Friday, March 6News That Matters

Day: February 4, 2023

सीएम धामी ने बड़े बेटे का कराया यज्ञोपवीत संस्कार, तीर्थपुरोहितों के पास वंशावली में दर्ज कराया नाम |

सीएम धामी ने बड़े बेटे का कराया यज्ञोपवीत संस्कार, तीर्थपुरोहितों के पास वंशावली में दर्ज कराया नाम |

उत्तराखण्ड
सीएम धामी ने बड़े बेटे का कराया यज्ञोपवीत संस्कार, तीर्थपुरोहितों के पास वंशावली में दर्ज कराया नाम | हरिद्वार गंगा तट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने बेटे का यज्ञोपवीत संस्कार कराया। साथ ही तीर्थ पुरोहित के पास अपनी बही वंशावली में नाम लिखवाया। हिंदू धर्म में कुल 16 संस्कार हैं, जिनमें से यज्ञोपवीत संस्कार विशेष महत्व रखता है। इसे उपनयन संस्कार भी कहते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने ज्येष्ठ बेटे दिवाकर सिंह धामी का यज्ञोपवीत संस्कार कराया। सीएम के साथ उनकी पत्नी सहित परिवार के लोग मौजूद रहे। इस दौरान सीएम ने अपने तीर्थ पुरोहित के पास अपनी बही वंशावली में नाम लिखवाया। हरिद्वार पवित्र गंगा तट पर यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया। हिंदू धर्म में कुल 16 संस्कार हैं जिनमें से यज्ञोपवीत संस्कार विशेष महत्व रखता है। इसे उपनयन संस्कार भी कहते हैं। यह एक धागा नहीं है बल्कि...
केरल में विदेशी महिला पर्यटक के साथ गाली-गलौज, आरोपियों में एक टैक्सी ड्राइवर भी शामिल, गिरफ्तार |

केरल में विदेशी महिला पर्यटक के साथ गाली-गलौज, आरोपियों में एक टैक्सी ड्राइवर भी शामिल, गिरफ्तार |

देश-विदेश
केरल में विदेशी महिला पर्यटक के साथ गाली-गलौज, आरोपियों में एक टैक्सी ड्राइवर भी शामिल, गिरफ्तार | केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम जिले के विझिंजम के पास आदिमलथुरा में एक विदेशी पर्यटक के साथ पांच लोगों ने मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम जिले के विझिंजम के पास आदिमलथुरा में एक विदेशी पर्यटक के साथ पांच लोगों ने मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया। पीड़िता 31 जनवरी की रात लगभग 10 बजे अपने रिसॉर्ट से छवारा समुद्र तट की ओर जा रही थी तब ही सभी आरोपियों ने इस तरह की हरकत की। हालांकि किस बात को लेकर दोनों पक्ष में बहस हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका है। विझिंजम पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर को किया गिरफ्तार विझिंजम पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से एक एंटनी एक टैक्सी ड्राइवर है, जिसकी कार का इस्तेमाल पीड़ित महिला के माता-पिता करते थे और इसलिए...
अजित पवार का दावा, शरद पवार ने उद्धव ठाकरे को पहले ही दे दी थी शिवसेना में बगावत की चेतावनी |

अजित पवार का दावा, शरद पवार ने उद्धव ठाकरे को पहले ही दे दी थी शिवसेना में बगावत की चेतावनी |

देश-विदेश
अजित पवार का दावा, शरद पवार ने उद्धव ठाकरे को पहले ही दे दी थी शिवसेना में बगावत की चेतावनी | अजित पवार ने बताया कि उद्धव ठाकरे ने कहा था कि उन्हें उनके विधायकों पर विश्वास है और उन्हें नहीं लगता कि उनकी पार्टी के विधायक ऐसा कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने दावा किया है कि शरद पवार ने पहले ही उद्धव ठाकरे को शिवसेना में बगावत को लेकर चेताया था। अजित पवार ने ये भी कहा कि शरद पवार के चेताने के बावजूद उद्धव ठाकरे को नहीं लगता था कि उनकी पार्टी के विधायक ऐसा कोई कदम उठा सकते हैं। बता दें कि बीते साल जून माह में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के कई विधायकों ने बगावत कर दी थी, जिसके चलते शिवसेना का बंटवारा हुआ और महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार भी गिर गई। एकनाथ शिंदे गुट ने भाजपा के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बना ली।...
विक्टोरिया गौरी को जज बनाने पर बवाल, वकीलों ने बताया भाजपा से कनेक्शन, SC कॉलेजियम को लिखी चिट्ठी |

विक्टोरिया गौरी को जज बनाने पर बवाल, वकीलों ने बताया भाजपा से कनेक्शन, SC कॉलेजियम को लिखी चिट्ठी |

देश-विदेश
विक्टोरिया गौरी को जज बनाने पर बवाल, वकीलों ने बताया भाजपा से कनेक्शन, SC कॉलेजियम को लिखी चिट्ठी | मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै खंडपीठ के 50 से अधिक वकील लक्ष्मण चंद्र विक्टोरिया गौरी को जज बनाने का खुलकर विरोध कर रहे हैं। मद्रास हाईकोर्ट की वकील लक्ष्मण चंद्र विक्टोरिया गौरी को जज बनाने को लेकर बवाल थमने को नाम नहीं ले रहा है। मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै खंडपीठ के 50 से अधिक वकील इस नियुक्ति का खुलकर विरोध कर रहे हैं। इनमें से 58 वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को पत्र लिखकर नाम वापस लेने पर फिर से विचार करने के लिए कहा है। सभी वकीलों ने पत्र में कहा है कि गौरी के नाम पर असहमति जताने के बावजूद उनका नाम कॉलेजियम द्वारा वापस लेने से इनकार कर दिया गया है। विक्टोरिया गौरी का भाजपा से रह चुका कनेक्शन: वकील वकीलों ने कहा कि विक्टोरिया गौरी की राजनीतिक पृष्ठभूमि है जिन्होंने राजनी...
कभी पेंट के डिब्बों में खाना खाने को मजबूर थे वरुण शर्मा, संघर्षों के बाद बनाई इंडस्ट्री में जगह |

कभी पेंट के डिब्बों में खाना खाने को मजबूर थे वरुण शर्मा, संघर्षों के बाद बनाई इंडस्ट्री में जगह |

मनोरंजन
कभी पेंट के डिब्बों में खाना खाने को मजबूर थे वरुण शर्मा, संघर्षों के बाद बनाई इंडस्ट्री में जगह | बॉलीवुड अभिनेता वरुण शर्मा आज फिल्म इंडस्ट्री में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी कॉमेडी और दमदार अभिनय के दम पर वरुण फिल्मों में जान डाल देते हैं। आज वरुण शर्मा फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा बन चुके हैं। वरुण की मुस्कुराहट और उनकी मासूमियत भरे अंदाज पर दर्शक फिदा हो जाते हैं। वरुण 'फुकरे' और 'छिछोरे' जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं।वरुण शर्मा आज भले ही आलीशान जीवन जीते हों, लेकिन एक समय था जब उन्हें काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा। अपनी मेहनत और संघर्षों के दम पर वरुण शर्मा ने आज यह मुकाम हासिल किया है। वरुण शर्मा का जन्म 4 फरवरी 1990 में हुआ था। वह आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ खास किस्से... वरु...
रेल परियोजनाओं के लिए उत्तराखंड को 5004 करोड़ की सौगात, दून-हरिद्वार स्टेशन बनेंगे वर्ल्ड क्लास |

रेल परियोजनाओं के लिए उत्तराखंड को 5004 करोड़ की सौगात, दून-हरिद्वार स्टेशन बनेंगे वर्ल्ड क्लास |

उत्तराखण्ड
रेल परियोजनाओं के लिए उत्तराखंड को 5004 करोड़ की सौगात, दून-हरिद्वार स्टेशन बनेंगे वर्ल्ड क्लास | यह रकम वर्ष 2009-14 की तुलना में 27 गुना अधिक है। वर्ष 2009-14 में यह महज 187 करोड़ रुपये था। इस बजट से देहरादून और हरिद्वार को वर्ल्ड क्लास स्टेशन के तौर पर विकसित करने की योजना है। आम बजट 2023 में केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में रेल प्रोजेक्ट्स के लिए 5004 करोड़ रुपये की सौगात दी है। इससे जहां सामरिक महत्व की ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट में तेजी आएगी तो वहीं हरिद्वार, देहरादून रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाया जाएगा। नौ अन्य स्टेशनों पर भी यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को ऑनलाइन प्रेसवार्ता कर बताया कि यह रकम वर्ष 2009-14 की तुलना में 27 गुना अधिक है। वर्ष 2009-14 में यह महज 187 करोड़ रुपये था। इस बजट से देहरादून और हरिद्वार को वर्ल्ड...
रद्द हो सकती है एई और जेई भर्ती, सीएम धामी बोले- गड़बडी करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा |

रद्द हो सकती है एई और जेई भर्ती, सीएम धामी बोले- गड़बडी करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा |

उत्तराखण्ड
रद्द हो सकती है एई और जेई भर्ती, सीएम धामी बोले- गड़बडी करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा | आयोग की पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले का खुलासा होने से एई व जेई भर्तियों पर सवाल खड़े हो गए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एसआईटी जांच के बाद एई व जेई भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले में नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की एई और जेई भर्ती परीक्षा भी रद्द हो सकती है। हालांकि अभी तक आयोग ने कोई फैसला नहीं लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एसआईटी जांच के बाद एई व जेई भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले में नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। लोक सेवा आयोग ने पिछले साल अप्रैल-मई 2022 में एई व जेई पदों की लिखित परीक्षा आयोजित कराई थी। आयोग की भर्ती परीक्षा में प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा कराई जाती...
उत्तराखंड में बनेगा कैंसर नियंत्रण बोर्ड, उपचार के लिए सरकार बना रही प्रभावी रणनीति |

उत्तराखंड में बनेगा कैंसर नियंत्रण बोर्ड, उपचार के लिए सरकार बना रही प्रभावी रणनीति |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बनेगा कैंसर नियंत्रण बोर्ड, उपचार के लिए सरकार बना रही प्रभावी रणनीति | प्रदेश के सभी जनपदों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से 30 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। जानलेवा बीमारी कैंसर से बचाव और उपचार के लिए उत्तराखंड में कैंसर नियंत्रण बोर्ड का गठन किया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर पर कवायद चल रही है। बोर्ड बनने के बाद कैंसर से ग्रसित मरीजों का डाटा प्रबंधन और शुरुआती दौर में रोग की पहचान और उपचार के लिए प्रभावी रणनीति पर काम किया जाएगा। प्रदेश के सभी जनपदों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से 30 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में अब तक प्रदेश भर म...