूरी जा पाएंगे जिनकी पहले से होटलों में बुकिंग होगी। इसके अलावा बाहर से आने वाले पर्यटकों को देहरादून शहर में भी एंट्री नहीं दी जाएगी। उन्हें वाया कैंट और रिंग रोड निकाला जाएगा। स्थानीय लोगों को इसमें छूट रहेगी। कुठाल गेट पर वाहनों की सघन चेकिंग होगी। यह है प्लान - किंगक्रेग से आने वाले वाहनों को लाई...
रेलिंग से टकराकर कार में लगी आग, शीशा तोड़कर निकाला बाहर |

रेलिंग से टकराकर कार में लगी आग, शीशा तोड़कर निकाला बाहर |

देहरादून
रेलिंग से टकराकर कार में लगी आग, शीशा तोड़कर निकाला बाहर | भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत की कार शुक्रवार सुबह रुड़की लौटते समय हादसे का शिकार हो गई। घटना सुबह 5:30 बजे की बताई जा रही है। ऋषभ पंत के पैर में फ्रैक्चर आया है, पीठ और माथे पर भी चोट लगी है। माथे पर कुछ टांके भी लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि गाड़ी तेज स्पीड से पहले डिवाइडर के किनारे लगी लोहे की मजबूत रेलिंग से टकराई, उसके बाद उड़ते हुए रेलिंग तोड़कर डिवाइडर के बीच में लगे खंभे को तोड़कर हाईवे के दूसरी तरफ जा पहुंची। तेज गति से सड़क पर घसीटते हुए कार करीब 200 मीटर की दूरी पर जाकर थमी। इसके बाद उसमें आग लग गई। बताया गया है कि मौके पर पहुंचे राहगीरों ने किसी तरह शीशे तोड़कर ऋषभ पंत को बाहर निकाला। जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें नारसन से रुड़की की ओर करीब आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित ...
उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, ईगास पर भी रहेगा अवकाश |

उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, ईगास पर भी रहेगा अवकाश |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, ईगास पर भी रहेगा अवकाश |  सामान्य प्रशासन विभाग ने निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत 23 अवकाश घोषित किए गए हैं। ये अवकाश आर्थिक कार्य विभाग केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अनुदेश के क्रम जारी किए गए हैं। बैंक, कोषागार और उप कोषागारों में लागू होंगे। शासन ने वर्ष 2023 के लिए सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक, निर्बंधित और निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। कर्मचारियों को इन तीनों श्रेणियों में कुल 30 अवकाश मिलेंगे, जिनमें से तीन छुट्टियों पर रविवार पड़ रहा है। सार्वजनिक अवकाश की सूची में ईगास को भी शामिल कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर इस साल ईगास पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। बृहस्पतिवार को सर्वाधिक सात अवकाश 25 सार्वजनिक अवकाश की सूची में सबसे अधिक सात अ...
कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए दंपती, पड़ोसियों को इस हाल में मिले, गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत |

कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए दंपती, पड़ोसियों को इस हाल में मिले, गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत |

देहरादून
कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए दंपती, पड़ोसियों को इस हाल में मिले, गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत | दंपती ने अंगीठी जलाई और खाना खाने के बाद सो गए। देर रात अचानक ललित को चक्कर आने लगे तो किसी तरह उन्होंने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों के मौके पर पहुंचने तक दोनों बेहोश हो चुके थे। यहां तल्लीताल क्षेत्र में अंगीठी की गैस से दंपती बेहोश हो गया। पड़ोसियों ने उन्हें बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत में सुधार है, लेकिन महिला के गर्भ में आठ माह के बच्चे की मौत हो गई। ललित अपनी पत्नी दीपिका के साथ तल्लीताल क्षेत्र में रहते हैं। शनिवार रात ललित ने कमरे में अंगीठी जलाई और खाना खाने के बाद दोनों सो गए। देर रात अचानक ललित को चक्कर आने लगे तो किसी तरह उन्होंने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों  के मौके पर पहुंचने तक दोनों बेहोश हो चुके थे। पड़ोसियों ने दोनों को बीडी पा...
गोवा में छुट्टियां मनाने गई मुंबई की लड़की का बलात्कार, आरोपी बस ड्राइवर गिरफ्तार |

गोवा में छुट्टियां मनाने गई मुंबई की लड़की का बलात्कार, आरोपी बस ड्राइवर गिरफ्तार |

क्राइम
गोवा में छुट्टियां मनाने गई मुंबई की लड़की का बलात्कार, आरोपी बस ड्राइवर गिरफ्तार | मुंबई की एक छात्रा से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में एक बस चालक को गिरफ्तार किया गया है. छात्रा गोवा में छुट्टियां मनाने के लिए गई हुई थी पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि घटना शनिवार को आरोपी की बस में हुई और उसे गोवा पुलिस की महिला शाखा ने रविवार को पकड़ लिया.   गोवा में छुट्टियां मना रही मुंबई की एक छात्रा से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में एक बस चालक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि घटना शनिवार को आरोपी की बस में हुई और उसे गोवा पुलिस की महिला शाखा ने रविवार को पकड़ लिया. उत्तराँचल क्राईम न्यूज़ के लिए ब्यूरो रिपोर्ट |...
अमेरिका में सदी का भयावह बर्फीला तूफान, 60 की मौत, जापान और ऑस्ट्रिया में भी कहर |

अमेरिका में सदी का भयावह बर्फीला तूफान, 60 की मौत, जापान और ऑस्ट्रिया में भी कहर |

दुनिया
अमेरिका में सदी का भयावह बर्फीला तूफान, 60 की मौत, जापान और ऑस्ट्रिया में भी कहर | अमेरिका में क्रिसमस के दौरान आए बर्फीले दूफान से देश के करीब 20 करोड़ लोग बुरी तरह प्रभावित हैं। भारी सर्दी के कारण 41 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कनाडा में भी चार लोगों की जान जा चुकी है। दुनिया में कई जगह बर्फीली हवाओं और तूफान के चलते जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अमेरिका में जहां बर्फीले चक्रवाती तूफान ''बम'' के चलते अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं जापान के एक बड़े हिस्से में भारी हिमपात के कारण 17 लोग मारे गए हैं और 93 लोग घायल हैं। यहां सैकड़ों घरों में बिजली गुल है। उधर, यूरोप के ऑस्ट्रिया में हिमस्खलन के कारण 10 लापता हैं। अमेरिका में क्रिसमस के दौरान आए बर्फीले दूफान से देश के करीब 20 करोड़ लोग बुरी तरह प्रभावित हैं। 49 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कनाडा में भी चार लोगों की जान जा ...
सीमा विवाद को लेकर शिंदे आज विधानसभा में रखेंगे प्रस्ताव, फडणवीस ने किया उद्धव पर पलटवार |

सीमा विवाद को लेकर शिंदे आज विधानसभा में रखेंगे प्रस्ताव, फडणवीस ने किया उद्धव पर पलटवार |

देश-विदेश
सीमा विवाद को लेकर शिंदे आज विधानसभा में रखेंगे प्रस्ताव, फडणवीस ने किया उद्धव पर पलटवार | फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर नाम लिए बगैर पलटवार करते हुए कहा, 'मैं हैरान हूं कि जो लोग कल बोल रहे थे, उन्होंने 2.5 साल सीएम रहते हुए क्यों कुछ नहीं किया। सीमा विवाद हमारी सरकार बनने के बाद पैदा नहीं हुआ है।' महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद को लेकर आज सीएम एकनाथ शिंदे राज्य विधानसभा के नागपुर में जारी सत्र में विशेष प्रस्ताव पेश करेंगे। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उम्मीद जताई कि यह बहुमत से पारित होगा। इसके साथ ही उन्होंने शिवसेना नेता व पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे पर पलटवार किया। फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर नाम लिए बगैर पलटवार करते हुए कहा, 'मैं हैरान हूं कि जो लोग कल बोल रहे थे, उन्होंने 2.5 साल सीएम रहते हुए क्यों कुछ नहीं किया। सीमा विवाद हमारी सरकार बनने के बाद पैदा नहीं हुआ है।' फड...
प्रदेश में बेतहाशा महंगी हो सकती है बिजली, UPCL ने विद्युत दर बढ़ाने के लिए भेजा दूसरा प्रस्ताव |

प्रदेश में बेतहाशा महंगी हो सकती है बिजली, UPCL ने विद्युत दर बढ़ाने के लिए भेजा दूसरा प्रस्ताव |

उत्तराखण्ड, देहरादून
प्रदेश में बेतहाशा महंगी हो सकती है बिजली, UPCL ने विद्युत दर बढ़ाने के लिए भेजा दूसरा प्रस्ताव | सरचार्ज जोड़ने की गलती की वजह से नियामक आयोग ने यूपीसीएल को प्रस्ताव लौटाया था। ताजा प्रस्ताव में यूपीसीएल ने गलती सुधारी, लेकिन सभी श्रेणियों में 7.72 से बढ़ाकर 19.95 प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग की। प्रदेश में बिजली की दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो सकती है। नियामक आयोग से प्रस्ताव वापस आने के बाद सोमवार को यूपीसीएल ने जो प्रस्ताव भेजा है, उसमें बढ़ोतरी 7.72 प्रतिशत से बढ़ाकर 16.95 प्रतिशत बढ़ोतरी करने की मांग की है। नियामक आयोग अब इसका अध्ययन करने के बाद इसे सुनवाई के लिए स्वीकार करेगा। दरअसल, यूपीसीएल ने 15 दिसंबर को नियामक आयोग को एक अप्रैल 2023 से बिजली दरों में कुल 7.72 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव में यूपीसीएल ने नियामक आयोग का सितंबर 2022-मार्च 2023 तक का 6.5 प्रत...
सीमा विवाद पर उद्धव के कड़े तेवर,’कर्नाटक के कब्जे वाले महाराष्ट्र’ को संघ शासित बनाने की मांग |

सीमा विवाद पर उद्धव के कड़े तेवर,’कर्नाटक के कब्जे वाले महाराष्ट्र’ को संघ शासित बनाने की मांग |

देश-विदेश
सीमा विवाद पर उद्धव के कड़े तेवर,'कर्नाटक के कब्जे वाले महाराष्ट्र' को संघ शासित बनाने की मांग | ठाकरे के जवाब में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की एक-एक इंच जमीन के लिए लड़ेंगे। महाराष्ट्र चुप नहीं बैठेगा। किसी भी हालत में हम महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को अकेला नहीं छोड़ेंगे। महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच सीमा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्ष के नेताओं ने आज नागपुर में विधान भवन के बाहर इसे लेकर प्रदर्शन किया। वहीं, सदन में इस बारे में लाए जा रहे प्रस्ताव पर विपक्ष के नेता व पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कड़ा रुख अपनाया। ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिंदे पर आरोप लगाया कि वे सीमा विवाद पर मौन है, जबकि कर्नाटक के सीएम मुखर हैं। बेलगावी, कारवार व निप्पानी को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करें : ठाकरे विपक्ष के नेता ठाकरे ने सीमा विवाद को लेकर सुप्रीम कोर...
सिद्धार्थ को दादा से मिले देश प्रेम के पहले सबक, ‘पठान’ से पहले धमाके को तैयार एजेंट ‘मजनू’ |

सिद्धार्थ को दादा से मिले देश प्रेम के पहले सबक, ‘पठान’ से पहले धमाके को तैयार एजेंट ‘मजनू’ |

मनोरंजन
सिद्धार्थ को दादा से मिले देश प्रेम के पहले सबक, ‘पठान’ से पहले धमाके को तैयार एजेंट ‘मजनू’ | साल 2022 ने हिंदी सिनेमा के सितारों के बीच एक नया वर्गीकरण तैयार कर दिया है। पहले कलाकार फिल्मों और टेलीविजन के ही खांचों में बंटे थे। अब फिल्मी सितारों के बीच से ओटीटी सितारों की भी छंटनी शुरू हो चुकी है। फिल्म ‘शेरशाह’ के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर देशभक्ति के रंग के सहारे ओटीटी दर्शकों को लुभाने को तैयार हैं और अगले साल जब देश भर में रॉ एजेंट ‘पठान’ के बड़े परदे पर आने का इंतजार हो रहा होगा तो उसके ठीक पांच दिन पहले रॉ का ही एक और एजेंट ‘मजनू’ लोगों के घरों तक पहुंच जाएगा। सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की इस नई फिल्म 'मिशन मजनू' का पहला गाना रविवार की शाम मुंबई में बांद्रा फोर्ट स्थित एम्फीथिएटर में रिलीज हुआ। इस मौके पर अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा, 'फिल्में आती हैं और ...