उत्तराखंड में सिविल जज के पदों पर आवेदन की आज लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई…
UKPSC Update: उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा- 2023 [ Uttrakhand Judicial Service Civil Judge Examination – 2023 ) से जुड़ा बड़ा अपडेट है। आयोग ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा 2023 के लिए 16 पदों पर सीधी भर्ती निकाली गई है । आवेदन की आज लास्ट डेट है। चयन के लिए अभ्यर्थी 21 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन लोक सेवा आयोग की बेवसाइट https://psc.uk.gov.in/ कर सकते हैं ।
बताया जा रहा है कि भर्ती के लिए 16 पदों में सात पद अनारक्षित , चार पद अनुसूचित जाति , एक पद जनजाति , तीन पद अन्य पिछड़ा वर्ग और एक पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है । आयु सीमा 22 वर्ष से 35 वर्ष तक निर्धारित की गई है । अभ्यर्थी की शैक्षिक अर्हता के सम्बन्ध में परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि ( Result Declaration Date ) , वह मानी जायेगी जो अंक पत्र निर्गत होने की तिथि ( Markshee...







