Saturday, March 7News That Matters

Month: December 2022

पहाड़ से मैदान तक लगातार गिर रहा तापमान, ऊधमसिंह नगर में शीतलहर का येलो अलर्ट |

पहाड़ से मैदान तक लगातार गिर रहा तापमान, ऊधमसिंह नगर में शीतलहर का येलो अलर्ट |

देहरादून
पहाड़ से मैदान तक लगातार गिर रहा तापमान, ऊधमसिंह नगर में शीतलहर का येलो अलर्ट | मौसम के बदले मिजाज के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक आने वाले दिनों में मैदान से पहाड़ तक शीतलहर की संभावना है। पड़ोसी राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर उत्तराखंड में भी दिखने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कुमाऊं क्षेत्र के ऊधमसिंह नगर जिले में शीतलहर की आशंका जताई है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के बदले मिजाज के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस पंतनगर में दर्ज किया गया। इसके अलावा कुमाऊ...
इंजीनियर, बिल्डर, पार्षद से CM तक का सफर, 10 बिंदुओं में जानें भूपेंद्र पटेल की पूरी कहानी |

इंजीनियर, बिल्डर, पार्षद से CM तक का सफर, 10 बिंदुओं में जानें भूपेंद्र पटेल की पूरी कहानी |

देश-विदेश
इंजीनियर, बिल्डर, पार्षद से CM तक का सफर, 10 बिंदुओं में जानें भूपेंद्र पटेल की पूरी कहानी | गुजरात में आज दूसरी बार भूपेंद्र पटेल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शिरकत की। दूसरी बार मुख्यमंत्री बने भूपेंद्र पटेल की कहानी काफी रोचक है। इंजीनियर से बिल्डर बने भूपेंद्र ने पार्षद बनकर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। 1. भूपेंद्र पटेल का जन्म कब हुआ? 15 जुलाई 1962 में भूपेंद्र पटेल का जन्म अहमदाबाद में हुआ। भूपेंद्र को लोग दादा भी कहते हैं। 2. भूपेंद्र के परिवार में कौन-कौन? गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के पिता का नाम रजनीकांत भाई पटेल है। भूपेंद्र पटेल की पत्नी का नाम हेतल पटेल है। भाई का नाम केतन पटेल है। बेटे का नाम अनुज ...
पिथौरागढ़ बना बॉक्सिंग प्रतियोगिता का चैंपियन |

पिथौरागढ़ बना बॉक्सिंग प्रतियोगिता का चैंपियन |

उत्तराखण्ड
पिथौरागढ़ बना बॉक्सिंग प्रतियोगिता का चैंपियन | अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालयी महिला और पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। दोनों वर्गों में जीत दर्ज कर पिथौरागढ़ की टीम चैंपियन बनीं। विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रविवार को बॉक्सिंग प्रतियोगिता के मुकाबलों का मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच देवेंद्र चंद्र भट्ट और विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड बॉक्सिंग के महासचिव गोपाल खोलिया ने शुभारंभ किया। मुख्य अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संचालन एसएम भट्ट ने किया। ललित कुंवर, केदार सिंह, डॉ. भुवन तिवारी, जीवन प्रकाश, रजवंत कौर, पकंज कुमार, प्रदीप मेहता, मनोज ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वहां पर क्रीड़ा अधिकारी लियाकत अली खान, हरीश गोस्वामी, पुष्कर जमियाल, हरेंद्र प्रसाद, मनोज कनवाल, बलवंत दानू, कुलदीप उपाध्याय, प्रेम ...
एसएसजे विश्वविद्यायल में बेटियों के लिए बने शौचालय हैं बदहाल |

एसएसजे विश्वविद्यायल में बेटियों के लिए बने शौचालय हैं बदहाल |

उत्तराखण्ड
एसएसजे विश्वविद्यायल में बेटियों के लिए बने शौचालय हैं बदहाल | अल्मोड़ा। कुमाऊं के प्रमुख एसएसजे विश्वविद्यालय में शौचालय बदहाल हैं। महिला शौचालय या तो गंदगी से पटे हैं या उनके दरवाजे टूटे हैं। बेटियों को होने वाली दिक्कतों से किसी को सरोकार नहीं है। एसएसजे कैंपस को दो साल पहले विश्वविद्यालय का दर्जा मिला। उम्मीद थी कि यहां मूलभूत समस्याओं का भी समाधान होगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। बदहाल शौचालय ठीक नहीं हो पाए। बेटियों के लिए बने शौचालयों के हाल तो बहुत खराब हैं। एक हजार से अधिक बेटियों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। शौचालय के पाइप जगह-जगह लीकेज अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में छात्रों के लिए बने शौचालय गंदगी से पटे हैं। इनके पाइप जगह-जगह लीकेज हैं, जिससे सीवर कैंप के विभिन्न स्थानों पर बह रहा है। इससे आवाजाही में दिक्कत हो रही है। साफ पानी का भी अभाव अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में तीन हजार ...
दून के धाकड़ बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को भारतीय टेस्ट टीम में जगह, प्रदेश में खुशी की लहर |

दून के धाकड़ बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को भारतीय टेस्ट टीम में जगह, प्रदेश में खुशी की लहर |

उत्तराखण्ड, देहरादून
दून के धाकड़ बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को भारतीय टेस्ट टीम में जगह, प्रदेश में खुशी की लहर | 27 वर्षीय अभिमन्यु ने मात्र सात वर्ष की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। प्रथम श्रेणी में उनका एवरेज 44 से अधिक है। रविवार को उनके भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने की सूचना मिलते ही घर पर बधाइयों का तांता लगा रहा। दून के धाकड़ बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिलने से उत्तराखंड के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है। कप्तान रोहित शर्मा के चोटिल होने के कारण बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उनका टीम इंडिया में शामिल किया गया है। बता दें कि अभी तक अभी तक उन्हें भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने यानी डेब्यू का मौका नहीं मिल पाया है। क्रिकेट के जानकारों का कहना है कि अभिमन्यु ने बांग्लादेश के खिलाफ अंडर-19 में कप्तान के रूप में लगातार दो शतक लगाकर मजबूत दावेदा...
महादेव का रुद्राभिषेक कर हुई राष्ट्रपति के दिन की शुरूआत, कुछ ही देर में पहुंचेंगी दून विवि |

महादेव का रुद्राभिषेक कर हुई राष्ट्रपति के दिन की शुरूआत, कुछ ही देर में पहुंचेंगी दून विवि |

देहरादून
महादेव का रुद्राभिषेक कर हुई राष्ट्रपति के दिन की शुरूआत, कुछ ही देर में पहुंचेंगी दून विवि | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आज लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी के दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अकादमी में पुलिस सहित तमाम सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को उत्तराखंड प्रवास के दूसरे दिन सुबह राजभवन स्थित राज प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के साथ रुद्राभिषेक किया। राष्ट्रपति ने राजभवन स्थित नक्षत्र वाटिका का उद्धाटन किया। इस दौरान राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जरनल गुरमीत सिंह (से.नि.) एवं प्रथम महिला गुरमीत कौर समेत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। दूसरी ओर दून विश्वविद्यालय में तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विवि ...
युवक ने रचाईं तीन शादियां तो पत्नियों ने किया चौकी में हंगामा, शातिर की खुली पोल|

युवक ने रचाईं तीन शादियां तो पत्नियों ने किया चौकी में हंगामा, शातिर की खुली पोल|

देहरादून
युवक ने रचाईं तीन शादियां तो पत्नियों ने किया चौकी में हंगामा, शातिर की खुली पोल| पति की तीसरी शादी की भनक लगते ही पत्नियों ने कोतवाली पहुंतकर जमकर हंगामा काटा। पत्नियों के हंगामे के बाद आरोपी युवक की सारी पोल खुली। उसने तलाक नहीं लिया था, बावजूद तीसरी शादी करने चला था। युवक की बच्चे भी हैं। कोतवाली में एक ऐसा दिलचस्प मामला सामने आया है जिसमें एक युवक ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर ली। इसके बाद उसने दूसरी शादी से तलाक ले लिया तो बुधवार को तीसरी शादी कर ली। इसकी भनक लगते ही बृहस्पतिवार को पहली और दूसरी पत्नी बाजार चौकी पहुंची और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दोनों महिलाओं को थाने भेज दिया। मामले में पहली पत्नी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। आरोपी युवक की पूर्व की दो पत्नियों से तीन संतान भी हैं। बृहस्पतिवार को दो महिलाएं बाजार चौकी पहुंचीं। दोनों म...
बॉलीवुड से नकल कर बनाई गईं ये भोजपुरी फिल्में, शाहरुख ही नहीं पर्दे पर सनी देओल बनकर भी छाए निरहुआ |

बॉलीवुड से नकल कर बनाई गईं ये भोजपुरी फिल्में, शाहरुख ही नहीं पर्दे पर सनी देओल बनकर भी छाए निरहुआ |

मनोरंजन
बॉलीवुड से नकल कर बनाई गईं ये भोजपुरी फिल्में, शाहरुख ही नहीं पर्दे पर सनी देओल बनकर भी छाए निरहुआ | भोजपुरी सिनेमा का रुतबा और लोकप्रियता अब काफी बढ़ गई है। इंडस्ट्री के सितारे और गाने अक्सर ही सुर्खियों में छाए रहते हैं। भोजपुरी में हर साल कई फिल्मों का निर्माण होता है, जिसमें बॉलीवुड की हिट फिल्मों की कॉपी करके भी कई फिल्में बनाई गई हैं। बॉलीवुड में बड़े बजट में बने इन फिल्मों को भोजपुरी में कम बजट में बेहद शानदार तरीके से बनाया गया है, जिन्हें दर्शकों ने भी काफी पसंद किया है। तो चलिए आज इस रिपोर्ट में आपको कुछ ऐसे ही भोजपुरी फिल्मों के बारे में बताते हैं, जो बॉलीवुड से कॉपी करके बनाई गई हैं। आज के करण-अर्जुन शाहरुख खान और सलमान खान की 1995 में आई फिल्म ‘करण अर्जुन’ बेहतरीन फिल्मों में से एक है। भोजपुरी में रीमेक की गई इस फिल्म में शाहरुख खान के किरदार में दिनेश लाल निरहुआ और सलम...
मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का निधन, लंबे समय से थीं बीमार |

मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का निधन, लंबे समय से थीं बीमार |

मनोरंजन
मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का निधन, लंबे समय से थीं बीमार | मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का बीमारी की वजह पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के अस्पतालों में इलाज चल रहा था। मां के निधन के बाद मनोज बाजपेयी और उनका परिवार पूरी तरह से टूट चुका है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का निधन हो गया है। लंबी बीमारी की वजह से आज सुबह उन्होंने सुबह अंतिम सांस ली। बता दें कि गीता देवी पिछले काफी समय से उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित थीं, जिसके बाद उनको दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले काफी समय से उनकी इलाज चल रहा था, लेकिन आज सुबह उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई और गुरुवार सुबह उन्होंने 80 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। मां के निधन के बाद मनोज बाजपेयी और उनका परिवार पूरी तरह से टूट चुका है। अभिनेता अपने परिवार को संभाल रहे हैं। बता दें कि पिछले एक हफ्ते से गी...
हिमाचल में तकनीकी शिक्षामंत्री चुनाव हारे, CM जयराम की कैबिनेट का बुरा हाल, 8 मंत्री पिछड़े |

हिमाचल में तकनीकी शिक्षामंत्री चुनाव हारे, CM जयराम की कैबिनेट का बुरा हाल, 8 मंत्री पिछड़े |

himachal pradesh
हिमाचल में तकनीकी शिक्षामंत्री चुनाव हारे, CM जयराम की कैबिनेट का बुरा हाल, 8 मंत्री पिछड़े | हिमाचल प्रदेश के रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। दोनों के बीच मुकाबला बराबरी का है। अभी तक भाजपा 27 और कांग्रेस को 38 सीटों पर बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। अन्य को 3 सीटें मिली हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार बड़ा उलटफेर होता दिखाई दे रहा है। यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। अभी तक सामने आए रुझानों में जयराम कैबिनेट के आठ मंत्री अपनी ही सीट पर पिछड़ गए हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सेराज सीट से बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं लाहौल स्पीति में कांग्रेस के रवि ठाकुर जीत गए हैं, उन्होंने तकनीकी शिक्षमन्त्री रामलाल मरकाण्डा को हरा दिया है। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह पहले आगे चल रहे थे लेकिन वो भी अब अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं। ...