Saturday, March 7News That Matters

Month: December 2022

गवाह नंबर सात है बेहद अहम, अंकिता ने दोस्त से पहले इसे बताया था रिजॉर्ट का काला सच |

गवाह नंबर सात है बेहद अहम, अंकिता ने दोस्त से पहले इसे बताया था रिजॉर्ट का काला सच |

देहरादून
गवाह नंबर सात है बेहद अहम, अंकिता ने दोस्त से पहले इसे बताया था रिजॉर्ट का काला सच | अंकिता हत्याकांड में पुलिस का गवाह नंबर सात पुष्प से भी अहम है। यह रिजॉर्ट का वही कर्मचारी है, जिसे अंकिता ने पुष्प से भी पहले रिजॉर्ट का काला सच बताया था। इस कर्मचारी ने पुलकित से बात की थी लेकिन उसे धमकाकर चुप करा दिया गया। इस कर्मचारी की गवाही पुष्प से भी अहम मानी जा रही है। दरअसल, अंकिता की हत्या हुई यह तो आरोपियों ने ही पुलिस को बता दिया था। आरोपियों ने घटनास्थल पर हुई सारी कहानी को पहली ही पूछताछ में उगल दिया लेकिन पुष्प की बातें जब सामने आईं तो पता चला कि अंकिता क्यों पुलकित से नाराज थी। उसके मोबाइल के स्क्रीन शॉट (अंकिता और पुष्प के बीच चैट) से पता चला था कि अंकिता पर किसी वीआईपी को स्पेशल सर्विस दिए जाने का दबाव बनाया जा रहा था। मगर, पुष्प वह पहला शख्स नहीं है जिसे अंकिता ने सबसे पहले यह बा...
पहले लड़की भगाई, फिर मौलवी को किया किडनैप, सुपर फिल्मी है सोहेल खान की लव स्टोरी

पहले लड़की भगाई, फिर मौलवी को किया किडनैप, सुपर फिल्मी है सोहेल खान की लव स्टोरी

मनोरंजन
पहले लड़की भगाई, फिर मौलवी को किया किडनैप, सुपर फिल्मी है सोहेल खान की लव स्टोरी बॉलीवुड के बड़े खानदानों में से एक से ताल्लुक रखने वाले सोहेल खान आज (20 दिसंबर) अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1997 में फिल्म ‘औजार’ से की थी। इस फिल्म में सोहेल खान के साथ सलमान खान और संजय कपूर अभिनय करते हुए नजर आए थे। इसके बाद सोहेल खान ने साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘मैंने दिल तुझको दिया’ से अपने एक्टिंग और मोहब्बत के करियर की शुरुआत की। सोहेल खान भले एक्टिंग या डायरेक्शन में ज्यादा नाम नहीं कमा पाए, लेकिन फुल टू बिंदास पंजाबी बाला सीमा सचदेव के साथ उनकी प्रेम कहानी और शादी किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म जैसी है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उनकी इस दबंग स्टाइल लव स्टोरी पर.... सीमा सचदेव सोहेल खान का पहली नजर का प्यार थीं। यह वह दौर था, जब सोहेल फिल्मों में पैर जमाने क...
पुष्प का वीडियो न आता तो सामने नहीं आती सच्चाई, बेहद अहम साबित होगी गवाही

पुष्प का वीडियो न आता तो सामने नहीं आती सच्चाई, बेहद अहम साबित होगी गवाही

उत्तराखण्ड
पुष्प का वीडियो न आता तो सामने नहीं आती सच्चाई, बेहद अहम साबित होगी गवाही शुरुआत में पुलिस केवल हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर उनकी कहानी पर आगे बढ़ रही थी। इसी बीच अंकिता का दोस्त पुष्प आगे आया और हत्या के एक दिन पहले अंकिता से हुई बातचीत को वायरल कर दिया। उसने एक वीडियो जारी कर सारी कहानी बताई। इसी से पता चला कि वहां कोई वीआईपी आने वाला था। उसे स्पेशल सेवा देने के लिए अंकिता पर दबाव बनाया जा रहा था। ऐसे में पुलिस की जांच को नई दिशा मिली। इसके साथ ही वीआईपी के नाम का खुलासा करने का दबाव भी पुलिस पर बढ़ता गया। अब माना जा रहा है कि पुष्प की गवाही ही इसमें अहम साबित होगी। ये है पूरा घटनाक्रम 18 सितंबर की रात को वनंत्रा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य ने राजस्व पुलिस चौकी में अपनी कर्मचारी अंकिता भंडारी के गुमशुदा होने की शिकायत दी थी। करीब तीन दिनों तक इस मामले की ढिलाई से जांच की गई। इस...
राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण पर फैसले का इंतजार, आज कैबिनेट में प्रस्ताव आने की उम्मीद |

राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण पर फैसले का इंतजार, आज कैबिनेट में प्रस्ताव आने की उम्मीद |

उत्तराखण्ड
राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण पर फैसले का इंतजार, आज कैबिनेट में प्रस्ताव आने की उम्मीद | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी राज्य आंदोलनकारियों के मामले में सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दे चुके हैं। हालांकि, शासन स्तर पर अभी यह सोच विचार चल रहा है कि क्षैतिज आरक्षण के लिए सरकार अधिसूचना जारी करे या महिला क्षैतिज आरक्षण की तरह विधेयक लाकर इसे कानूनी जामा पहना दे। राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के मामले में सरकार पसोपेश में है। एक तरफ राज्य आंदोलनकारियों का हित है तो दूसरी ओर सांविधानिक प्रावधान। महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण पर विधेयक पारित होने के बाद राज्य आंदोलनकारियों ने सरकार पर आरक्षण बहाल कराने को लेकर दबाव बना दिया है। आंदोलनकारी मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में क्षैतिज आरक्षण के प्रस्ताव की उम्मीद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री प...
नियुक्ति की मांग को लेकर धरने पर बैठे विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी |

नियुक्ति की मांग को लेकर धरने पर बैठे विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी |

देहरादून
नियुक्ति की मांग को लेकर धरने पर बैठे विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी | समिति ने जांच में पाया कि तदर्थ आधार पर नियुक्तियां नियम विरुद्ध की गई हैं। समिति की रिपोर्ट पर विधानसभा अध्यक्ष ने 23 सितंबर को तत्काल प्रभाव से 2016 से 2021 तक की गईं कुल 228 नियुक्तियां को रद्द कर कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया था। उत्तराखंड विधानसभा में बैकडोर भर्तियों के चलते बर्खास्त हुए कर्मचारी विधानसभा के बाहर पांच दिवसीय धरने पर बैठ गए। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, उन्होंने दोबारा नियुक्ति की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि एक ही नियमों के तहत राज्य गठन के बाद विधानसभा सचिवालय में तदर्थ आधार पर कर्मचारियों की नियुक्ति हुई है, लेकिन 2016 के बाद लगाए गए 228 कर्मचारियों को ही बर्खास्त किया गया। कर्मचारियों की मांग है कि या तो उन्हें...
धरने पर बैठकर बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाएंगे गेस्ट टीचर, माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ में आक्रोश |

धरने पर बैठकर बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाएंगे गेस्ट टीचर, माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ में आक्रोश |

देहरादून
धरने पर बैठकर बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाएंगे गेस्ट टीचर, माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ में आक्रोश | गेस्ट टीचरों ने कहा कि उनके पदों को खाली नहीं मानने और उनकी गृह जिले में तैनाती का प्रस्ताव कैबिनेट में आने के बाद भी अभी तक शासनादेश नहीं हुआ है। उन्होंने तदर्थ नियुक्ति दिए जाने की मांग की। कहा कि वह विभाग में आठ साल से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उनका भविष्य सुरक्षित नहीं है। लंबित मांगों को लेकर गेस्ट टीचरों ने शिक्षा निदेशालय पर बुधवार को दूसरे दिन भी धरना दिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भट्ट ने गेस्ट टीचरों से आह्वान किया कि वह धरनास्थल से ऑनलाइन माध्यम से बच्चों की पढ़ाई जारी रखें, ताकि आने वाली बोर्ड परीक्षाओं में उनकी पढ़ाई बाधित नहीं हो। माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षा निदेशालय पर धरने पर बैठे गेस्ट टीचरों ने कहा कि उनके पदों को खाली नहीं मानने और उनकी गृह जिले में तैनात...
प्रेग्नेंसी के दौरान हो गई थी पति चिरंजीवी की मौत, लोगों के ताने सुनकर हंसने से डरती थीं मेघना |

प्रेग्नेंसी के दौरान हो गई थी पति चिरंजीवी की मौत, लोगों के ताने सुनकर हंसने से डरती थीं मेघना |

मनोरंजन
प्रेग्नेंसी के दौरान हो गई थी पति चिरंजीवी की मौत, लोगों के ताने सुनकर हंसने से डरती थीं मेघना | मेघना राज साउथ इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। फिल्मों से जितनी सुर्खियां उन्होंने बटोरी हैं, उतना ही दर्द उन्हें असल जिंदगी में झेलना पड़ा है। अभिनेत्री ने अपने जिंदगी से जुड़े मुश्किल दिनों की यादें साझा की हैं। दरअसल, मेघना और चिरंजीवी सरजा ने एक-दूसरे को 10 साल तक डेट करने के बाद 2018 में शादी की थी। शादी के दो साल बाद ही चिरंजीवी ने अपनी पत्नी मेघना का साथ छोड़ इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। मेघना ने बताया कि पति की मौत के बाद वे बिलकुल अकेली हो गई थीं। लोगों से बात करने और हंसने से भी डरने लगी थीं। हार्ट अटैक से हुई थी चिरंजीवी की मौत चिरंजीवी की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। मेघना ने इंटरव्यू में बताया कि जब उनके पति की मौत हुई तो उस समय वे प्रेग्नेंट थीं। चिरंजीवी की मौत...
गायिका नहीं तो पेंटर होतीं उषा मंगेशकर, ‘जय संतोषी मां’ के गाने से मिली नई पहचान |

गायिका नहीं तो पेंटर होतीं उषा मंगेशकर, ‘जय संतोषी मां’ के गाने से मिली नई पहचान |

मनोरंजन
‘जय संतोषी मां’ के गाने से मिली नई पहचान, गायिका नहीं तो पेंटर होतीं उषा मंगेशकर | मशहूर गायिका उषा मंगेशकर आज अपना 87वां जन्मदिन मना रही हैं। उषा का जन्म मशहूर संगीतकार एवं गायक दीनानाथ मंगेशकर के घर में चौथी पुत्री के रूप में हुआ। बचपन से ही संगीत इन्हें विरासत में मिला है। उषा जहां लता मंगेशकर, आशा भोसले, मीना खड़ीकर से छोटी हैं, वहीं भाई हृदयनाथ मंगेशकर से बड़ी हैं। उषा ने गायिकी के क्षेत्र में अलग पहचान बनाई है। हिंदी के अलावा उन्होंने मराठी, बंगाली, भोजपुरी, नेपाली, कन्नड़ और आसामी आदि क्षेत्रीय भाषाओं के गानों को भी अपने सुरीले कंठ से सजाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उषा मंगेशकर का जन्म 15 दिसंबर 1935 को मध्य प्रदेश में हुआ। बेहद कम उम्र में ही उषा के सिर से पिता का साया उठ गया। जिस वक्त दीनानाथ मंगेशकर का निधन हुआ तब उषा की उम्र महज 6 वर्ष थी। पिता की असमय मृत्यु के बाद उष...
अरुणाचल में तनाव के बीच लद्दाख में बुनियादी ढांचा बढ़ा रहा चीन, मिसाइल-रडार, एयरबेस की संख्या में इजाफा |

अरुणाचल में तनाव के बीच लद्दाख में बुनियादी ढांचा बढ़ा रहा चीन, मिसाइल-रडार, एयरबेस की संख्या में इजाफा |

देश-विदेश
अरुणाचल में तनाव के बीच लद्दाख में बुनियादी ढांचा बढ़ा रहा चीन, मिसाइल-रडार, एयरबेस की संख्या में इजाफा | नौ दिसंबर की तवांग की झड़प ने अरुणाचल प्रदेश में पूर्वी सीमा पर चीन के साथ लंबित मुद्दों को सुर्खियों में ला दिया है। अब चीन की एक-एक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। भारत के साथ तनाव के बीच चीन अपनी सक्रियता बढ़ाने से बाज नहीं आ रहा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक चीनी वायुसेना ने पूर्वी लद्दाख सीमा के पास बुनियादी ढांचे का निर्माण कर अपनी तैनाती और बढ़ा दी है। ड्रैगन की इस तरह की हरकत से विवाद और अधिक बढ़ सकता है। दोनों देशों के रिश्तों में खटास आने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि 9 दिसंबर की तवांग की झड़प ने अरुणाचल प्रदेश में पूर्वी सीमा पर चीन के साथ लंबित मुद्दों को सुर्खियों में ला दिया है। बता दें कि अगस्त में ही भारत ने च...
तवांग झड़प पर बोले पूर्व विदेश सचिव गोखले , ‘चीन इस मुगालते में न रहे कि भारत चुप होकर बैठ जाएगा’, |

तवांग झड़प पर बोले पूर्व विदेश सचिव गोखले , ‘चीन इस मुगालते में न रहे कि भारत चुप होकर बैठ जाएगा’, |

देश-विदेश
तवांग झड़प पर बोले पूर्व विदेश सचिव गोखले , 'चीन इस मुगालते में न रहे कि भारत चुप होकर बैठ जाएगा', | भारत के पूर्व विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा है कि चीन अगर यह सोचता है कि उसे वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत की तरफ से जवाब नहीं मिलेगा तो यह उसकी भूल है। अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई ताजा झड़प के बाद पूर्व विदेश सचिव विजय गोखले का बयान सामने आया है। गोखले ने चीन को फटकार लगाते हुए कहा है कि चीन इस मुगालते में न रहे कि भारत एलएसी पर उसे मुंहतोड़ जवाब नहीं देगा। भारत उसकी हर गलत नीतियों का करारा जवाब देगा। पूर्व विदेश सचिव ने कहा कि साल 2020 के गलवान घटना ने चीन के बारे में राष्ट्रीय जनमत को फिर से आकार देने का काम किया है। हमारी सेना हर मोर्चे पर तैयार है। 2020 के स्नो लेपर्ड ऑपरेशन को याद करे चीन, किस तरह से भारतीय सेना ने धूल चटाई थी विजय ...