Saturday, March 7News That Matters

Month: December 2022

दुबई पुलिस की पूछताछ पर उर्फी जावेद का बड़ा बयान, बोलीं- इसका मेरे कपड़ों से… |

दुबई पुलिस की पूछताछ पर उर्फी जावेद का बड़ा बयान, बोलीं- इसका मेरे कपड़ों से… |

मनोरंजन
दुबई पुलिस की पूछताछ पर उर्फी जावेद का बड़ा बयान, बोलीं- इसका मेरे कपड़ों से... | बिग बॉस ओटीटी के बाद मशहूर हुईं उर्फी जावेद अपने विचित्र अंदाज और बोल्ड आउटफिट्स के लिए जानी जाती हैं। फराह खान अली, चेतन भगत और अन्य उनके असामान्य फैशन सेंस के लिए उनकी आलोचना करते नजर आते हैं। हालांकि, रणवीर सिंह, मसाबा गुप्ता जैसे अन्य लोगों ने उनके बालों, मेकअप और डिजाइन की तारीफ भी की है। हाल ही में, दुबई में हिरासत में लिए जाने की खबरों के बाद उर्फी जावेद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री ने हाल ही में अपने आगामी प्रोजेक्ट्स की शूटिंग के लिए संयुक्त अरब अमीरात के लिए उड़ान भरी थी। शूटिंग के दौरान पुलिस उनके सेट पर पहुंची थी, जिसका कारण उनके कपड़ों को बताया गया। कहा गया कि उर्फी शूटिंग पर भी अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से एक बार फिर मुश्किल में फंस गईं। हालांकि, अभ...
अपने संघर्ष पर अवंतिका दसानी ने की बात, बोलीं- भाग्यश्री की बेटी होने से काम नहीं मिलता|

अपने संघर्ष पर अवंतिका दसानी ने की बात, बोलीं- भाग्यश्री की बेटी होने से काम नहीं मिलता|

मनोरंजन
अपने संघर्ष पर अवंतिका दसानी ने की बात, बोलीं- भाग्यश्री की बेटी होने से काम नहीं मिलता| अवंतिका ने हाल ही में अपने एक्टिंग करियर से जुड़ी कई अनकही चीजें साझा की हैं। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में भाग्यश्री की बेटी होने की वजह से कोई काम नहीं देता है। अभिनेत्री अवंतिका दसानी चर्चा में हैं। हाल ही में अवंतिका ने अपने फिल्मी करियर और स्ट्रगल पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि सिर्फ भाग्यश्री की बेटी होने के कारण इंडस्ट्री में काम नहीं मिल जाता है। बता दें कि अवंतिका ने वेब सीरीज 'मिथ्या' में अपने अभिनय का जादू दर्शकों पर खूब चलाया। हाल ही में अवंतिका ने कहा कि एक्टिंग की दुनिया में कदम रखना उनके लिए आसान नहीं रहा। अभिनय की दुनिया में दस्तक देने से पहले अवंतिका कॉरपोरेट दुनिया में काम कर रही थीं। अवंतिका ने हाल ही में अपने एक्टिंग करियर से जुड़ी कई अनकही चीजें साझा की हैं। उन्होंने ...
‘राहुल के जूते का फीता बांध रहे’, अमित मालवीय ने उड़ाया कांग्रेस के पूर्व मंत्री का मजाक, मिली ये धमकी |

‘राहुल के जूते का फीता बांध रहे’, अमित मालवीय ने उड़ाया कांग्रेस के पूर्व मंत्री का मजाक, मिली ये धमकी |

देश-विदेश
'राहुल के जूते का फीता बांध रहे', अमित मालवीय ने उड़ाया कांग्रेस के पूर्व मंत्री का मजाक, मिली ये धमकी | भाजपा नेता अमित मालवीय ने बुधवार को एक ट्वीट कर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी के जूते का फीता बांधने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह घुटने के बल बैठ गए। भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित मालवीय के एक ट्वीट से फिर बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, इस बार के ट्वीट में अमित मालवीय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजस्थान के अलवर से कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह पर राहुल गांधी के जूते का फीता बांधने का आरोप लगाया है। इस आरोप के बाद कांग्रेस के कई नेता भड़क गए और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दे डाली। वहीं जिस जितेंद्र सिंह पर राहुल के जूते का फीता बांधने का आरोप लगा उन्होंने खुद एक वीडियो रिलीज कर मामले में सफाई दी है। पहले समझें मामला क्या है? दरअसल, भाजपा नेता अमित मालवीय ने बुधव...
घने कोहरे में रोडवेज बसें चलाने पर रोक, परिवहन निगम ने जारी की गाइडलाइन |

घने कोहरे में रोडवेज बसें चलाने पर रोक, परिवहन निगम ने जारी की गाइडलाइन |

देहरादून
घने कोहरे में रोडवेज बसें चलाने पर रोक, परिवहन निगम ने जारी की गाइडलाइन | अगर किसी भी जगह घना कोहरा होगा और बस संचालन में कठिनाई होगी तो तत्काल बस सुरक्षित स्थान पर रोक दी जाएगी। डिपो से लाइट, फॉग लाइट, हैलोजन हेडलाइट, वाइपर, ब्रेक, हॉन आदि को सही तरीके से जांचने के बाद ही बस को बाहर जाने दिया जाएगा। मैदानी मार्गों में घना कोहरा होने पर रोडवेज की बसें नहीं चलेंगी। परिवहन निगम ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। मैदानी मार्गों पर इन दिनों कोहरे का प्रकोप है। इस वजह से यूपी ने कोहरे में बसों के संचालन पर रोक लगा दी थी। अब उत्तराखंड परिवहन निगम ने भी इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन के मुताबिक, अगर किसी भी जगह घना कोहरा होगा और बस संचालन में कठिनाई होगी तो तत्काल बस सुरक्षित स्थान पर रोक दी जाएगी। चालक-परिचालक तुरंत इसकी सूचना अपने डिपो के अ...
अनिवार्य रूप से होगी कोरोना संक्रमित सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग, नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट |

अनिवार्य रूप से होगी कोरोना संक्रमित सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग, नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट |

देहरादून
अनिवार्य रूप से होगी कोरोना संक्रमित सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग, नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट | स्वास्थ्य महानिदेशक डा. शैलजा भट्ट ने विभागीय अधिकारियों की बैठक कर सीएमओ को निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमितों के 10 प्रतिशत सैंपलों की अनिवार्य रूप से जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जाए। जिससे कोरोना के नए स्ट्रेन का पता लग सके। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को लेकर उत्तराखंड भी सतर्क हो गया है। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के बाद जल्द ही नई एसओपी (मानक प्रचलन प्रक्रिया) जारी की जाएगी। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट ने भी सभी जिलों को कोरोना संक्रमितों के 10 प्रतिशत सैंपलों को जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजने के लिए निर्देश दिए हैं।   चीन समेत कई देशों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने से केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के बाद उत्तराखंड भी निगरानी बढ़ाने के साथ जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए ज...
मनरेगा राशि की हेराफेरी का मामला, चार पंचायत अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मनरेगा राशि की हेराफेरी का मामला, चार पंचायत अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

देश-विदेश
मनरेगा राशि की हेराफेरी का मामला, चार पंचायत अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज | चारों आरोपियों ने कथित तौर पर 3.30 करोड़ रुपये की हेराफेरी के लिए अमरेली जिला ग्रामीण विकास एजेंसी की आईडी व पासवर्ड का दुरुपयोग किया था। इसका खुलासा कैग की ऑडिट रिपोर्ट में हुआ। गुजरात के अमरेली में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) राशि में हेराफेरी के मामले में चार पंचायत अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बुधवार को पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जाफराबाद तालुका पंचायत कार्यालय के एक अधिकारी की शिकायत के बाद इस मामले में कार्रवाई की गई है। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने वित्तीय वर्ष 2015 और 2019 के बीच लाभार्थियों के लिए आवंटित 3.30 करोड़ रुपये की राशि की हेराफेरी की साजिश रची। सभी आरोपी, जाफराबाद तालुका पंचायत कार्यालय के लिए सहायक कार्यक्रम अधिकारी,...
देश में कोरोना की स्थिति पर मंडाविया कर रहे बैठक, अन्य देशों की हालत देख उठाए जाएंगे कदम |

देश में कोरोना की स्थिति पर मंडाविया कर रहे बैठक, अन्य देशों की हालत देख उठाए जाएंगे कदम |

देश-विदेश
देश में कोरोना की स्थिति पर मंडाविया कर रहे बैठक, अन्य देशों की हालत देख उठाए जाएंगे कदम | केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. भारती पवार ने बताया कि बैठक में देश के प्रमुख स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मंगलवार को जीनोम सीक्वेंसिंग को लेकर गाइड लाइन जारी की गई थी। एक बार फिर सिर उठा रही कोरोना महामारी को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं। इसमें चीन व अन्य देशों में कोरोना की स्थिति को देखते हुए ऐहतियाती उपायों पर मंथन किया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. भारती पवार ने बताया कि बैठक में देश के प्रमुख स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मंगलवार को जीनोम सीक्वेंसिंग को लेकर गाइड लाइन जारी की गई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आयोजित इस बैठक में नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी के पॉल, कोविड-19 वर्किंग ग्रुप एन...
‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’ की रिलीज के बाद बाकी फिल्मों के नाम का हुआ खुलासा, यहां देखें पूरी लिस्ट |

‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’ की रिलीज के बाद बाकी फिल्मों के नाम का हुआ खुलासा, यहां देखें पूरी लिस्ट |

मनोरंजन
'अवतार द वे ऑफ वॉटर' की रिलीज के बाद बाकी फिल्मों के नाम का हुआ खुलासा, यहां देखें पूरी लिस्ट | जेम्स कैमरून की साइंस फिक्शन फिल्म सीरीज 'अवतार' के रिलीज होने के बाद दर्शकों को 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' के लिए 13 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा था। इस समय 'अवतार 2' दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। नावी की नीली दुनिया को बड़ी ही बारीकी से दिखाने वाले जेम्स कैमरून ने पहले ही साफ कर दिया था कि अभी इस सीरीज के आगे भी तीन पार्ट्स आने वाले हैं। जहां इस खुलासे ने लोगों के दिलों में गजब का उत्साह पैदा कर दिया था, वहीं अब इन आने वाली फिल्मों के नाम का भी खुलासा हो गया है। जी हां, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में साफ हो गया है कि 'अवतार 3', 'अवतार 4' और 'अवतार 5' के नाम क्या होने वाले हैं। दुनिया के सामने आए 'अवतार' की अगली कड़ियों के नाम साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'अवतार' ने दुनियाभर के लोगों को ...
केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी, जानें क्या है वजह |

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी, जानें क्या है वजह |

देश-विदेश
केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी, जानें क्या है वजह | केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने पत्र में कहा, "चूंकि कोरोनावायरस महामारी एक सार्वजनिक आपात स्थिति है। इसलिए भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने पर फैसला लिया जा सकता है।" दुनियाभर में कोरोनावायरस के फिर से बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने चौकसी बढ़ा दी है। केंद्र ने सभी राज्यों से नए मामलों पर नजर रखने और जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाने के लिए कहा है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की एक चिट्ठी सामने आई है, जो उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखी है। इसमें दोनों नेताओं से भारत जोड़ो यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने की अपील की गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर यह संभव न हो तो यात्रा को देशहित में स्थगित करने का निर्णय लिया जाए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने...
पहली बार बनी पार्किंग नीति, खेती की जमीन पर भी बना सकेंगे पार्किंग, मिलेगी सरकारी रियायत|

पहली बार बनी पार्किंग नीति, खेती की जमीन पर भी बना सकेंगे पार्किंग, मिलेगी सरकारी रियायत|

देहरादून
पहली बार बनी पार्किंग नीति, खेती की जमीन पर भी बना सकेंगे पार्किंग, मिलेगी सरकारी रियायत| इस नीति के तहत चार श्रेणियों में पार्किंग के निर्माण होंगे। शासन स्तर से सरकारी जमीनों पर पार्किंग बनेगी। निजी जमीनों पर कोई भी व्यक्ति पार्किंग का निर्माण कर सकेगा। उत्तराखंड में अब खेती की जमीन पर भी खुली पार्किंग बन सकेगी। इसके लिए न तो लैंड यूज बदलने की जरूरत होगी और न ही कोई अन्य सरकारी अड़चन। पार्किंग की समस्या दूर करने के लिए धामी कैबिनेट ने उत्तराखंड राज्य पार्किंग (स्थल चयन, निर्माण एवं संचालन इत्यादि) नियमावली, 2022 को मंजूरी दे दी है। इस नीति के तहत चार श्रेणियों में पार्किंग के निर्माण होंगे। शासन स्तर से सरकारी जमीनों पर पार्किंग बनेगी। निजी जमीनों पर कोई भी व्यक्ति पार्किंग का निर्माण कर सकेगा। सरकारी जमीनों पर निजी विकासकर्ता भी पार्किंग का निर्माण कर सकेगा, वहीं निजी जमीनों पर सरकार...