Saturday, March 7News That Matters

Month: March 2023

चारधाम यात्रा : श्रद्धालुओं की संख्या को सीमित रखने के प्रस्ताव को टाल सकती है सरकार

चारधाम यात्रा : श्रद्धालुओं की संख्या को सीमित रखने के प्रस्ताव को टाल सकती है सरकार

उत्तराखण्ड
चारधाम यात्रा से जुड़े कारोबारियों और तीर्थपुरोहितों के मुखर विरोध के चलते प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं की संख्या को सीमित रखने के प्रस्ताव को टाल सकती है। सरकार के स्तर पर तीन धामों बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री में श्रद्धालुओं की संख्या पर पाबंदी न लगाने पर विचार शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में यात्रियों की संख्या का कोटा तय हो सकता है। बाकी धामों के बारे में सरकार विचार कर रही है। चारधाम यात्रा में बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की धारण क्षमता के आधार पर पर्यटन विभाग ने दर्शन के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं का कोटा निर्धारित करने का प्रस्ताव तैयार किया है। चारधाम यात्रा से जुड़े तीर्थ पुरोहित, होटल, ढाबा व्यवसायी, टैक्सी ऑपरेटरों ने श्रद्धालुओं का कोटा निर्धारित करने के प्रस्ताव का विरोध किया। इस पर सरकार ने प्रस्ता...
ऋषिकेश शहर के मास्टर प्लान को लेकर मुख्य सचिव संधु ने दिए ये निर्देश…

ऋषिकेश शहर के मास्टर प्लान को लेकर मुख्य सचिव संधु ने दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में ऋषिकेश शहर के मास्टर प्लान के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए सभी सम्बन्धित विभागों को इस संबंध में आपसी तालमेल के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि ऋषिकेश शहर का यातायात चारधाम यात्रा के दौरान अत्यधिक प्रभावित रहता है। मास्टर प्लान में 3 जनपद और लगे हुए हैं और स्थानीय निकाय भी इसमें शामिल हैं। इसके लिए सभी जनपदों के साथ आपसी समन्वय से इस दिशा में कार्य किया जाए। उन्होंने मास्टर प्लान में ऋषिकेश शहर की यातायात व्यवस्था को केंद्र में रख कर प्लान तैयार किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि नेशनल हाईवे से संपर्क कर मास्टर प्लान में ऋषिकेश बाईपास रोड को भी शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान तैयार करते हुए 3 या 5 साल का रोलिंग प्लान का भी प्रावधान रखा जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को भी इस मास्टर प्लान की जानकारी हो, और...
देहरादून में मिला इनफ्लुएंजा के वैरियंट एच3एन2 का मरीज, ऐसे करें बचाव…

देहरादून में मिला इनफ्लुएंजा के वैरियंट एच3एन2 का मरीज, ऐसे करें बचाव…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में भी  एच3एन2 वायरस भी चिंता बढ़ा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक इसका सबसे ज्यादा प्रभाव बच्चों में देखने को मिल रहा है।  देहरादून के एक मरीज में भी इनफ्लुएंजा के वैरियंट एच3एन2 की पुष्टि हुई है। अब तक 15 से ज्यादा मामले मिल चुके है। बताया जा रहा है कि दून मेडिकल कालेज की लैब में पिछले तीन महीने में करीब 150 से ज्यादा सैंपलों की जांच हो चुकी है। इनमें से 15 से ज्यादा मामले पाजिटिव आ गए हैं। सभी ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एच3एन2 वायरस के कारण फ्लू के संक्रमण की बढ़ती संख्या के बीच बच्चे विशेष रूप से प्रभावित हुए हैं। डॉक्टरों ने बच्चों, विशेषकर 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में एच3एन2 मामलों में वृद्धि दर्ज की है।  एच3एन2 संक्रमण के क्लासिक लक्षणों में खांसी, सर्दी, शरीर में दर्द, दस्त, उल्टी और बुखार शामिल हैं। कुछ मामलों में बुखार 104-105 एफ तक जा सकता ह...
सीएम धामी प्रदेश के इन होनहार खिलाड़ियों को करेंगे पुरस्कृत, देखें लिस्ट…

सीएम धामी प्रदेश के इन होनहार खिलाड़ियों को करेंगे पुरस्कृत, देखें लिस्ट…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड के खिलाड़ी देश-दुनिया में अपनी प्रतिभा के दम पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। इन खिलाड़ियों की हौसला अफ्जाई के लिए प्रदेश सरकार इन्हें सम्मानित करने जा रही है। बताया जा रहा है कि सीएम धामी खेल विभाग की ओर से 24 मार्च को परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में करीब 74 से अधिक खिलाड़ियों और 15 प्रशिक्षकों को सम्मानित करेंगे और नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा। इसकी लिस्ट तैयार कर ली गई है। आइए जानते है किसे किया जाएगा सम्मानित.. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य में कोविड एवं अन्य वजहों से पिछले चार वर्षों से खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों को पुरस्कृत नहीं किया जा सका था, लेकिन अब पुरस्कारों की घोषणा के बाद इन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।  राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के होनहार खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस संबंध में खिलाड़ियों और प्रशिक्षक...
आईटीआई पास युवाओं को मिलेगा अग्निवीर में बोनस, ये होगा प्रावधान…

आईटीआई पास युवाओं को मिलेगा अग्निवीर में बोनस, ये होगा प्रावधान…

उत्तराखण्ड
Agniveer Recruitment: भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के तहत अब आईटीआई और पॉलीटेक्निक के छात्र भी अग्निवीर बन सकते है। बताया जा रहा है कि अग्निपथ में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से उत्तीर्ण छात्रों को तकनीकी श्रेणी में अग्निवीर के रूप में भर्ती में अधिमान दिये जाने का प्रावधान किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अग्निवीर के रूप में भर्ती में 10वीं पास एवं द्विवर्षीय आईटीआई उत्तीर्ण को 20 अंक, 10वीं पास एवं दो/तीन वर्षीय डिप्लोमा उत्तीर्ण को 30 अंक, 12वीं पास एवं एक वर्षीय आईटीआई उत्तीर्ण को 30 अंक, 12वीं पास एवं द्विवर्षीय आईटीआई पास को 40 अंक तथा 12वीं पास एवं डिप्लोमा धारक को 50 अंक का बोनस दिया जायेगा। बताया जा रहा है कि राज्य के आई०टी०आई० उत्तीर्ण उम्मीदवारों को उनकी शैक्षिक योग्यता साथ आई०टी०आई० उत्तीर्ण डिप्लोमा के आधार पर विभिन्न अंकों का वर्गीकरण कर अग्निवीर हेतु भर्ती में अतिरिक्त...
ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सीएस ने दिए ये निर्देश, प्रोफेशनल गाइड को दिया जाएगा प्रशिक्षण…

ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सीएस ने दिए ये निर्देश, प्रोफेशनल गाइड को दिया जाएगा प्रशिक्षण…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने हेतु नैनीताल, पौड़ी, अल्मोड़ा, टिहरी और चमोली के जिलाधिकारियों और डीएफओ के साथ बैठक करते हुए कहा कि ईको टूरिज्म में अधिक से अधिक रोजगार सृजन की संभावनाएं हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि फॉरेस्ट अधिकारियों को नियामक मानसिकता से बाहर निकल कर बिना पर्यावरण और वन को नुकसान पहुंचाए प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी निभानी होगी। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रोफेशनल गाइड को प्रशिक्षण प्रदान कर अच्छे से प्रशिक्षित किया जाए। उन्होंने कहा कि ईको टूरिज्म साइट्स को विकसित करने के लिए प्राकृतिक सामग्रियों का अधिक से अधिक प्रयोग कर कंक्रीट स्ट्रक्चर्स से परहेज किया जाए। उन्होंने ईको टूरिज्म साइट्स को जानकारी के लिए सभी होटल और रिजॉर्ट्स में पैंपलेट्स आदि रखने के निर्देश दिए ताकि पर्यटकों को आसपास स्थित पर्यटक स्थानों की जानकार...

उत्तराखंडः बी०डी० सिंह को मिली सीएम के सलाहकार की जिम्मेदारी…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा बी०डी० सिंह को सीएम के सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके आदेश जारी किए गए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में भारतीय वन सेवा से सेवानिवृत्त बी डी० सिंह को चार धाम यात्रा एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में मुख्यमंत्री के सलाहकार (अवैतनिक के रूप में कोटर्मिनस आधार पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से मुख्यमंत्री की स्वेच्छा अथवा मुख्यमंत्री के कार्यकाल जो भी पहले हो बशर्ते उक्त नियुक्ति दी गई है। बताया जा रहा है कि जारी आदेश में लिखा है कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा बी०डी० सिंह को सलाहकार के पद पर रहने की अवधि में उनके नैत्यिक कार्यों हेतु कार्यालय कक्ष एवं वाहन सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी।  बी०डी० सिंह को उक्त हेत...
रमजान और नवरात्र को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, एसएसपी ने दिए ये निर्देश…

रमजान और नवरात्र को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, एसएसपी ने दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: रमजान और नवरात्र शुरु हो रहे है। आज जहां पहला नवरात्र है तो वहीं शुक्रवार से रमजान शुरू हो रहा है। ऐसे में देहरादून पुलिस अलर्ट हो गई है। एसएसपी देहरादून ने जिले में नवरात्रि पर्व तथा रमजान के पावन अवसर पर सुरक्षा एंव शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए बड़ी बैठक की। इस दौरान उन्होंने विशेष सतर्कता बरतने और सादे वस्त्रो में भी ड्यूटी करने की बात करे हेतु जनपद में नियुक्त समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा प्रभारी थानाध्यक्ष चौकी प्रभारियों की विडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से गोष्ठी ली गयी। दिए गए ये निर्देश 01:सभी प्रभारी थानाध्यक्ष चौकी प्रभारी अपने-अपने थाना चौकी क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि रखते हुए वर्दी में एवं सादे वस्त्रों में गश्त बढाएंगे। 02: सांयकाल में महिलांए खरीददारी करने हेतु काफी संख्या में बाजार के लिये निकलती हैं, अत बाजारों तथा भीड-भाड वाले स्थानों पर आवश्यक सुरक...
“गौ यात्रा” को मिल रहा आम जन का समर्थन, उत्तरकाशी पहुंची यात्रा…

“गौ यात्रा” को मिल रहा आम जन का समर्थन, उत्तरकाशी पहुंची यात्रा…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में गौ सेवकों का कारवां बढ़ता जा रहा है। भारी बारिश के बीच ऋषिकेश से निकली गौ बचाओ जन जागरण रथ यात्रा” आज उत्तरकाशी पहुंच गई है। इस यात्रा में जहां साधु संत अपना योगदान और आशीर्वाद दें रहे हैं । वहीं आमजन का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। ये सात दिवसीय यात्रा 27 मार्च को हरिद्वार पहुंच पूर्ण होगी। बता दें कि उत्तराखंड में इन दिनों गौ सेवकों के हौसलें और आस्था देखने को मिल रही है। ऋषिकेश के श्रीराम गौधाम सेवा समिति द्वारा “गौ बचाओ जन जागरण रथ यात्रा” निकाली गई ये यात्रा आज तय कार्यक्रम के अनुसार उत्तरकाशी पहुंच गई है। यात्रा लाखामण्डल से होकर दैनिक भ्रमण कर रात्रि विश्राम के लिए उत्तरकाशी पहुंची है। अब यहां विश्राम कर कल सुबह उत्तरकाशी से बूढाकेदार मंदिर प्रथम केदार बेलेश्वर धाम(टिहरी जनपद) पहुंचेगी। यहां कैराराम सोसाइटी में रात्रि विश्राम करेंगे। ब...
टिहरीः तहसील दिवस में कुल 27 शिकायतें हुई दर्ज, अधिकारियों ने दिए ये निर्देश…

टिहरीः तहसील दिवस में कुल 27 शिकायतें हुई दर्ज, अधिकारियों ने दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
Tehri News: जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के दिशा निर्देशन में विकासखंड भिलंगना के ब्लॉक सभागार में आज अपर जिलाधिकारी के के मिश्रा की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। तहसील दिवस में कुल 27 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से अधिकांश का मौक़े पर निस्तारण किया गया तथा शेष प्रकरणों पर तत्काल कार्यवाही करते हुये निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये। एडीएम के के मिश्रा ने अधिकारियों को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ जन समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। तहसील दिवस में क्षेत्रीय लोगों द्वारा छतियारा खवाड़ा मोटर मार्ग की खराब स्थिति की शिकायत की गयी, जिस पर एडीएम ने विभागीय अधिकारियों को शीघ्र मोटर मार्ग की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। प्रधान कर्णगांव उदय सिंह नेगी ने छतियारा के बीच क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन की मरम्मत करने की मांग उठाई, सामाजिक कार्यकर्ता विशाल नैथानी ने पट्टी ग्यारह गा...